⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान का एकीकरण PYQ in Hindi - पेज 7

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान का एकीकरण से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 282 प्रश्नों में से यह पेज 7 है।

61

वर्तमान राजस्थान राज्य के गठन के प्रथम चरण में मत्स्य संघ का मंत्रिमंडल किसके नेतृत्व में गठित किया गया था -

📋 पूछा गया: CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-II
Aश्री पीरु सिंह
Bश्री मांगे राम
Cश्री शोभा राम
Dश्री अलवर सिंह

सही उत्तर: श्री शोभा राम

व्याख्या (Explanation)

प्रथम चरण - मत्स्य संघ 17/18 मार्च, 1948 मत्स्य संघ - 4 रियासते+1 ठिकाना (अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली + नीमराणा(अलवर) ठिकाना) सिफारिश - के. एम. मुन्शी की सिफारिश पर प्रथम चरण का नाम मतस्य संघ रखा गया। राजधानी - अलवर राजप्रमुख - उदयमान सिंग(धौलपुर) उपराज प्रमुख - गणेशपाल देव प्रधानमंत्री - शोभाराम कुमावत उपप्रधानमंत्री - गोपीलाल यादव + जुगल किशोर चतुर्वेदी

📋

स्रोत: CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-II

62

एकीकरण के संदर्भ में कौन-सा कथन असत्य है -

Aपहले चरण के उपप्रधानमंत्री जुगलकिशोर चतुर्वेदी थे
Bदूसरे चरण के प्रधानमंत्री गोकुल लाल असावा थे
Cतीसरे चरण के प्रधानमंत्री हीरालाल शास्त्री थे
Dवृहत् राजस्थान के महाराजप्रमुख महाराणा भूपालसिंह (उदयपुर, मेवाड़) थे

सही उत्तर: तीसरे चरण के प्रधानमंत्री हीरालाल शास्त्री थे

व्याख्या (Explanation)

तीसरा चरण-संयुक्त राजस्थान 18 अप्रैल, 1948 संयुक्त राजस्थान- पूर्व राजस्थान+ उदयपुर -10 रियासतें + 1 ठिकाना राजधानी-उदयपुर राजप्रमुख-भोपालसिंग(उदयपुर) उपराजप्रमुख-भीमसिंह प्रधानमंत्री- माणिक्यलाल वर्मा पं. जवाहरलाल नेहरू की सिफारिश पर बनाया। उद्घाटन कर्ता- पं. जवाहरलाल नेहरू

63

राजस्थान राज्य का पूर्ण एकीकरण कब हुआ -

📋 पूछा गया: CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-2
A30 नवंबर, 1959
B1 नवंबर, 1956
C30 नवंबर, 1957
D1 नवंबर, 1958

सही उत्तर: 1 नवंबर, 1956

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान का एकीकरण कुल सात चरणों में 17/18 मार्च, 1948 से प्रारम्भ होकर 1 नवम्बर, 1956 को सम्पन्न हुआ, इसमें 8 वर्ष, 7 माह एवं 14 दिन का समय लगा।

📋

स्रोत: CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-2

64

भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति के समय, आज के राजस्थान (राजपूताना क्षेत्र) में कितनी रियासत थीं? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

📋 पूछा गया: CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-2
A29
B19
C21
D25

सही उत्तर: 19

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान के एकीकरण के समय कुल 19 रियासतें 3 ठिकाने- लावा(जयपुर), कुशलगढ़(बांसवाड़ा) व नीमराना(अलवर) तथा एक चीफशिफ अजमेर-मेरवाड़ा थे। राजस्थान का एकीकरण 7 चरणों में पुरा हुआ। इसके एकीकरण 8 वर्ष 7 महीनें 14 दिन का समय लगा। राजस्थान की सबसे प्राचिन रियासत मेवाड़(उदयपुर) थी।

📋

स्रोत: CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-2

65

देश की स्वतंत्रता के पश्चात् राजपुताना के तीन राज्यों का भारतीय संघ में विलय _______ के सहत किया गया।

📋 पूछा गया: CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-1
Aइन्सट्रमेन्ट ऑफ इन्टीग्रेशन
Bएक्सेशन इन्सटूमेन्ट लीग
Cइन्सट्रमेन्ट ऑफ़ ऑब्लिगेशन
Dइन्सट्रूमेन्ट ऑफ़ एक्सेशन

सही उत्तर: इन्सट्रूमेन्ट ऑफ़ एक्सेशन

व्याख्या (Explanation)

स्वतंत्रता के बाद, रजवाड़ों को भारतीय संघ में मिलाने के लिए ‘इन्सट्रुमेन्ट ऑफ एक्सेशन’ का उपयोग किया गया। इसके तहत राजाओं ने अपनी रियासतें भारत सरकार को सौंप दीं।

📋

स्रोत: CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-1

66

राजस्थान के एकीकरण के चौथे चरण में किन चार रियासतों का बृहत्तर राजस्थान में विलय हुआ -

📋 पूछा गया: CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-1
Aअलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली
Bजयपुर, जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर
Cकोटा, टोंक, बूंदी, झालावाड़
Dप्रतापगढ़, डूंगरपुर, किशनगढ़, शाहपुरा

सही उत्तर: जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान के एकीकरण के चौथे चरण में जयपुर, जोधपुर, बीकानेर और जैसलमेर को “वृहत्तर राजस्थान” में शामिल किया गया। यह 30 मार्च 1949 को हुआ और इस दिन को राजस्थान दिवस के रूप में मनाया जाता है।

📋

स्रोत: CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-1

67

वर्तमान में राजस्थान में कितनी रियासतें शामिल हुयी - (नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें)

📋 पूछा गया: Stenographer Exam 2024 (Paper - I)
A19 राज्य और 3 सरदारी
B452 राज्य
C35 राज्य
D15 राज्य और 9 सरदारी

सही उत्तर: 19 राज्य और 3 सरदारी

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान के एकीकरण के समय कुल 19 रियासतें 3 ठिकाने- लावा(जयपुर), कुशलगढ़(बांसवाड़ा) व नीमराना(अलवर) तथा एक चीफशिफ अजमेर-मेरवाड़ा थे।

📋

स्रोत: Stenographer Exam 2024 (Paper - I)

68

जब मत्स्य संघ का बृहत् राजस्थान में विलय हुआ, तब निम्नलिखित में से राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री कौन बने -

📋 पूछा गया: Stenographer Exam 2024 (Paper - I)
Aहिरेन चौधरी
Bहोरी लाल शर्मा
Cहीरालाल शास्त्री
Dप्रफुल्ल कुमार

सही उत्तर: हीरालाल शास्त्री

व्याख्या (Explanation)

मत्स्य संघ का बृहत् राजस्थान में विलय होने के बाद हीरालाल शास्त्री राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री बने। उनका योगदान राजस्थान के राजनीतिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण था।

📋

स्रोत: Stenographer Exam 2024 (Paper - I)

69

राजस्थान राज्य बनाने के लिए कितने साम्राज्यों और राज्यों को एकीकृत किया गया था?

📋 पूछा गया: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - L2)
A18
B16
C20
D19

सही उत्तर: 19

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान के एकीकरण के समय कुल 19 रियासतें 3 ठिकाने- लावा(जयपुर), कुशलगढ़(बांसवाड़ा) व नीमराना(अलवर) तथा एक चीफशिफ अजमेर-मेरवाड़ा थे।

📋

स्रोत: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - L2)

70

25 मार्च 1948 को बने एकीकृत राजस्थान के मुख्यमंत्री कौन थे -

📋 पूछा गया: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - K2)
Aहीरा लाल शास्त्री
Bजय नारायण व्यास
Cगोकुल लाल असवा
Dगोकुल भाई भट्ट

सही उत्तर: गोकुल लाल असवा

व्याख्या (Explanation)

25 मार्च 1948 को बने एकीकृत राजस्थान के पहले मुख्यमंत्री गोकुल लाल असवा थे।

📋

स्रोत: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - K2)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams