भारत के राज्य का नाम बताएँ, जिसमें पंचायती राज प्रशासन की आधुनिक त्रिस्तरीय प्रणाली सर्वप्रथम अपनाई गई -
सही उत्तर: राजस्थान
व्याख्या (Explanation)
बलवंत राय मेहता समिति की सिफारिश के आधार पर 2 अक्टूबर, 1959 को राजस्थान के नागौर जिले के बगदरी गाँव से पंचायती राजव्यवस्था की त्रि-स्तरीय पद्धति लागू की गयी। इस प्रकार पंचायत राज व्यवस्था लागू करने वाले राजस्थान देश का पहला राज्य बन गया। यह विकेन्द्रीकरण का प्रथम प्रयास माना जाता है।
स्रोत: CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-II