⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान में 1857 की क्रांति PYQ in Hindi - पेज 7

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में 1857 की क्रांति से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 200 प्रश्नों में से यह पेज 7 है।

61

1857 की क्रांति को दबाने के लिए, बीकानेर के किस शासक ने अंग्रेज़ों को सैन्य सहायता दी -

📋 पूछा गया: CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-1
Aसरदार सिंह
Bरतन सिंह
Cगंगा सिंह
Dडूंगर सिंह

सही उत्तर: सरदार सिंह

व्याख्या (Explanation)

बीकानेर महाराज सरदारसिंह राजस्थान का अकेला ऐसा शासक था जो सेना लेकर विद्रोहियों को दबाने के लिए राज्य से बाहर (हिसार के पास बडालु) भी गया। महाराजा ने पंजाब में विद्रोह को दबाने में अंग्रेजों का सहयोग किया। महाराजा ने अंग्रेजों को शरण तथा सुरक्षा भी प्रदान की। अग्रेजों ने बीकानेर के सरदार सिंह को टिब्बी क्षेत्र (हनुमानगढ़) के 41 गांव दिए।

📋

स्रोत: CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-1

62

1857 के विद्रोह के समय, ठाकुर कुशाल सिंह ने किस जगह विद्रोहियों का नेतृत्व किया -

📋 पूछा गया: CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-2
Aनसीराबाद
Bकोटा
Cएरिनपुरा
Dआउवा

सही उत्तर: आउवा

व्याख्या (Explanation)

एरिनपुरा के विद्रोही सैनिकों की भेंट ‘खैरवा’ नामक स्थान पर आउवा ठाकुर कुशालसिंह से हुई। ठाकुर कुशालसिंह की सेना ने जोधपुर की राजकीय सेना को 8 सितम्बर, 1857 को बिथोड़ा नामक स्थान पर पराजित किया। जोधपुर की सेना की पराजय की खबर पाकर ए.जी.जी. जॉर्ज लारेन्स स्वयं एक सेना लेकर आउवा पहुँचा। मगर 18 सितम्बर, 1857 को वह विद्रोहियों से परास्त हुआ। ब्रिगेडियर होम्स के अधीन एक सेना ने 20 जनवरी, 1858 को आउवा पर आक्रमण कर दिया। विजय की उम्मीद न रहने पर कुशालसिंह ने सलूंबर (केसरी सिंह) में शरण ली। उसके बाद ठाकुर पृथ्वीसिंह (कुशालसिंह का छोटा भाई) ने विद्रोहियों का नेतृत्व किया।

📋

स्रोत: CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-2

63

1857 की क्रांति में, अंग्रेज एवं जोधपुर राज्य की संयुक्त सेना को किसने पराजित किया -

📋 पूछा गया: CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-1
Aजयद्रयाल ने
Bमेहराब खान ने
Cरावत रामसिंह ने
Dठाकुर कुशाल सिंह ने

सही उत्तर: ठाकुर कुशाल सिंह ने

व्याख्या (Explanation)

ठाकुर कुशालसिंह की सेना ने जोधपुर की राजकीय सेना को 8 सितम्बर, 1857 को बिथोड़ा नामक स्थान पर पराजित किया। जोधपुर की सेना की पराजय की खबर पाकर ए.जी.जी. जॉर्ज लारेन्स स्वयं एक सेना लेकर आउवा पहुँचा। मगर 18 सितम्बर, 1857 को वह विद्रोहियों से परास्त हुआ। ब्रिगेडियर होम्स के अधीन एक सेना ने 20 जनवरी, 1858 को आउवा पर आक्रमण कर दिया। विजय की उम्मीद न रहने पर कुशालसिंह ने सलूंबर (केसरी सिंह) में शरण ली। उसके बाद ठाकुर पृथ्वीसिंह (कुशालसिंह का छोटा भाई) ने विद्रोहियों का नेतृत्व किया।

📋

स्रोत: CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-1

64

1857 की क्रांति के दौरान जयपुर के पॉलिटिकल ऐजेण्ट कौन थे -

📋 पूछा गया: CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-1
Aमेजर बर्टन
Bमॉक मैसन
Cविलियम ईडन
Dमेजर मॉरीसन

सही उत्तर: विलियम ईडन

व्याख्या (Explanation)

1857 की क्रांति के दौरान जयपुर के पॉलिटिकल ऐजेण्ट विलियम ईडन थे। यहाँ विलायत खाँ, सादुल खाँ व उस्मान खाँ ने अंग्रेज रोधी कार्य किए। किन्तु शासक रामसिंह ने अंग्रेजों की तन-मन-धन से सहायता की, अंग्रेजों ने इन्हें सितार-ए-हिन्द की उपाधि व कोटपूतली की जागीर दी।

📋

स्रोत: CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-1

65

1857 की क्रान्ति के दौरान, निम्न में से किसके द्वारा मुगल बादशाह को निष्ठा का प्रतीक, नज़र, भेंट की गई -

📋 पूछा गया: School Lecturer 2022 Gk (Group D)
Aसामोद के रावल शिव सिंह
Bआहुवा के राव राजा कुशल सिंह
Cकोटा के लाला जय दयाल
Dकरौली के पठान मेहराब खान

सही उत्तर: सामोद के रावल शिव सिंह

व्याख्या (Explanation)

जयपुर के सामोद ठिकाने के रावल शिवसिंह ने दिल्ली जाकर मुगल बादशाह को नजर भेंट की।

📋

स्रोत: School Lecturer 2022 Gk (Group D)

66

1857 के विद्रोह के समय राजपूताना के ए. जी. जी कौन थे -

📋 पूछा गया: School Lecturer 2022 Gk (G-C)
Aजॉर्ज पी. लॉरेन्स
Bमेजर बर्टन
Cकर्नल होम्स
Dसैडलर कॉटन

सही उत्तर: जॉर्ज पी. लॉरेन्स

व्याख्या (Explanation)

1857 ई. की क्रान्ति के समय ए.जी.जी. जॉर्ज पैट्रिक लॉरेन्स था।

📋

स्रोत: School Lecturer 2022 Gk (G-C)

67

निम्न में से कौन-सी सैनिक छावनी राजपूताना में स्थित नहीं थी -

📋 पूछा गया: School Lecturer 2022 Gk (G-C)
Aनसीराबाद
Bदेवली
Cटोंक
Dएरिनपुरा

सही उत्तर: टोंक

व्याख्या (Explanation)

टोंक का नवाब वजीरुद्दौला अंग्रेज समर्थक था। लेकिन टोंक की जनता एवं सेना की सहानुभूति क्रांतिकारियों के साथ थी।

📋

स्रोत: School Lecturer 2022 Gk (G-C)

68

1857 क्रांति के समय करौली का शासक था -

📋 पूछा गया: School Lecturer 2022 Gk (G-B)
Aमहाराजा भगवान सिंह
Bमहाराजा मदन पाल
Cमहाराजा जसवन्त सिंह II
Dमहाराजा गोपाल सिंह

सही उत्तर: महाराजा मदन पाल

व्याख्या (Explanation)

कोटा राज्य की सहायता के लिए करौली ने 1857 के विद्रोह के दौरान अपनी सेना भेजी। करौली के राजा मदन पाल ने रामसिंह-II को विदोहियों से मुक्त कराया।

📋

स्रोत: School Lecturer 2022 Gk (G-B)

69

1857 की क्रांति के समय राजपुताना में एजेन्ट टू गवर्नर जनरल कौन था -

📋 पूछा गया: Forest Guard Exam 2022 (11 DEC 2022) (evening shift)
Aजार्ज लॉरेन्‍स
Bसी.एल. शावर्स
Cमौंक मैसन
Dडब्लू. ईडन

सही उत्तर: जार्ज लॉरेन्‍स

व्याख्या (Explanation)

1857 ई. की क्रान्ति के समय ए.जी.जी. जॉर्ज पैट्रिक लॉरेन्स था।

📋

स्रोत: Forest Guard Exam 2022 (11 DEC 2022) (evening shift)

70

राजस्थान में क्रांति का प्रारम्भ 28 मई, 1857 को नसीराबाद छावनी के किन सैनिकों द्वारा हुआ -

📋 पूछा गया: Forest Guard Exam 2022 (11 DEC 2022) (morning shift)
Aबंगाल नेटिव इन्फेन्ट्री
Bगोरखा राइफल्स
Cकुमायूँ रेजीमेन्ट
Dराजपूताना राइफल्स

सही उत्तर: बंगाल नेटिव इन्फेन्ट्री

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में क्रांति का प्रारम्भ 28 मई, 1857 को नसीराबाद छावनी के 15वीं बंगाल नेटिव इन्फेन्ट्री के सैनिकों द्वारा हुआ। नसीराबाद छावनी के सैनिकों में 28 मई, 1857 को विद्रोह कर छावनी को लूट लिया तथा अंग्रेज अधिकारियों के बंगलों पर आक्रमण किये।

📋

स्रोत: Forest Guard Exam 2022 (11 DEC 2022) (morning shift)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams