उस तिथि का चयन कीजिए जब बीकानेर शाही राज्य औपचारिक रूप से संयुक्त राजस्थान प्रदेश में सम्मिलित हो गया - निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:
सही उत्तर: 7 अप्रैल 1949
व्याख्या (Explanation)
‘वृहत्तर राजस्थान’ के संविधान में यह शर्त भी सम्मिलित की गई थी कि राजप्रमुख को एक नए संविधान पत्र पर हस्ताक्षर करने होंगे, जिसके अनुसार भारत की संविधान सभा द्वारा संघीय और समवर्ती सूचियों को स्वीकार करना अनिवार्य था। इस प्रकार सरदार पटेल ने 30 मार्च, 1949 को उन सभी राज्यों जिनमें बीकानेर राज्य भी सम्मिलित था, को मिला कर एक नए संगठित वृहत्तर राजस्थान का उद्घाटन कर दिया। तदनंतर 7 अप्रैल 1949 को बीकानेर राज्य सहित शेष तीनों रियासतों का प्रशासन राजस्थान सरकार ने अपने हाथों में ले लिया और इसके साथ ही सन् 1488 ई. में राव जोधा के पुत्र राव बीका द्वारा संस्थापित बीकानेर राज्य का एक स्वतंत्र राज्य या स्वतंत्र रियासत के रूप में विद्यमान रहा अस्तित्व सदैव के लिए समाप्त हो गया और बीकानेर राज्य एकीकृत राजस्थान का एक हिस्सा बन गया।
स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 3 Shift II)