⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान का एकीकरण PYQ in Hindi - पेज 2

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान का एकीकरण से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 282 प्रश्नों में से यह पेज 2 है।

11

राजस्थान के एकीकरण की प्रक्रिया के दौरान, मत्स्य संघ के ‘राज प्रमुख’ के रूप में किसे नियुक्त किया गया था - नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

📋 पूछा गया: परिचालक सीधी भर्ती-2024
Aमहाराणा भूपाल सिंह
Bमहाराव भीम सिंह
Cमहाराजा उदय भान सिंह
Dसवाई मान सिंह द्वितीय

सही उत्तर: महाराजा उदय भान सिंह

व्याख्या (Explanation)

सर्वप्रथम अलवर, भरतपुर, धौलपुर तथा करौली रियासतों के एकीकरण से 18 मार्च 1948 को मत्स्य संघ की स्थापना हुई, जिसका उद्घाटन तत्कालीन केन्द्रीय खनिज एवं विद्युत मंत्री श्री नरहरि विष्णु गाडगिल (N.V. गाडगिल) ने किया। राजधानी अलवर तथा राज प्रमुख धौलपुर महाराजा श्री उदयभानसिंह बनाये गये। मत्स्य संघ का क्षेत्रफल करीब तीस हजार किमी. था। जनसंख्या लगभग 19 लाख और सालाना-आय एक करोड़ 83 लाख रुपये थी। जब मत्स्य संघ बनाया गया तभी विलय-पत्र में लिख दिया गया कि बाद में इस संघ का राजस्थान में विलय कर दिया जाएगा।

📋

स्रोत: परिचालक सीधी भर्ती-2024

12

30 मार्च, 1949 को गठित वृहत् राजस्थान के प्रथम मंत्रिमंडल का नेतृत्व किसने किया -

📋 पूछा गया: RSSB Fourth Class Exam 2024 (21 Sep. 2025 2nd Shift)
Aगोकुल लाल असावा
Bमाणिक्य लाल वर्मा
Cभूपाल सिंह
Dहीरालाल शास्त्री

सही उत्तर: हीरालाल शास्त्री

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान की एकीकरण प्रक्रिया के चौथे चरण में 14 जनवरी 1949 को उदयपुर में सरदार वल्लभभाई पटेल ने जयपुर, बीकानेर, जोधपुर, लावा और जैसलमेर रियासतों को वृहद राजस्थान में सैद्धांतिक रूप से सम्मिलित होने की घोषणा की। बीकानेर रियासत ने सर्वप्रथम भारत में विलय किया। इस निर्णय को मूर्त रूप देने के लिए 30 मार्च 1949 को जयपुर में आयोजित एक समारोह में वृहत राजस्थान का उद्घाटन सरदार वल्लभ भाई पटेल ने किया उन्होंने सिटी पैलेस (जयपुर) का भी उद्घाटन किया। इसकी राजधानी जयपुर तथा उदयपुर के महाराणा भूपालसिंह को महाराज प्रमुख, जयपुर के महाराजा मानसिंह को राजप्रमुख तथा कोटा के महाराव भीमसिंह को उपराज प्रमुख बनाया गया। इसके प्रथम मंत्रिमंडल का नेतृत्व हीरालाल शास्त्री ने किया।

📋

स्रोत: RSSB Fourth Class Exam 2024 (21 Sep. 2025 2nd Shift)

13

पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा राजस्थान के संयुक्त राज्य का उद्धाटन कब किया गया था -

📋 पूछा गया: RSSB Fourth Class Exam 2024 (21 Sep. 2025 1st Shift)
A17 मई, 1949
B20 मार्च, 1949
C22 अप्रैल, 1948
D18 अप्रैल, 1948

सही उत्तर: 18 अप्रैल, 1948

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान के तीसरे चरण में पूर्व राजस्थान के साथ उदयपुर रियासत को मिलाकर 18 अप्रैल 1948 को नया नाम संयुक्त राजस्थान रखा गया, जिसकी राजधानी उदयपुर तथा मेवाड़ महाराणा भूपालसिंह को राजप्रमुख कोटा के महाराव भीमसिंह को उपराजप्रमुख बनाया गया। माणिक्य लाल वर्मा के नेतृत्व में बने इसके मंत्रिमंडल का गठन हुआ। इसका उद्घाटन 18 अप्रैल 1948 को उदयपुर में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने किया। यह निर्णय लिया गया की विधानसभा का एक अधिवेशन प्रतिवर्ष कोटा में होगा।

📋

स्रोत: RSSB Fourth Class Exam 2024 (21 Sep. 2025 1st Shift)

14

एकीकरण के 7 चरणों के दौरान, वृहद् (ग्रेटर) राजस्थान का गठन हुआ था :

📋 पूछा गया: RSSB Fourth Class Exam 2024 (20 Sep. 2025 2nd Shift)
A30 मार्च 1950
B30 मार्च 1951
C30 मार्च 1952
D30 मार्च 1949

सही उत्तर: 30 मार्च 1949

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान का एकीकरण के लिए 5 जुलाई, 1947 को रियासत सचिवालय की स्थापना की गई थी। इसके अध्यक्ष सरदार वल्लभ भाई पटेल व सचिव वी.पी. मेनन थे। राजस्थान एकीकरण की प्रक्रिया सन् 1948 से आरंभ होकर सन् 1956 तक सात चरणों में सम्पन्न हुई। तत्कालीन राजपूताना की 19 रियासतों एवं तीन चीफशिप (ठिकानों) वाले क्षेत्रों को 7 चरणों में एकीकृत कर 30 मार्च 1949 को राजस्थान का गठन किया गया। राजस्थान की एकीकरण प्रक्रिया के चौथे चरण में 14 जनवरी 1949 को उदयपुर में सरदार वल्लभभाई पटेल ने जयपुर, बीकानेर, जोधपुर, लावा और जैसलमेर रियासतों को वृहद राजस्थान में सैद्धांतिक रूप से सम्मिलित होने की घोषणा की। बीकानेर रियासत ने सर्वप्रथम भारत में विलय किया। इस निर्णय को मूर्त रूप देने के लिए 30 मार्च 1949 को जयपुर में आयोजित एक समारोह में वृहत राजस्थान का उद्घाटन सरदार वल्लभ भाई पटेल ने किया उन्होंने सिटी पैलेस (जयपुर) का भी उद्घाटन किया।

📋

स्रोत: RSSB Fourth Class Exam 2024 (20 Sep. 2025 2nd Shift)

15

25 मार्च 1948 को गठित, राजस्थान संघ के पहले प्रधानमंत्री कौन बने थे -

📋 पूछा गया: RSSB Fourth Class Exam 2024 (20 Sep. 2025 1st Shift)
Aहीरालाल शास्त्री
Bशोभा राम
Cगोकुल लाल असावा
Dमाणिक्य लाल वर्मा

सही उत्तर: गोकुल लाल असावा

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान संघ का गठन 25 मार्च 1948 को किया गया था। इसमें बाँसवाड़ा, बूँदी, डूँगरपुर, झालावाड़, प्रतापगढ़, कोटा, टोंक, शाहपुरा, किशनगढ़ शामिल हैं। कोटा नरेश (भीम सिंह द्वितीय) को राजप्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया। श्री गोकुल लाल असावा को मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया था।

📋

स्रोत: RSSB Fourth Class Exam 2024 (20 Sep. 2025 1st Shift)

16

राजस्थान के एकीकरण के दौरान, निम्नलिखित में से कौन-सी रियासत मत्स्य संघ का हिस्सा नहीं थी - (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

📋 पूछा गया: RSSB Fourth Class Exam 2024 (19 Sep. 2025 2nd Shift)
Aअलवर
Bभरतपुर
Cजयपुर
Dकरौली

सही उत्तर: जयपुर

व्याख्या (Explanation)

मत्स्य संघ का गठन 18 मार्च 1948 को किया गया था, जिसमें अलवर, भरतपुर, करौली और धौलपुर रियासतें शामिल थीं। जयपुर रियासत इसमें शामिल नहीं थी।

📋

स्रोत: RSSB Fourth Class Exam 2024 (19 Sep. 2025 2nd Shift)

17

मार्च 1949 में, ‘वृहत्तर (ग्रेटर) राजस्थान’ का गठन, निम्नलिखित में से किन राज्यों के, एकीकरण के बाद हुआ था - नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चुनाव करें:

📋 पूछा गया: RSSB Fourth Class Exam 2024 (19 Sep. 2025 1st Shift)
Aअलवर, धौलपुर, करौली और भरतपुर
Bजयपुर, जोधपुर, जैसलमेर और बीकानेर
Cटोंक, डूंगरपुर, किशनगढ़ और शाहपुरा
Dबांसवाड़ा, कोटा, बूंदी और झालावाड़

सही उत्तर: जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर और बीकानेर

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान की एकीकरण प्रक्रिया के चौथे चरण में 14 जनवरी 1949 को उदयपुर में सरदार वल्लभभाई पटेल ने जयपुर, बीकानेर, जोधपुर, लावा और जैसलमेर रियासतों को वृहद राजस्थान में सैद्धांतिक रूप से सम्मिलित होने की घोषणा की। बीकानेर रियासत ने सर्वप्रथम भारत में विलय किया। इस निर्णय को मूर्त रूप देने के लिए 30 मार्च 1949 को जयपुर में आयोजित एक समारोह में वृहत राजस्थान का उद्घाटन सरदार वल्लभ भाई पटेल ने किया उन्होंने सिटी पैलेस (जयपुर) का भी उद्घाटन किया। इसकी राजधानी जयपुर तथा उदयपुर के महाराणा भूपालसिंह को महाराज प्रमुख, जयपुर के महाराजा मानसिंह को राजप्रमुख तथा कोटा के महाराव भीमसिंह को उपराज प्रमुख बनाया गया। 30 मार्च को वृहत राजस्थान के अस्तित्व में आने के बाद सैद्धांतिक रूप से इस दिन को राजस्थान दिवस घोषित किया गया।

📋

स्रोत: RSSB Fourth Class Exam 2024 (19 Sep. 2025 1st Shift)

18

राजस्थान यूनियन बनाने के उद्देश्य से किस राज्य के शासक ने 25-26 जून, 1946 को राजाओं का एक सम्मेलन बुलाया -

📋 पूछा गया: CHEMIST(ARCHIVES DEPT.) COMP. EXAM - 2024
Aउदयपुर के महाराणा भूपाल सिंह
Bकोटा के महाराव भीम सिंह
Cडूंगरपुर के महारावल लक्ष्मण सिंह
Dजयपुर के महाराजा मान सिंह

सही उत्तर: उदयपुर के महाराणा भूपाल सिंह

व्याख्या (Explanation)

सर्वप्रथम मेवाड़ के महाराणा भूपालसिंह ने तारीख 25 और 26 जून, 1946 ई. को राजस्थान यूनियन बनाने के उद्देश्य से राजस्थान, गुजरात और मालवा के राजाओं का एक सम्मेलन उदयपुर में बुलाया। इस सम्मेलन में 22 राजा-महाराजा उपस्थित थे। इसमें महाराणा ने एक ‘राजस्थान संघ’ के निर्माण की योजना प्रस्तुत की। राजाओं ने महाराणा की योजना पर विचार करने का वादा किया।

📋

स्रोत: CHEMIST(ARCHIVES DEPT.) COMP. EXAM - 2024

19

निम्नांकित में से किस समिति की सिफारिश पर जयपुर को राजस्थान की राजधानी बनाया गया -

📋 पूछा गया: REET-2024 PL-2 (LEVEL-2) SHIFT-3
Aपी. सत्यनारायण राव समिति
Bडॉ. शंकरराव देव समिति
Cवी. पी. मेनन समिति
Dके. एम. मुंशी समिति

सही उत्तर: पी. सत्यनारायण राव समिति

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान के एकीकरण के बाद राजधानी के चयन के लिए पी. सत्यनारायण राव समिति की स्थापना की गई थी।

📋

स्रोत: REET-2024 PL-2 (LEVEL-2) SHIFT-3

20

17 मार्च, 1948 में गठित मत्स्य संघ की कैबिनेट का नेतृत्व किसने किया था -

📋 पूछा गया: Livestock Assistant Exam 2025
Aश्री गोकुल लाल असावा
Bश्री माणिक्य लाल वर्मा
Cमहाराणा भूपाल सिंह
Dश्री शोभा राम

सही उत्तर: श्री शोभा राम

व्याख्या (Explanation)

मत्स्य संघ भारत का एक राज्य था, जिसका गठन 17 मार्च 1948 को चार तत्कालीन रियासतों, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, और करौली के विलय के बाद हुआ था। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शोभा राम कुमावत 18 मार्च 1948 से 15 मई 1949 तक राज्य के पहली और अंतिम प्रधानमंत्री थीं। धौलपुर के महाराजा इसके राजप्रमुख बने थे।

📋

स्रोत: Livestock Assistant Exam 2025

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams