⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान में 1857 की क्रांति PYQ in Hindi - पेज 9

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में 1857 की क्रांति से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 200 प्रश्नों में से यह पेज 9 है।

81

1857 के विद्रोह की शुरुआत के समय उदयपुर में ब्रिटिश रेजिडेन्ट (एजेंट) कौन था -

📋 पूछा गया: RSMSSB House Keeper 2022
Aमेजर बर्टन
Bमेजर लॉरेन्स
Cकैप्टन विलियमसन
Dकैप्टन शावर्स

सही उत्तर: कैप्टन शावर्स

व्याख्या (Explanation)

उदयपुर का पॉलिटिकल एजेन्ट शावर्स था।

📋

स्रोत: RSMSSB House Keeper 2022

82

राजस्थान के प्रथम स्वतन्त्रता सेनानी जिन्हें 1857 के स्वतन्त्रता आन्दोलन में अंग्रेजों ने फाँसी पर लटकाया था -

📋 पूछा गया: JEN 2022: Elec. Mech. Degree (GK)
Aकुशल सिंह
Bअमरचन्द बांठिया
Cयज्ञनारायण व्यास
Dनृसिंह दास

सही उत्तर: अमरचन्द बांठिया

व्याख्या (Explanation)

अमर चन्द्र बांठिया मूल रूप से बीकानेर के थे। 1857 की क्रान्ति में ग्वालियर में झांसी की रानी की वित्तीय सहायता की थी। इन्हें ‘1857 की क्रान्ति का भामाशाह’ कहा जाता है। राजस्थान के प्रथम शहीद थे जिन्हें 1857 की क्रान्ति में फाँसी की सजा दी गई।

📋

स्रोत: JEN 2022: Elec. Mech. Degree (GK)

83

1857 के विद्रोह के समय राजस्थान का A.G.G. कौन था -

📋 पूछा गया: JEN 2022: Electrical Diploma (GK)
Aजॉर्ज पैट्रिक लॉरेन्स
Bकर्नल होम्स
Cमिस्टर बर्टन
Dसैडलर कॉटम

सही उत्तर: जॉर्ज पैट्रिक लॉरेन्स

व्याख्या (Explanation)

1857 ई. की क्रान्ति के समय ए.जी.जी. जॉर्ज पैट्रिक लॉरेन्स था।

📋

स्रोत: JEN 2022: Electrical Diploma (GK)

84

राजस्थान में छावनी बोर्ड की स्थापना कहाँ की गई है -

📋 पूछा गया: JEN 2022: Electrical Diploma (GK)
Aनसीराबाद
Bजैसलमेर
Cनीमच
Dजोधपुर

सही उत्तर: नसीराबाद

व्याख्या (Explanation)

छावनी बोर्ड नसीराबाद की स्थापना वर्ष 1818 में हुई थी। नसीराबाद छावनी नगरपालिका, राजस्व और भूमि मामलों और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए छावनी बोर्ड द्वारा प्रशासित है।

📋

स्रोत: JEN 2022: Electrical Diploma (GK)

85

1857 के विद्रोह के समय जोधपुर का शासक था -

📋 पूछा गया: JEN 2022: Electrical Degree (GK)
Aमहाराजा मान सिंह
Bमहाराजा तख्त सिंह
Cमहाराजा सरदार सिंह
Dमहाराजा बख्त सिंह

सही उत्तर: महाराजा तख्त सिंह

व्याख्या (Explanation)

1857 के विद्रोह के दौरान महाराजा तख्त सिंह जोधपुर के शासक थे।

📋

स्रोत: JEN 2022: Electrical Degree (GK)

86

1857 की क्रांति के दौरान राजस्थान में ब्रिटिश छावनिया थी -

📋 पूछा गया: JEN 2022: Civil Diploma (GK)
A5
B6
C8
D3

सही उत्तर: 6

व्याख्या (Explanation)

1857 की क्रांति प्रारम्भ होने के समय राजपूताना में 6 सैनिक छावनियाँ थी। नसीराबाद (अजमेर) : 15वीं बंगाल पैदल सेना नीमच (मध्यप्रदेश) : फर्स्ट बंगाल केवेलरी देवली (टोंक) : कोटा कन्टिनजेन्ट ब्यावर : मेर रेजीमेन्ट एरिनपुरा (पाली) : जोधपुर लीजन खेरवाड़ा (उदयपुर) : मेवाड़ भील कोर

📋

स्रोत: JEN 2022: Civil Diploma (GK)

87

राजस्थान में 1857 के विद्रोह का प्रथम संघर्ष कहाँ हुआ -

📋 पूछा गया: Lab Assistant Exam 2022 (Home Science)
Aऐरिनपुरा
Bनसीराबाद
Cडूगरपुर
Dउदयपुर

सही उत्तर: नसीराबाद

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में क्रांति का प्रारम्भ 28 मई, 1857 को नसीराबाद छावनी के 15वीं बंगाल नेटिव इन्फेन्ट्री के सैनिकों द्वारा हुआ। नसीराबाद छावनी के सैनिकों में 28 मई, 1857 को विद्रोह कर छावनी को लूट लिया तथा अंग्रेज अधिकारियों के बंगलों पर आक्रमण किये।

📋

स्रोत: Lab Assistant Exam 2022 (Home Science)

88

1857 के विद्रोह के समय मेवाड़ का पोलिटिकल एजेन्ट कौन था -

📋 पूछा गया: Lab Assistant Exam 2022 (Geography)
Aकप्तान शावर्स
Bमेजर बर्टन
Cकप्तान जे. डी. हाल
Dमोंक मैसन

सही उत्तर: कप्तान शावर्स

व्याख्या (Explanation)

1857 के विद्रोह के समय मेवाड़ का पोलिटिकल एजेन्ट कप्तान शावर्स था।

📋

स्रोत: Lab Assistant Exam 2022 (Geography)

89

1857 में आहुवा ठाकुर के विद्रोह के समय जोधपुर का महाराज कौन था -

📋 पूछा गया: Lab Assistant Exam 2022 (Science) 29 June 2022 Paper-1
Aमान सिंह
Bजसवंत सिंह
Cतखत सिंह
Dभीम सिंह

सही उत्तर: तखत सिंह

व्याख्या (Explanation)

ठाकुर कुशालसिंह की सेना ने जोधपुर की राजकीय सेना को 8 सितम्बर, 1857 को बिथोड़ा नामक स्थान पर पराजित किया।

📋

स्रोत: Lab Assistant Exam 2022 (Science) 29 June 2022 Paper-1

90

1857 की क्रांति के समय कोटा का शासक था -

Aमहाराव राम सिंह I
Bमहाराव राम सिंह II
Cमहाराव माधो सिंह I
Dमहाराव उम्मेद सिंह I

सही उत्तर: महाराव राम सिंह II

व्याख्या (Explanation)

कोटा में राजकीय सेना तथा आम जनता ने अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष किया। 14 अक्टूबर, 1857 को कोटा के पोलिटिकल एजेन्ट मेजर बर्टन ने कोटा महाराव रामसिंह द्वितीय से भेंट कर अंग्रेज विरोधी अधिकारियों को दण्डित करने का सुझाव दिया।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams