⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान का एकीकरण PYQ in Hindi - पेज 6

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान का एकीकरण से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 282 प्रश्नों में से यह पेज 6 है।

51

राजस्थान एकीकरण के विलयपत्र पर किस राज्य के शासक ने यह कहते हुए हस्ताक्षर किए कि, “मैं अपने डेथ वारन्ट पर हस्ताक्षर कर रहा हूँ”?

📋 पूछा गया: Junior Instructor (WCS) Exam 2024
Aकोटा
Bजयपुर
Cजोधपुर
Dबांसवाड़ा

सही उत्तर: बांसवाड़ा

व्याख्या (Explanation)

बांसवाड़ा के शासक चंद्रवीर सिंह ने राजस्थान संघ के निर्माण के समय विलय पत्र पर हस्ताक्षर करते हुए कहा था कि मैं अपने डेथ वारंट पर हस्ताक्षर कर रहा हूँ।

📋

स्रोत: Junior Instructor (WCS) Exam 2024

52

18 अप्रैल 1948 को संयुक्त राजस्थान का उद्घाटन किसने किया -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (RAT) Exam 2024
Aजवाहरलाल नेहरू
Bवी. पी. मेनन
Cवल्लभभाई पटेल
Dराजगोपालाचारी

सही उत्तर: जवाहरलाल नेहरू

व्याख्या (Explanation)

तीसरा चरण- संयुक्त राजस्थान 18 अप्रैल, 1948 पूर्व राजस्थान + उदयपुर -10 रियासतें + 1 ठिकाना राजधानी - उदयपुर राजप्रमुख- भोपालसिंग(उदयपुर) प्रधानमंत्री- माणिक्यलाल वर्मा उद्घाटन कर्ता - पं. जवाहरलाल नेहरू

📋

स्रोत: Junior Instructor (RAT) Exam 2024

53

अजमेर के राजस्थान में विलय के समय यहाँ के मुख्यमंत्री कौन थे - (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

📋 पूछा गया: Junior Instructor (MDE) Exam 2024
Aहीरालाल शास्त्री
Bहरविलास शारदा
Cहरिभाऊ उपाध्याय
Dमाणिक्यलाल वर्मा

सही उत्तर: हरिभाऊ उपाध्याय

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में विलय के समय हरिभाऊ उपाध्याय अजमेर के मुख्यमंत्री थे । अजमेर राज्य का निर्माण अजमेर-मेरवाड़ा क्षेत्र से किया गया था, जो ब्रिटिश भारत के दौरान ब्रिटिश नियंत्रित प्रांत था। हरिभाऊ उपाध्याय 24 मार्च 1952 से 1956 तक अजमेर राज्य के पहले और अंतिम मुख्यमंत्री थे।

📋

स्रोत: Junior Instructor (MDE) Exam 2024

54

1948 ई. में किन चार राज्यों को जोड़ कर मत्स्य संघ का निर्माण किया गया -

📋 पूछा गया: Junior Instructor ((ESR) Exam 2024
Aअलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली
Bधौलपुर, जयपुर, बीकानेर, कोटा
Cशाहपुरा, किशनगढ़, झालावाड़, करौली
Dउदयपुर, बांसवाड़ा, झालावाड़, करौली

सही उत्तर: अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली

व्याख्या (Explanation)

1948 में अलवर, भरतपुर, धौलपुर और करौली राज्यों को मिलाकर मत्स्य संघ का निर्माण किया गया था।

📋

स्रोत: Junior Instructor ((ESR) Exam 2024

55

निम्न में से कौनसी रियासतें, राजस्थान के पहले एकीकरण के दौरान, जब ‘मत्स्य संघ’ बना था, तब शामिल हुई -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (EC) Exam 2024
Aउदयपुर
Bअलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली
Cबीकानेर, जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर
Dसिरोही

सही उत्तर: अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली

व्याख्या (Explanation)

17 मार्च 1948 को राजस्थान के पहले चरण के एकीकरण के रूप में ‘मत्स्य संघ’ बनाया गया था, जिसमें अलवर, भरतपुर, धौलपुर और करौली शामिल थे।

📋

स्रोत: Junior Instructor (EC) Exam 2024

56

मत्स्य संघ को राजस्थान में कब मिलाया गया -

📋 पूछा गया: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024
A15 मई, 1949 ई.
B30 मार्च, 1949 ई.
C18 अप्रैल, 1948 ई.
D18 मार्च, 1948 ई.

सही उत्तर: 15 मई, 1949 ई.

व्याख्या (Explanation)

मत्स्य संघ की स्थापना 17 मार्च 1948 को हुई थी, जिसमें अलवर, भरतपुर, धौलपुर और करौली की रियासतें शामिल थीं। मत्स्य संघ का राजस्थान में विलय 15 मई 1949 को हुआ, जिससे संयुक्त राज्य राजस्थान का गठन हुआ था।

📋

स्रोत: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024

57

30 मार्च 1949, को संयुक्त ग्रेटर राजस्थान (United State of Greater Rajasthan) का औपचारिक उद्धाटन किसके द्वारा किया गया -

📋 पूछा गया: CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-II
Aखान अब्दुल गफ्फार खान
Bमहात्मा गाँधी
Cहीरालाल शास्त्री
Dसरदार वल्लभभाई पटेल

सही उत्तर: सरदार वल्लभभाई पटेल

व्याख्या (Explanation)

चौथा चरण - वृहद राजस्थान 30 मार्च, 1949 वृहद राजस्थान - संयुक्त राजस्थान + जयपुर + जोधपुर + जैसलमेर + बीकानेर + लावा ठिकाना - 14 रियासत + 2 ठिकाने राजधानी - जयपुर प्रधानमंत्री - हीरालाल शास्त्री उद्घाटन कर्ता - सरदार वल्लभ भाई पटेल

📋

स्रोत: CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-II

58

आजादी के समय आज के राजस्थान में कितनी रियासतें थी? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनेः)

📋 पूछा गया: CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-I
A19
B21
C15
D17

सही उत्तर: 19

व्याख्या (Explanation)

स्वतंत्रता के समय राजस्थान में कुल 19 रियासतें थीं, जिनका बाद में एकीकरण किया गया।

📋

स्रोत: CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-I

59

भारत की स्वतंत्रता के बाद राजपूताना (वर्तमान राजस्थान) की कितनी रियासतें भारतीय संघ में शामिल हो गई - निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें

📋 पूछा गया: CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-I
A17
B18
C19
D20

सही उत्तर: 19

व्याख्या (Explanation)

भारत की स्वतंत्रता के बाद, राजपूताना की 19 रियासतें भारतीय संघ में शामिल हुईं। राजस्थान के एकीकरण के समय कुल 19 रियासतें 3 ठिकाने- लावा(जयपुर), कुशलगढ़(बांसवाड़ा) व नीमराना(अलवर) तथा एक चीफशिफ अजमेर-मेरवाड़ा थे।

📋

स्रोत: CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-I

60

राजस्थान संघ (वर्तमान राजस्थान) का दूसरा चरण किस तिथि को गठित हुआ - निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें:

📋 पूछा गया: CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-I
A17 मार्च 1948
B25 मार्च 1948
C18 अप्रैल 1948
D30 मार्च 1949

सही उत्तर: 25 मार्च 1948

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान संघ का दूसरा चरण (पूर्व राजस्थान) 25 मार्च 1948 को अस्तित्व में आया। पूर्व राजस्थान- 9 रियासतें + 1 ठिकाना (डुंगरपुर, बांसवाडा, प्रतापगढ़, शाहपुरा, किशनगढ़, टोंक, बुंदी, कोटा, झालावाड़ + कुशलगढ़(बांसवाड़ा)ठिकाना।) राजधानी- कोटा राजप्रमुख- भीमसिंह(कोटा) उपराज प्रमुख- महारावल लक्ष्मणसिंग प्रधानमंत्री- गोकुल लाल असावा(शाहपुरा) उद्घाटन कर्ता- एन. वी. गाॅडविल

📋

स्रोत: CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-I

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams