⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान का एकीकरण PYQ in Hindi - पेज 12

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान का एकीकरण से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 282 प्रश्नों में से यह पेज 12 है।

111

18 अप्रैल, 1948 को संयुक्त राजस्थान का उद्घाटन किसने किया था -

📋 पूछा गया: Forest Guard Exam 2022 (11 DEC 2022) (morning shift)
Aराज गोपालाचारी
Bजवाहरलाल नेहरू
Cवी. पी. मेनन
Dसरदार वल्लभभाई पटेल

सही उत्तर: जवाहरलाल नेहरू

📋

स्रोत: Forest Guard Exam 2022 (11 DEC 2022) (morning shift)

112

30 मार्च 1949 को बृहत् राजस्थान का उद्घाटन किसने किया -

📋 पूछा गया: Forest Guard Exam 2022 Shift 3
Aवी. पी. मेनन
Bसरदार वल्लभ भाई पटेल
Cएन. वी. गाडगिल
Dजवाहर लाल नेहरू

सही उत्तर: सरदार वल्लभ भाई पटेल

व्याख्या (Explanation)

सरदार वल्लभभाई पटेल ने 30 मार्च, 1949 को जयपुर में एक समारोह में वृहद राजस्थान का उद्घाटन किया था। इसलिए हर साल 30 मार्च को राजस्थान दिवस मनाया जाता है।

📋

स्रोत: Forest Guard Exam 2022 Shift 3

113

राजस्थान का एकीकरण कितने चरणों में हुआ -

📋 पूछा गया: Forest Guard Exam 2022 Shift 3
Aसात
Bछ:
Cचार
Dपाँच

सही उत्तर: सात

📋

स्रोत: Forest Guard Exam 2022 Shift 3

114

18 अप्रैल, 1948 को गठित संयुक्त राजस्थान का मुख्यमंत्री किसे नियुक्त किया गया -

📋 पूछा गया: School Lecturer 2022 History (Group - C)
Aगोकुलभाई भट्ट
Bमाणिक्य लाल वर्मा
Cभूरेलाल बयां
Dबलवंत सिंह मेहता

सही उत्तर: माणिक्य लाल वर्मा

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान के तीसरे चरण में पूर्व राजस्थान के साथ उदयपुर रियासत को मिलाकर 18 अप्रेल 1948 को नया नाम संयुक्त राजस्थान रखा गया, जिसकी राजधानी उदयपुर तथा मेवाड़ महाराणा भूपालसिंह को राजप्रमुख कोटा के महाराव भीमसिंह को उपराजप्रमुख बनाया गया। माणिक्य लाल वर्मा के नेतृत्व में बने इसके मंत्रिमंडल का गठन हुआ। इसका उद्घाटन 18 अप्रेल 1948 को उदयपुर में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने किया।

📋

स्रोत: School Lecturer 2022 History (Group - C)

115

उदयपुर राज्य का राजस्थान में विलय हुआ था -

📋 पूछा गया: Forest Guard Exam 2022 Shift 1
A18 मार्च, 1948 को
B18 अप्रैल, 1948 को
C30 मार्च, 1949 को
D30 अप्रैल, 1949 को

सही उत्तर: 18 अप्रैल, 1948 को

📋

स्रोत: Forest Guard Exam 2022 Shift 1

116

पी. सत्यनारायण राव समिति के संदर्भ में निम्न में से कौन सा कथन सत्य नहीं है -

📋 पूछा गया: Sr. Computer Instructor 2022 Paper 1
Aइस समिति ने जयपुर को राजस्थान की राजधानी बनाने की सिफारिश की।
Bइस समिति ने लोक सेवा आयोग का मुख्यालय अजमेर रखे जाने की सिफारिश की।
Cइस समिति ने हाईकोर्ट जोधपुर रखे जाने की सिफारिश की।
Dइस समिति ने कृषि विभाग का मुख्यालय उदयपुर रखे जाने की सिफारिश की।

सही उत्तर: इस समिति ने कृषि विभाग का मुख्यालय उदयपुर रखे जाने की सिफारिश की।

व्याख्या (Explanation)

सत्यनारायण राव समिति का गठन 1958 में पी. सत्यनारायण राव की अध्यक्षता में हुआ था जिसमें वी. विश्वनाथन तथा बी के गुहा अन्य सदस्य थे इस समिति ने जयपुर को राजस्थान की राजधानी बनाने की सिफारिश कि थी इस समिति की सिफारिश पर राज्य स्तरीय कार्यालय निम्नानुसार रखें गए 1. हाइकोर्ट - जोधपुर 2. शिक्षा विभाग -बीकानेर 3. वन व सहकारी विभाग - कोटा 4. कृषि विभाग - भरतपुर 5. खनिज और कस्टम एवं एक्साइज विभाग -उदयपुर 6.लोकसेवा आयोग - अजमेर

📋

स्रोत: Sr. Computer Instructor 2022 Paper 1

117

राजस्थान के एकीकरण की प्रक्रिया के प्रथम चरण में मत्स्य संघ का निर्माण हुआ। मत्स्य संघ नाम का श्रेय किसे दिया जाता है -

📋 पूछा गया: Evaluation Officer 2020
Aपं. जवाहरलाल नेहरू
Bसरदार वल्लभभाई पटेल
Cशोभाराम कुमावत
Dके. एम. मुंशी

सही उत्तर: के. एम. मुंशी

📋

स्रोत: Evaluation Officer 2020

118

बृहत राजस्थान का ‘राज प्रमुख’ किसे नियुक्त किया गया था -

📋 पूछा गया: Forester Exam 2020 Shift 2
Aमहाराजा हनुमंतसिंह
Bमहाराजा लक्ष्मणसिंह
Cमहाराव भीमसिंह
Dमहाराजा सवाई मानसिंह

सही उत्तर: महाराजा सवाई मानसिंह

व्याख्या (Explanation)

बृहत राजस्थान का गठन 30 मार्च 1949 को हुआ था, जिसमें जयपुर, बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर, और अन्य रियासतें शामिल थीं। महाराजा सवाई मानसिंह (जयपुर) को इसका राजप्रमुख नियुक्त किया गया था, जबकि उदयपुर के महाराणा भूपालसिंह को महाराज प्रमुख बनाया गया था।

📋

स्रोत: Forester Exam 2020 Shift 2

119

राजस्थान का एकीकरण कितने चरण में सम्पन्न हुआ -

📋 पूछा गया: Forester Exam 2020 Shift 2
A5
B6
C7
D4

सही उत्तर: 7

📋

स्रोत: Forester Exam 2020 Shift 2

120

निम्नलिखित में से किस व्यक्ति को माउंट आबू का राजस्थान के साथ एकीकरण का श्रेय दिया जाता है -

📋 पूछा गया: Forester Exam 2020 Shift 1
Aकुंवर सिंह
Bहीरालाल शास्त्री
Cगोकुलभाई भट्ट
Dभीम सिंह

सही उत्तर: गोकुलभाई भट्ट

व्याख्या (Explanation)

गुजरात (सरदार वल्लभ पटेल) और राजस्थान के नेता (गोकुल भाई पटेल) सिरोही को अपने-अपने क्षेत्रों में मिलान चाहते थे। इसलिए प्रारम्भ में सिरोही को राजपूताना एजेंसी से निकालकर गुजरात एजेंसी में मिलाया गया। बाद में हीरालाल शास्त्री, गोकुल भाई भट्ट, बलवंत सिंह मेहता (नेहरूजी का पटेल को पत्र) आदि के प्रयासों से सिरोही का राजस्थान में 2 बार में विलय हआ।

📋

स्रोत: Forester Exam 2020 Shift 1

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams