⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान का एकीकरण PYQ in Hindi - पेज 13

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान का एकीकरण से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 282 प्रश्नों में से यह पेज 13 है।

121

मत्स्यसंघ का राजप्रमुख किसे नियुक्त किया गया था -

📋 पूछा गया: Forester Exam 2020 Shift 1
Aकरौली का महाराजा
Bधौलपुर का महाराजा
Cभरतपुर का महाराजा
Dअलवर का महाराजा

सही उत्तर: धौलपुर का महाराजा

📋

स्रोत: Forester Exam 2020 Shift 1

122

1948 ई. में राजस्थान के एकीकरण के समय मेवाड़ का महाराणा कौन था -

📋 पूछा गया: RSMSSB PTI Grade-III P1
Aउम्मेद सिंह
Bगज सिंह
Cसार्दूल सिंह
Dभूपाल सिंह

सही उत्तर: भूपाल सिंह

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान के तीसरे चरण में पूर्व राजस्थान के साथ उदयपुर रियासत को मिलाकर 18 अप्रेल 1948 को नया नाम संयुक्त राजस्थान रखा गया, जिसकी राजधानी उदयपुर तथा मेवाड़ महाराणा भूपालसिंह को राजप्रमुख कोटा के महाराव भीमसिंह को उपराजप्रमुख बनाया गया। माणिक्य लाल वर्मा के नेतृत्व में बने इसके मंत्रिमंडल का गठन हुआ। इसका उद्घाटन 18 अप्रेल 1948 को उदयपुर में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने किया। यह निर्णय लिया गया की विधानसभा का एक अधिवेशन प्रतिवर्ष कोटा में होगा। तथा कोटा के विकास हेतु विशेष प्रयास किये जायेंगे। मेवाड़ महाराणा भूपालसिंह को 20 लाख की प्रिवीपर्स प्रदान किया गया। एकीकरण के समय एकमात्र अपाहिज व्यक्ति उदयपुर के महाराणा भूपाल सिंह थे।

📋

स्रोत: RSMSSB PTI Grade-III P1

123

कितने चरणों में सिरोही राजस्थान से एकीकृत हुआ -

📋 पूछा गया: ASSI. TESTING OFFICER 2021
Aचार
Bतीन
Cदो
Dएक

सही उत्तर: दो

📋

स्रोत: ASSI. TESTING OFFICER 2021

124

देशी रियासत जिसने विलय पत्र पर सर्वप्रथम हस्ताक्षर किए -

📋 पूछा गया: ASSI. TESTING OFFICER 2021
Aउदयपुर
Bकोटा
Cकरौली
Dबीकानेर

सही उत्तर: बीकानेर

📋

स्रोत: ASSI. TESTING OFFICER 2021

125

दक्षिणी राजपूताना के छोटे राज्यों को एकीकृत करने के लिए किसने ‘हाड़ौती संघ’ बनाने का प्रस्ताव दिया -

Aएन. वी. गाडगिल
Bमहाराव भीमसिंह, कोटा
Cमहाराव बहादुरसिंह, बूंदी
Dगोकुल लाल असावा

सही उत्तर: महाराव भीमसिंह, कोटा

126

समिति, जिसने जयपुर को राजस्थान की राजधानी बनाने की सिफारिश की -

📋 पूछा गया: Superintendent Gar. 2021 (GK)
Aशंकर राव समिति
Bसत्यनारायण राव समिति
Cवी.पी. मेनन समिति
Dके. एम. मुंशी समिति

सही उत्तर: सत्यनारायण राव समिति

व्याख्या (Explanation)

श्री बीआर पटेल, लेफ्टिनेंट कर्नल टी.सी. पुरी और श्री एस.पी. सिंह की एक समिति ने सिफारिश के आधार पर जयपुर को नए राजस्थान राज्य की राजधानी और उच्च न्यायालय को जोधपुर में स्थापित किया गया। भारत सरकार द्वारा पी. सत्यनारायण राव, वी. विश्वनाथन और वी.के. गुप्ता की समिति ने भी 1957 में अपनी रिपोर्ट में जयपुर को ही राजधानी रखने के लिए सिफारिश की और जोधपुर को केवल हाईकोर्ट मिला और अजमेर को कुछ मुख्यालय मिले।

📋

स्रोत: Superintendent Gar. 2021 (GK)

127

भारत की स्वतंत्रता के बाद राजस्थान के गठन के कितने चरण थे -

📋 पूछा गया: RSMSSB LSA 2022
Aपाँच
Bसात
Cनौ
Dग्यारह

सही उत्तर: सात

📋

स्रोत: RSMSSB LSA 2022

128

‘बृहद् राजस्थान’ का उद्घाटन 30 मार्च, 1949 को किसने किया -

📋 पूछा गया: JEN 2022: Civil Diploma (GK)
Aपं. जवाहरलाल नेहरू
Bसरदार वल्लभ भाई पटेल
Cएन. वी. गाडगिल
Dहीरालाल शास्त्री

सही उत्तर: सरदार वल्लभ भाई पटेल

📋

स्रोत: JEN 2022: Civil Diploma (GK)

129

1948 में किन चार देशी रियासतों को मिला कर मत्स्य संघ का निर्माण किया गया है -

📋 पूछा गया: Lab Assistant Exam 2022 (Home Science)
Aजोधपुर, जयपुर, बीकानेर, कोटा
Bउदयपुर, बाँसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़
Cशाहपुरा, किशनगढ़, झालावाड़, करौली
Dअलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली

सही उत्तर: अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली

📋

स्रोत: Lab Assistant Exam 2022 (Home Science)

130

संयुक्त राजस्थान का प्रधानमंत्री कौन नियुक्त किया गया -

📋 पूछा गया: Lab Assistant Exam 2022 (Geography)
Aबलवन्तसिंह मेहता
Bमाणिकलाल वर्मा
Cहीरालाल शास्त्री
Dजय नारायण व्यास

सही उत्तर: माणिकलाल वर्मा

📋

स्रोत: Lab Assistant Exam 2022 (Geography)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams