1857 की क्रांति के दौरान (देशी रियासत - पॉलिटिकल एजेंट) का कौनसा युग्म, असंगत है?
सही उत्तर: बीकानेर – कैप्टन जे. डी. हॉल
व्याख्या (Explanation)
जे.डी. हॉल सिरोही के पॉलिटिकल एजेन्ट थे।
स्रोत: Forest Guard Exam 2022 Shift 4
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में 1857 की क्रांति से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 200 प्रश्नों में से यह पेज 8 है।
1857 की क्रांति के दौरान (देशी रियासत - पॉलिटिकल एजेंट) का कौनसा युग्म, असंगत है?
सही उत्तर: बीकानेर – कैप्टन जे. डी. हॉल
व्याख्या (Explanation)
जे.डी. हॉल सिरोही के पॉलिटिकल एजेन्ट थे।
स्रोत: Forest Guard Exam 2022 Shift 4
1857 की क्रांति के दौरान डूंगरपुर का शासक कौन था, जिसने अंग्रेजों की सहायता की थी -
सही उत्तर: उदय सिंह – II
व्याख्या (Explanation)
डूंगरपुर के शासक उदय सिंह द्वितीय ने 1857 के विद्रोह के दौरान अंग्रेजों की मदद की थी।
स्रोत: Forest Guard Exam 2022 Shift 4
1857 की क्रांति में, अंग्रेज एवं जोधपुर राज्य की संयुक्त सेना को किसने पराजित किया था -
सही उत्तर: ठाकुर कुशाल सिंह ने
व्याख्या (Explanation)
ठाकुर कुशालसिंह की सेना ने जोधपुर की राजकीय सेना को 8 सितम्बर, 1857 को बिथोड़ा नामक स्थान पर पराजित किया। जोधपुर की सेना की पराजय की खबर पाकर ए.जी.जी. जॉर्ज लारेन्स स्वयं एक सेना लेकर आउवा पहुँचा। मगर 18 सितम्बर, 1857 को वह विद्रोहियों से परास्त हुआ।
स्रोत: Forest Guard Exam 2022 Shift 3
करौली राज्य ने 1857 के विद्रोह के दौरान किस राज्य की सहायता हेतु अपनी सेना भेजी -
सही उत्तर: कोटा
व्याख्या (Explanation)
जनवरी, 1858 में करौली से सैनिक सहायता मिलने पर महाराव के सैनिकों ने क्रांतिकारियों को गढ़ से खदेड़ दिया।
स्रोत: Forest Guard Exam 2022 Shift 3
जयदयाल एवं मेहराब खाँ ने 1857 के विप्लव का नेतृत्व कहाँ किया था -
सही उत्तर: कोटा
व्याख्या (Explanation)
कोटा में राजकीय सेना तथा आम जनता ने अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष किया। विद्रोही सेना का नेतृत्व रिसालदार मेहराबखाँ और लाला जयदयाल कर रहे थे। कोटा महाराव की स्थिति असहाय हो गयी।
स्रोत: School Lecturer 2022 History (Group - C)
1822 में बनायी गई मेरवाड़ा बटालियन का मुख्यालय था -
सही उत्तर: ब्यावर में
व्याख्या (Explanation)
1822 में गठित मेरवाड़ बटालियन का मुख्यालय ब्यावर था।
स्रोत: Head Master (Sanskrit Edu.) - 20211 (PAPER-I)
निम्न में से किस रियासत ने 1857 की क्रांति के दौरान अंग्रेजों की सहायता नहीं की -
सही उत्तर: कोटा
व्याख्या (Explanation)
कोटा में राजकीय सेना तथा आम जनता ने अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष किया।
स्रोत: Forester Exam 2020 Shift 2
राजस्थान में कहाँ मेहराब खान ने 1857 के विद्रोह का नेतृत्व किया -
सही उत्तर: कोटा
व्याख्या (Explanation)
कोटा में राजकीय सेना तथा आम जनता ने अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष किया। विद्रोही सेना का नेतृत्व रिसालदार मेहराबखाँ और लाला जयदयाल कर रहे थे। कोटा महाराव की स्थिति असहाय हो गयी।
स्रोत: ASSISTANT PROFESSOR (COLLEGE EDUCATION DEPTT.) EXAM 2020
राजस्थान में 1857 का विप्लव सर्वप्रथम कहाँ प्रारम्भ हुआ था -
सही उत्तर: नसीराबाद
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान में क्रांति का प्रारम्भ 28 मई, 1857 को नसीराबाद छावनी के 15वीं बंगाल नेटिव इन्फेन्ट्री के सैनिकों द्वारा हुआ। नसीराबाद छावनी के सैनिकों में 28 मई, 1857 को विद्रोह कर छावनी को लूट लिया तथा अंग्रेज अधिकारियों के बंगलों पर आक्रमण किये।
स्रोत: RSMSSB PTI Grade-III P1
‘राजस्थान्स रोल इन द स्ट्रगल्स ऑफ 1857’ किसने लिखी -
सही उत्तर: नाथूराम खड़गावत
व्याख्या (Explanation)
‘राजस्थान्स रोल इन द स्ट्रगल्स ऑफ 1857’ नाथूराम खड़गावत ने लिखी।
स्रोत: JEN Agriculture 2022