⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान का एकीकरण PYQ in Hindi - पेज 4

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान का एकीकरण से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 282 प्रश्नों में से यह पेज 4 है।

31

1949 में बृहत् राजस्थान के प्रधानमंत्री कौन बने -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (PLM) Exam 2024
Aकर्पूरचंद पाटनी
Bहरिदेव जोशी
Cटीकाराम पालीवाल
Dहीरालाल शास्त्री

सही उत्तर: हीरालाल शास्त्री

व्याख्या (Explanation)

1949 में बृहत् राजस्थान का गठन हुआ, और हीरालाल शास्त्री इसके पहले प्रधानमंत्री बने। राजस्थान की एकीकरण प्रक्रिया के चौथे चरण में 14 जनवरी 1949 को उदयपुर में सरदार वल्लभभाई पटेल ने जयपुर, बीकानेर, जोधपुर, लावा और जैसलमेर रियासतों को वृहद राजस्थान में सैद्धांतिक रूप से सम्मिलित होने की घोषणा की। बीकानेर रियासत ने सर्वप्रथम भारत में विलय किया। इस निर्णय को मूर्त रूप देने के लिए 30 मार्च 1949 को जयपुर में आयोजित एक समारोह में वृहत राजस्थान का उद्घाटन सरदार वल्लभ भाई पटेल ने किया उन्होंने सिटी पैलेस (जयपुर) का भी उद्घाटन किया। इसकी राजधानी जयपुर तथा उदयपुर के महाराणा भूपालसिंह को महाराज प्रमुख, जयपुर के महाराजा मानसिंह को राजप्रमुख तथा कोटा के महाराव भीमसिंह को उपराज प्रमुख बनाया गया। 30 मार्च को वृहत राजस्थान के अस्तित्व में आने के बाद सैद्धांतिक रूप से इस दिन को राजस्थान दिवस घोषित किया गया।

📋

स्रोत: Junior Instructor (PLM) Exam 2024

32

कोटा के किस शासक ने कोटा, बूंदी और झालावाड़ राज्यों / रियासतों को मिलाकर हाड़ौती संघ बनाने का प्रयास किया -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (MMV) Exam 2024
Aमहाराव मानसिंह
Bमहाराव भीमसिंह
Cमहाराव लक्ष्मणसिंह
Dमहाराव लालसिंह

सही उत्तर: महाराव भीमसिंह

व्याख्या (Explanation)

महाराव भीमसिंह ने हाड़ौती क्षेत्र (कोटा, बूंदी और झालावाड राज्यों को मिलाकर) को एकीकृत करने के लिए हाड़ौती संघ बनाने का प्रयास किया था। किन्तु अविश्वास व अपना पृथक अस्तित्व बनाये रखने की महत्वाकांक्षा के कारण वे असफल रहे।

📋

स्रोत: Junior Instructor (MMV) Exam 2024

33

राजस्थान के एकीकरण में किस शासक को मत्स्य संघ का राजप्रमुख बनाया गया -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (COS) Exam 2024
Aकोटा के भीमसिंह
Bधौलपुर के उदयभानसिंह
Cजयपुर के मानसिंह
Dभरतपुर के ब्रजेन्द्रसिंह

सही उत्तर: धौलपुर के उदयभानसिंह

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान के एकीकरण के दौरान मत्स्य संघ (अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली) का राजप्रमुख धौलपुर के उदयभानसिंह को बनाया गया था।

📋

स्रोत: Junior Instructor (COS) Exam 2024

34

निम्न में से कौन-सी रियासत मत्स्य संघ में शामिल नहीं थी -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (STE) Exam 2024
Aअलवर
Bभरतपुर
Cटोंक
Dकरौली

सही उत्तर: टोंक

व्याख्या (Explanation)

मत्स्य संघ (Matsya Union) का गठन 1948 में राजस्थान की कुछ रियासतों को मिलाकर किया गया था। इसमें अलवर, भरतपुर, धौलपुर, और करौली रियासतें शामिल थीं। टोंक रियासत मत्स्य संघ का हिस्सा नहीं थी।

📋

स्रोत: Junior Instructor (STE) Exam 2024

35

कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें) नाम - तारीख

📋 पूछा गया: Junior Instructor (EM) Exam 2024
Aमत्स्य संघ - 17-3-1948
Bराजस्थान संघ - 25-3-1948
Cसंयुक्त राज्य राजस्थान - 30-4-1948
Dवर्तमान राजस्थान - 1-11-1956

सही उत्तर: संयुक्त राज्य राजस्थान - 30-4-1948

व्याख्या (Explanation)

मत्स्य संघ 17 मार्च 1948 को बना। राजस्थान संघ 25 मार्च 1948 को स्थापित हुआ। वर्तमान राजस्थान 1 नवंबर 1956 को बना। लेकिन संयुक्त राज्य राजस्थान 18 अप्रैल 1948 को बना था, न कि 30 अप्रैल 1948 को।

📋

स्रोत: Junior Instructor (EM) Exam 2024

36

वर्तमान राजस्थान के निर्माण के विभिन्न चरणों के क्रम में प्रथम राजप्रमुख किसे नियुक्त किया गया था -

📋 पूछा गया: AGRICULTURE OFFICER (AGRI. DEPTT.) COMP. EXAM - 2024
Aभीम सिंह
Bउदयभान सिंह देव
Cमानसिंह II
Dभूपाल सिंह

सही उत्तर: उदयभान सिंह देव

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान के एकीकरण के दौरान (1948-1956), उदयभान सिंह देव (धौलपुर) को वर्तमान राजस्थान का प्रथम राजप्रमुख नियुक्त किया गया था।

📋

स्रोत: AGRICULTURE OFFICER (AGRI. DEPTT.) COMP. EXAM - 2024

37

निम्नलिखित में से कौन-सा रियासती प्रान्त 25 मार्च, 1948 को गठित राजस्थान संघ का हिस्सा नहीं था -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (COPA) Exam 2024
Aबांसवाड़ा
Bटोंक
Cसिरोही
Dकोटा

सही उत्तर: सिरोही

व्याख्या (Explanation)

25 मार्च 1948 को राजस्थान संघ का गठन हुआ था, जिसमें डुंगरपुर, बांसवाडा, प्रतापगढ़, शाहपुरा, किशनगढ़, टोंक, बुंदी, कोटा, झालावाड़ + कुशलगढ़(बांसवाड़ा)ठिकाना आदि रियासतें शामिल हुई थीं। लेकिन सिरोही रियासत इस समय तक इस संघ का हिस्सा नहीं बनी थी।

📋

स्रोत: Junior Instructor (COPA) Exam 2024

38

समाकलन के भाग के रूप में राजस्थान राजस्व बोर्ड की स्थापना कब हुई - निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:

📋 पूछा गया: Animal Attendant 2023 Exam (December 2 Shift I)
Aदिसम्बर 1950
Bसितम्बर 1948
Cअक्टूबर 1947
Dनवम्बर 1949

सही उत्तर: नवम्बर 1949

व्याख्या (Explanation)

संयुक्त राजस्थान राज्य के निर्माण के पश्चात महामहिम राजप्रमुख ने 7 अप्रैल 1949 को अध्यादेश की उद्घोषणा द्वारा राजस्थान के राजस्व मंडल (Board of Revenue for Rajasthan) की स्थापना की। यह अध्यादेश 1 नवम्बर 1949 को प्रवर्तित हुआ था उसने बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, मत्स्य तथा पूर्व राजस्थान के राजस्व मंडलों का स्थान ले लिया। ये राजस्व मंडल विविध विधियों के अधीन रियासतों में कार्य कर रहे थे।

📋

स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 2 Shift I)

39

निम्न में से कौन वृहद राजस्थान के एकीकरण के लिए गठित “राजस्थान आन्दोलन समिति” का अध्यक्ष था -

📋 पूछा गया: RPSC EO/RO Re-Exam - 2022
Aजय नारायण व्यास
Bसरदार वल्लभभाई पटेल
Cहीरालाल शास्त्री
Dराम मनोहर लोहिया

सही उत्तर: राम मनोहर लोहिया

व्याख्या (Explanation)

राममनोहर लोहिया ने राजस्थान आंदोलन समिति का गठन किया इस समिति ने शेष रियासतों के शीघ्र विलय की मांग की थी।

📋

स्रोत: RPSC EO/RO Re-Exam - 2022

40

अजमेर के राजस्थान में विलय का विरोध किसने किया था और इसे किस आयोग ने खारिज कर दिया था -

Aहरिभाऊ उपाध्याय, फजल अली आयोग
Bगोकुल भाई भट्ट, शंकरदेव आयोग
Cहीरालाल शास्त्री, राज्य पुनर्गठन आयोग
Dबलवंत सिंह मेहता, के. एम. मुंशी आयोग

सही उत्तर: हरिभाऊ उपाध्याय, फजल अली आयोग

व्याख्या (Explanation)

अजमेर पहला केन्द्रशासित प्रदेश था। इसका शासन 30 सदस्यीय धारासभा चलाती थी। इसके अध्यक्ष हरिभाऊ उपाध्याय थे। तत्कालीन काँग्रेस नेतृत्व (हरिभाऊ उपाध्याय) अजमेर को अलग राज्य बनाना चाहते थे, लेकिन फजल अली आयोग ने इस तर्क को नकारकर अजमेर का राजस्थान में विलय कर दिया।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams