राजस्थान के लोक नृत्य एवं उसके प्रचलन क्षेत्र के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सही नहीं है -
सही उत्तर: बमरसिया नृत्य – बीकानेर
व्याख्या (Explanation)
बमरसिया/बम नृत्य अलवर, भरतपुर क्षेत्र का प्रसिद्ध लोकनृत्य है यह नृत्य पुरुषों द्वारा फाल्गुन की मस्ती व नई फसल आने की ख़ुशी में किसी भी चौपाल में किया जाता है। इसमें एक बड़े नगाड़े(बम) को दो मोटे डंडो की सहायता से बजाया जाता है। एक नर्तक दल को तीन भागों में बांटकर यह नृत्य प्रदर्शित किया जाता है।