⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान का एकीकरण PYQ in Hindi - पेज 5

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान का एकीकरण से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 282 प्रश्नों में से यह पेज 5 है।

41

निम्नलिखित में से किस संविधान संशोधन के तहत राजाओं के प्रिवीपर्स समाप्त किए गए थे -

A24वाँ संविधान संशोधन
B26वाँ संविधान संशोधन
C28वाँ संविधान संशोधन
D30वाँ संविधान संशोधन

सही उत्तर: 26वाँ संविधान संशोधन

व्याख्या (Explanation)

1971 में हुए 26वे संविधान संशोधन में राजाओं को मिलने वाले प्रवीपर्स समाप्त कर दिये गये।

42

एकीकरण के समय सर्वाधिक धरोहर राशि जमा करवाने वाली रियासत कौन-सी थी -

Aजयपुर
Bजोधपुर
Cबीकानेर
Dउदयपुर

सही उत्तर: बीकानेर

व्याख्या (Explanation)

बीकानेर नरेश सार्दुल सिंह विलय पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले पहले राजा थे। उन्होंने 7 अगस्त 1947 ई. को सर्वप्रथम रियासती विलय पत्र पर हस्ताक्षर किया था। एकीकरण के समय सर्वाधिक धरोहर राशि जमा करवाने वाली रियासत बीकानेर थी। इसने 4 करोड़ 87 लाख की धरोहर राशि जमा करवाई थी।

43

निम्न में से कौन-सी रियासत एकीकरण के समय पाकिस्तान में मिलना चाहती थी -

Aअलवर और भरतपुर
Bटोंक और जोधपुर
Cधौलपुर और डुंगरपुर
Dबीकानेर और जयपुर

सही उत्तर: टोंक और जोधपुर

व्याख्या (Explanation)

अलवर, भरतपुर, धौलपुर, डुंगरपुर, टोंक व जोधपुर रियासतें राजस्थान में नही मिलना चाहती थी। टोंक व जोधपुर रियासतें एकीकरण के समय पाकिस्तान में मिलना चाहती थी। अलवर, भरतपुर व धौलपुर रियासतें एकीकरण के समय भाषायी समानता के आधार पर उत्तरप्रदेश में मिलना चाहती थी।

44

राजस्थान के एकीकरण का प्रथम प्रयास किसके द्वारा किया गया था -

Aसरदार वल्लभभाई पटेल
Bजनरल लिनलिथगो
Cवी. पी. मेनन
Dमाउंटबेटन

सही उत्तर: जनरल लिनलिथगो

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान के एकीकरण का प्रथम प्रयास जनरल लिनलिथगो ने (लगभग 1940) किया था।

45

राजस्थान में एकीकरण के समय विलय पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले पहले शासक कौन थे -

Aधौलपुर के उदयभान सिंह
Bबीकानेर के सार्दुल सिंह
Cजोधपुर के हनुवंत सिंह
Dजयपुर के सवाई मानसिंह

सही उत्तर: बीकानेर के सार्दुल सिंह

व्याख्या (Explanation)

बीकानेर नरेश सार्दुल सिंह विलय पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले पहले राजा थे। उन्होंने 7 अगस्त 1947 ई. को सर्वप्रथम रियासती विलय पत्र पर हस्ताक्षर किया था। एकीकरण के समय सर्वाधिक धरोहर राशि जमा करवाने वाली रियासत बीकानेर थी। इसने 4 करोड़ 87 लाख की धरोहर राशि जमा करवाई थी। धौलपुर रियासत विलय पत्र पर हस्ताक्षर करने वाली अंतिम रियासत थी। धौलपुर के शासक उदयभान सिंह ने 14 अगस्त 1947 को रियासती विलय पत्र पर हस्ताक्षर किया।

46

एकीकरण के समय स्वतंत्र रहने की शर्त को पूरा करने वाली रियासतों में शामिल नहीं थी -

Aबीकानेर
Bजोधपुर
Cअलवर
Dजयपुर

सही उत्तर: अलवर

व्याख्या (Explanation)

एकीकरण के समय एक शर्त रखी गयी थी कि जिस रियासत की जनसंख्या 10 लाख व वार्षिक आय एक करोड़ रूपये हो वो रियासतें चाहे तो स्वतंत्र रह सकती है। या किसी में मिल सकती है। उपर्युक्त शर्त को पुरा करने वाली राजस्थान की रियासतें- बीकानेर, जोधपुर, जयपुर,उदयपुर।

47

किस चरण में अलवर, धौलपुर, भरतपुर और करौली का वृहद राजस्थान में विलय हुआ - निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:

📋 पूछा गया: Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift II)
Aतृतीय
Bचतुर्थ
Cपंचम
Dद्वितीय

सही उत्तर: पंचम

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान का एकीकरण 7 चरणों में पुरा हुआ। अलवर, धौलपुर, भरतपुर और करौली का विलय पंचम चरण (30 मार्च 1949) में हुआ, जब मत्स्य संघ का वृहद राजस्थान में विलय हुआ।

📋

स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift II)

48

1949 में बृहद् राजस्थान संघ के मुख्यमंत्री कौन बने - निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:

📋 पूछा गया: Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift II)
Aबृज भूषण
Bसेवा राम
Cहीरा लाल शास्त्री
Dशोभा राम

सही उत्तर: हीरा लाल शास्त्री

व्याख्या (Explanation)

30 मार्च, 1949 को जोधपुर, जयपुर, जैसलमेर और बीकानेर रियासतों का विलय होकर ‘वृहत्तर राजस्थान संघ’ बना था। हीरा लाल शास्त्री इस संघ के पहले मुख्यमंत्री बने थे।

📋

स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift II)

49

वर्तमान राजस्थान के एकीकरण के प्रथम चरण में निम्नलिखित में से किन राज्यों को शामिल किया गया था - निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:

📋 पूछा गया: Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift I)
Aबीकानेर, जयपुर, जैसलमेर
Bबांसवाड़ा, बूंदी, डूंगरपुर
Cप्रतापगढ़, शाहपुरा, टोंक
Dअलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली

सही उत्तर: अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान का एकीकरण 1948-1956 के बीच कई चरणों में हुआ। प्रथम चरण में 17 मार्च 1948 को मत्स्य संघ का गठन हुआ, जिसमें अलवर, भरतपुर, धौलपुर और करौली जैसी रियासतें शामिल की गईं। यह एकीकरण भारत की स्वतंत्रता के बाद रियासतों को एक राज्य में संगठित करने की प्रक्रिया का हिस्सा था।

📋

स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift I)

50

मत्स्य संघ के प्रधानमंत्री शोभाराम के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए एवं निम्नांकित में से सही विकल्प चुनिए : A. उन्होंने असहयोग आन्दोलन के दौरान वकालत छोड़ी। B. वे हीरालाल शास्त्री के मंत्रिमण्डल में सदस्य रहे।

📋 पूछा गया: Raj. State and Sub. Services Comb. Comp. (Pre) Exam - 2024
Aकेवल A सत्य है।
Bकेवल B सत्य है।
CA और B दोनों सत्य हैं।
DA और B दोनों असत्य हैं।

सही उत्तर: केवल B सत्य है।

व्याख्या (Explanation)

शोभाराम कुमावत ने 1942 में वकालात छोड़ भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया। वृहत राजस्थान में मत्स्य संघ का विलय कर दिया गया। इसके लिए केन्द्र सरकार की डॉ. शंकरदेव समिति की सिफारिश को आधार बनाया गया मत्स्य संघ के प्रधानमंत्री शोभाराम कुमावत को हीरालाल शास्त्री मंत्रिमंडल में शामिल कर दिया गया।

📋

स्रोत: Raj. State and Sub. Services Comb. Comp. (Pre) Exam - 2024

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams