निम्न में से कौनसा राजस्थान के एकीकरण में मत्स्य संघ में नहीं था -
सही उत्तर: सवाई माधोपुर
स्रोत: A.A.R.O. (GK and Ag. Che.) 2022
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान का एकीकरण से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 282 प्रश्नों में से यह पेज 11 है।
निम्न में से कौनसा राजस्थान के एकीकरण में मत्स्य संघ में नहीं था -
सही उत्तर: सवाई माधोपुर
स्रोत: A.A.R.O. (GK and Ag. Che.) 2022
राजस्थान के एकीकरण के प्रथम चरण में मत्स्य संघ अस्तित्व में आया। मत्स्य संघ के ‘राज प्रमुख’ के रूप में किसकी नियुक्ति हुई -
सही उत्तर: उदयभान सिंह
स्रोत: A.R.O. (GK and Entomology) 2022
“मैं अपने डेथ वारंट पर हस्ताक्षर कर रहा हूँ ।” राजस्थान एकीकरण की प्रक्रिया के दौरान विलय पत्र पर हस्ताक्षर करते हुए किस शासक ने ये शब्द कहे थे -
सही उत्तर: बांसवाड़ा के महारावल चन्द्रवीर सिंह ने
स्रोत: A.R.O. (GK and Entomology) 2022
किस शासक ने राजस्थान यूनियन बनाने के उद्देश्य से 25-26 जून 1946 को सम्मेलन आमंत्रित किया था -
सही उत्तर: भूपाल सिंह
व्याख्या (Explanation)
मेवाड़ महाराणा भूपाल सिंह ने राजस्थान, गुजरात, और मालवा के छोटे बड़े राज्यों को मिलाकर एक बड़ी इकाई राजस्थान यूनियन बनाने के उद्देश्य से 1946 में उदयपुर में सम्मलेन आयोजित किया, किन्तु जयपुर, बीकानेर व जोधपुर रियासत ने इस यूनियन प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया।
स्रोत: A.R.O. (GK and Plant Pathology) 2022
भारतीय संविधान में 26 जनवरी, 1950 में, राजस्थान को किस श्रेणी का राज्य माना गया -
सही उत्तर: भाग ‘ब’ राज्य
व्याख्या (Explanation)
A श्रेणी – वे राज्य जो पूर्व में प्रत्य्क्ष ब्रिटिश नियंत्रण में थे जैसे – बिहार, बंबई, मद्रास आदि इनके प्रमुख का पद गवर्नर का था। B श्रेणी – वे राज्य, जो स्वतंत्रता के बाद छोटी-बड़ी रियासतों के एकीकरण द्वारा बनाए गए थे ,जैसे -राजस्थान ,मध्य भारत आदि। C श्रेणी – ये वे छोटे छोटे राज्ये थे, जिन्हें ब्रिटिश काल में चीफ कमिश्नर के प्रान्त कहा जाता था। जैसे – अजमेर व दिल्ली
स्रोत: School Lecturer 2022 Gk (Group D)
25 मार्च 1948 को, उद्घाटित ‘संयुक्त राजस्थान’ का प्रधानमंत्री किसे बनाया गया था -
सही उत्तर: गोकुल लाल असावा
व्याख्या (Explanation)
द्वितीय चरण में 25 मार्च 1948 को कोटा, बूंदी, झालावाड, टोंक, किशनगढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाडा एवं शाहपुरा रियासतों को मिलाकर पूर्व राजस्थान का निर्माण किया गया। कोटा को इसकी राजधानी तथा महाराव श्री भीमसिंह को राजप्रमुख बनाया गया। इसका उद्घाटन तत्कालीन केन्द्रीय खनिज एवं विद्युत मंत्री श्री नरहरि विष्णु गाडगिल ने किया। प्रधानमंत्री गोकुल लाल असावा को बनाया गया।
स्रोत: School Lecturer 2022 Gk (Group D)
मार्च 1948 में, किन चार राज्यों को जोड़ कर मत्स्य संघ का निर्माण किया गया -
सही उत्तर: अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली
व्याख्या (Explanation)
सर्वप्रथम अलवर, भरतपुर, धौलपुर तथा करौली रियासतों के एकीकरण से 18 मार्च 1948 को मत्स्य संघ की स्थापना हुई, जिसका उद्घाटन तत्कालीन केन्द्रीय खनिज एवं विद्युत मंत्री श्री नरहरि विष्णु गाडगिल (N.V. गाडगिल) ने किया। राजधानी अलवर तथा राजप्रमुख धौलपुर महाराजा श्री उदयभानसिंह बनाये गये।
स्रोत: School Lecturer 2022 Gk (G-C)
वृहद राजस्थान (30 मार्च, 1949) का मुख्यमंत्री किसे बनाया गया -
सही उत्तर: हीरालाल शास्त्री
स्रोत: School Lecturer 2022 Gk (G-B)
मत्स्य संघ का राजप्रमुख बनाया गया -
सही उत्तर: धौलपुर के शासक को
व्याख्या (Explanation)
18 मार्च 1948 को मत्स्य संघ का उद्घाटन भरतपुर में हुआ और धौलपुर के तत्कालीन महाराजा उदयभानसिंह को इसका राजप्रमुख मनाया गया।
स्रोत: School Lecturer 2022 Gk (G-B)
राजस्थान संघ का प्रधानमंत्री कौन बना -
सही उत्तर: गोकुललाल असावा
स्रोत: Forest Guard Exam 2022 (11 DEC 2022) (evening shift)