⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान में किसान तथा आदिवासी आन्दोलन PYQ in Hindi - पेज 2

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में किसान तथा आदिवासी आन्दोलन से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 296 प्रश्नों में से यह पेज 2 है।

11

किसके द्वारा अलवर रियासत में नीमूचाणा किसान आंदोलन का नेतृत्व किया गया -

📋 पूछा गया: Agriculture Dept. Exam - 2024
Aनानजी और ठाकरी पटेल
Bहनुमान सिंह
Cपन्नाराम चौधरी
Dमाधो सिंह और गोविंद सिंह

सही उत्तर: माधो सिंह और गोविंद सिंह

व्याख्या (Explanation)

1924 में अलवर के महाराणा जयसिंह ने लगान की दरों में वृद्धि कर दी। इसके विद्रोह में अलवर के किसान आन्दोलन करते है। 14 मई 1925 को नीमूचाणा ग्राम में एकत्रित होते है। छाजूसिंह नामक पुलिस अधिकारी ने फायरिंग कर दी जिसमें 156 लोग शहीद हुये थे। इसे राजस्थान का जलीयावाला बाग हत्याकाण्ड भी कहा जाता है। आंदोलन के नेता माधोसिंह और गोविंद सिंह को कैद कर लिया गया और जून 1925 में उन पर अदालतों में मुकदमा चलाया गया।

📋

स्रोत: Agriculture Dept. Exam - 2024

12

1897 में बिजोलिया के बैरीसाल गांव के किन प्रतिनिधियों ने उदयपुर के महाराणा से भेंट की -

📋 पूछा गया: CHEMIST(ARCHIVES DEPT.) COMP. EXAM - 2024
Aहीरा लाल पटेल और तेज सिंह
Bपंडित ब्रह्मदेव और फतह करण
Cनानजी पटेल और ठाकरी पटेल
Dसाधु सीताराम दास और विजय सिंह

सही उत्तर: नानजी पटेल और ठाकरी पटेल

व्याख्या (Explanation)

बिजोलिया किसान आंदोलन (प्रथम चरण (1897 से 1916 तक)) धाकड़ जाति के किसानों द्वारा आन्दोलन किया गया। यह आन्दोलन गिरधरपुरा नामक गांव से प्रारम्भ हुआ था। साघु सीताराम दास के कहने पर नानजी पटेल व ठाकरी पटेल को मेवाड़ महाराना फतेहसिंह के पास सिकायत के लिए उदयपुर भेजा।

📋

स्रोत: CHEMIST(ARCHIVES DEPT.) COMP. EXAM - 2024

13

ब्रिटिश शासन के दौरान दक्षिणी राजस्थान में भील आंदोलन का नेतृत्व किसने किया -

📋 पूछा गया: Raj Police Constable Exam 2025 (Shift-2)
Aगोविंद गुरु
Bविजय सिंह पाठक
Cकेसरी सिंह बारहथ
Dअर्जुन लाल सेठी

सही उत्तर: गोविंद गुरु

व्याख्या (Explanation)

गोविन्द गुरू ने सुरजी भगत के साथ मिलकर आन्दोलन चलाया था। गोविन्द गुरु ने 1883 में सम्प सभा का गठन किया।

📋

स्रोत: Raj Police Constable Exam 2025 (Shift-2)

14

राजस्थान के किस किसान आन्दोलन का नेतृत्व भोजी लम्बरदार ने किया -

📋 पूछा गया: REET-2024 PL-2 (LEVEL-2) SHIFT-3
Aअलवर किसान आन्दोलन
Bमेव किसान आन्दोलन
Cभरतपुर किसान आन्दोलन
Dबेगूं किसान आन्दोलन

सही उत्तर: भरतपुर किसान आन्दोलन

व्याख्या (Explanation)

भोजी लम्बरदार ने भरतपुर किसान आन्दोलन (1930 के दशक) का नेतृत्व किया था, जो जाट किसानों द्वारा ब्रिटिश शासन और स्थानीय जमींदारों के खिलाफ करों और शोषण के विरोध में शुरू हुआ था। 23 नवंबर 1931 को “भोजी लम्बरदार” ने एक बड़े पैमाने पर किसान विरोध का आयोजन किया और उन्हें छोटे किसान आंदोलन को समाप्त करने के लिए गिरफ्तार कर लिया गया।

📋

स्रोत: REET-2024 PL-2 (LEVEL-2) SHIFT-3

15

बिजौलिया किसान आंदोलन राजस्थान में कब प्रारंभ हुआ -

📋 पूछा गया: Rajasthan Patwar Exam 2025 2nd Shift
A1895
B1890
C1897
D1892

सही उत्तर: 1897

व्याख्या (Explanation)

बिजौलिया किसान आंदोलन राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के बिजौलिया क्षेत्र में 1897 में (प्रथम चरण 1897 से 1916 तक) शुरू हुआ । धाकड़ जाति के किसानों द्वारा आन्दोलन किया गया। यह आन्दोलन गिरधरपुरा नामक गांव से प्रारम्भ हुआ था। 1941 में मेवाड़ के प्रधानमंत्री सर टी. विजयराघवाचार्य थे इन्होंने अपने राजस्व मंत्री डा. मोहन सिंह मेहता को बिजौलिया भेजा इसने ठिकानेदार व किसानों के मध्य समझौता किया। लगान की दरे कम कर दी, अनेक लाग-बाग हटा दिये और बेगार प्रथा को समाप्त कर दिया। यह किसान आन्दोलन सफलता पूर्वक समाप्त होता है।

📋

स्रोत: Rajasthan Patwar Exam 2025 2nd Shift

16

जलियांवाला बाग हत्याकांड की तुलना में भयावह मानगढ़ हत्याकांड किस वर्ष हुआ था -

📋 पूछा गया: Librarian Grade III 2024 (Paper 1)
A1905
B1913
C1920
D1925

सही उत्तर: 1913

व्याख्या (Explanation)

मानगढ़ हत्याकाण्ड (बांसवाड़ा) (17 नवंबर 1913): मानगढ़ पहाड़ी पर सम्प सभा का अधिवेशन हो रहा था, पुलिस द्वारा फायरिंग की गई जिसमें 1500 से अधिक भील मारे गये। इसे ‘राजस्थान का जलियावाला हत्याकाण्ड’ कहा जाता है। 17 नवम्बर 2012 को मानगढ़ पहाड़ी पर शहीद स्मारक का निर्माण किया गया और इसका लोकार्पण मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया।(100 वर्षों के पुरा होने पर)

📋

स्रोत: Librarian Grade III 2024 (Paper 1)

17

भरतपुर में 1920-21 में विद्यार्थी आन्दोलन का नेतृत्व किसके द्वारा किया गया -

📋 पूछा गया: Deputy Jailor (Jail Deptt.) Comp. Exam-2024
Aगोपीलाल यादव, जुगलकिशोर चतुर्वेदी
Bकालीचरण शर्मा, प्यारेलाल गुप्ता
Cविजयसिंह, हरिजी
Dरामनारायण चौधरी, माणिक्यलाल वर्मा

सही उत्तर: गोपीलाल यादव, जुगलकिशोर चतुर्वेदी

व्याख्या (Explanation)

1920-21ई० में राजस्थान में पहली बार गोपीलाल यादव एवं जुगल किशोर चतुर्वेदी के नेतृत्व में भरतपुर के विद्यार्थियों ने आन्दोलन प्रारम्भ किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न सभाओं और जुलूसों का आयोजन किया। उन्होंने ब्रिटिश सम्राट जार्ज पंचम के चित्रों का अपमान करने के बाद उनकी होली जलाई तथा ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाये। इस समय राष्ट्रीय भावनाओं से ओत - प्रोत 'राष्ट्रीय वीणा' नामक पुस्तक प्रकाशित हुई। सरकार ने शीघ्र ही इस पुस्तक को जब्त कर लिया।

📋

स्रोत: Deputy Jailor (Jail Deptt.) Comp. Exam-2024

18

सूची-I और सूची-II को मिलाइए और नीचे दिए गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर चुनें : सूची-I सूची-II A. नीमूचणा हत्याकांड i. अलवर B. डाबी घटना ii. सीकर C. कांगड घटना iii. बूँदी D. कूदण घटना iv. बीकानेर कूट : A B C D

📋 पूछा गया: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-D)
Ai ii iii iv
Bi iii iv ii
Ci iv ii iii
Dii i iii iv

सही उत्तर: i iii iv ii

व्याख्या (Explanation)

नीमूचणा हत्याकांड: अलवर डाबी घटना: बूँदी कांगड घटना: बीकानेर कूदण घटना: सीकर

📋

स्रोत: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-D)

19

निम्न में से किसके द्वारा बिजोलिया किसान आन्दोलन में भवानी दयाल के नेतृत्व में एक जाँच आयोग नियुक्त किया गया -

📋 पूछा गया: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-B)
Aअखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Bमेवाड़ के महाराणा
Cराजस्थान सेवा संघ
Dराजपूताना मध्य भारत सभा

सही उत्तर: राजपूताना मध्य भारत सभा

व्याख्या (Explanation)

भवानी दयाल संन्यासी दक्षिण अफ्रीका से आए स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने सामाजिक न्याय और किसानों की समस्याओं के लिए काम किया। बिजोलिया आंदोलन के दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं की जांच के लिए आयोग का नेतृत्व किया। पथिक जी चाहते थे कि यह आंदोलन राष्ट्रीय महत्व के आंदोलन का रूप ले। वे इस मुद्दे को राजपूताना मध्यकालीन भारत सभा के माध्यम से उठाना चाहते थे। 1918 में कांग्रेस के दिल्ली अधिवेशन में राजस्थान एवं मध्य प्रदेश (तत्कालीन राजपूताना एवं मध्य भारत) के कार्यकर्ताओं द्वारा चांदनी चौक में स्थित मारवाड़ी पुस्तकालय में राजपूताना मध्य भारत सभा की स्थापना की गई। यही इसका पहला अधिवेशन कहलाता है। इसे रियासती जनता का प्रथम राजनीतिक संगठन माना जाता है।

📋

स्रोत: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-B)

20

गोविंदगिरी और उनके भगत आंदोलन के संदर्भ में कौनसे कथन सही नहीं हैं - (A) 1921-22 में पंचमहल जिले में गोविंदगिरी ने असहयोग आंदोलन में भाग लिया। (B) अहमदाबाद केंद्रीय कारागृह से छूटने के बाद अपनी मृत्यु तक गोविंदगिरी पंचमहल के बारसोद में निर्वासन में रहे। (C) गोविंदगिरी के प्रभाव से बांसवाड़ा के भगत भीलों ने स्वयं को हिंदू धर्म के ढांचे में संगठित कर लिया। (D) 1927 से 1931 के मध्य बांसवाड़ा के दीवान एन. भट्टाचार्य ने भगत आंदोलन को दबाया। सही उत्तर का चयन कीजिए -

📋 पूछा गया: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-A)
A(B) और (D)
B(A) और (C)
C(C) और (D)
D(A) और (B)

सही उत्तर: (B) और (D)

व्याख्या (Explanation)

मेवाड़, डूरंगरपुर, बांसवाड़ा की भील जनजाति द्वारा आन्दोलन किया गया। गोविन्द गुरू ने सुरजी भगत के साथ मिलकर आन्दोलन चलाया था। गोविन्द गुरु ने 1883 में सम्प सभा का गठन किया। गीविन्द गुरु स्वामी दयानन्द सरस्वती से प्रभावित थे। जनजातियों को हिन्दु धर्म में रखने के लिए भगत पंथ की स्थापना की। मानगढ़ पहाड़ी पर सम्प सभा का अधिवेशन हो रहा था, पुलिस द्वारा फायरिंग की गई जिसमें 1500 से अधिक भील मारे गये। इसे ‘राजस्थान का जलियावाला हत्याकाण्ड’ कहा जाता है। गोविन्द गुरु को गिरफ्तार कर लिया। गोविन्द गुरु को 10 वर्ष बाद रिहा कर दिया गया। गोविन्द गुरु ने शेष जीवन कान्बिया गांव (गुजरात) में शांतिपूर्ण तरीके से गुजारा।

📋

स्रोत: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-A)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams