⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

स्थानीय स्वायत्त शासन एवं पंचायती राज PYQ in Hindi - पेज 6

इस पेज पर Rajasthan GK के स्थानीय स्वायत्त शासन एवं पंचायती राज से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 212 प्रश्नों में से यह पेज 6 है।

51

ज़िला परिषद को स्थापना राज्य प्रशासन के किस स्तर पर की जाती है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (Fitter) Exam 2024
Aराज्य सचिवालय
Bज़िला स्तर
Cब्लॉक स्तर
Dग्रामिण स्तर

सही उत्तर: ज़िला स्तर

व्याख्या (Explanation)

ज़िला परिषद स्थानीय शासन की एक महत्वपूर्ण इकाई है, जिसे ज़िला स्तर पर स्थापित किया जाता है। अशोक मेहता समिति द्वारा अगस्त, 1978 में प्रस्तुत रिपोर्ट में पंचायति राज की द्वि-स्तरीय संरचना की संस्तुति की गई जिसके अन्तर्गत अनेक गाँवों को मिलाकर मंडल पंचायत तथा जिला स्तर पर जिला परिषद् गठित करने की सिफारिश की। अशोक मेहता समिति द्वारा अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों एवं महिलाओं के लिए भी आरक्षण का प्रावधान रखा गया।

📋

स्रोत: Junior Instructor (Fitter) Exam 2024

52

संविधान (73 वें संशोधन) विधेयक के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor ((ESR) Exam 2024
Aउपर्युक्त संविधान संशोधन अधिनियम 1 जून, 1993 को लागू हुआ था।
Bइसे 20 अप्रैल, 1993 को सरकारी राजपत्र में संविधान (74 वें संशोधन) अधिनियम, 1992 के रूप में प्रकाशित किया गया था।
Cइसे 23 दिसम्बर, 1992 को लोकसभा द्वारा पारित किया गया था।
Dइसे 20 अप्रैल, 1993 को राष्ट्रपति की स्वीकृति प्राप्त हुई थी।

सही उत्तर: इसे 23 दिसम्बर, 1992 को लोकसभा द्वारा पारित किया गया था।

व्याख्या (Explanation)

73 वें संविधान संशोधन विधेयक को 22 दिसम्बर, 1992 को लोकसभा द्वारा पारित किया गया था, न कि 23 दिसम्बर को। संयुक्त संसदीय समिति द्वारा प्रस्तुत विधेयक पर विचार किया गया और इसे 22 दिसंबर, 1992 को लोक सभा द्वारा तथा 23 दिसंबर, 1992 को राज्य सभा द्वारा पारित किया गया तथा 20 अप्रैल, 1993 को राष्ट्रपति की स्वीकृति प्राप्त हुई। इसे 20 अप्रैल, 1993 को सरकारी राजपत्र में “संविधान (74वाँ संशोधन) अधिनियम, 1992” के रूप में प्रकाशित किया गया।

📋

स्रोत: Junior Instructor ((ESR) Exam 2024

53

74 वें संविधानिक संशोधन के अनुसार महानगर क्षेत्र का तात्पर्य है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor ((ESR) Exam 2024
Aदस लाख या उससे अधिक जनसंख्या वाला क्षेत्र
Bदस लाख जनसंख्या वाला क्षेत्र
Cपाँच लाख जनसंख्या वाला क्षेत्र
Dपाँच लाख या उससे अधिक जनसंख्या वाला क्षेत्र

सही उत्तर: दस लाख या उससे अधिक जनसंख्या वाला क्षेत्र

व्याख्या (Explanation)

74 वें संविधानिक संशोधन के अनुसार, महानगर क्षेत्र का आशय एक अथवा एक से अधिक ज़िलों में 10 लाख अथवा उससे अधिक की आबादी वाले क्षेत्र से है, और इसमें दो या दो से अधिक नगरपालिकाएँ या पंचायतें या अन्य सन्निहित क्षेत्र शामिल होते हैं।

📋

स्रोत: Junior Instructor ((ESR) Exam 2024

54

74वें संविधान संशोधन द्वारा जोड़ा गया भाग और अनुसूची है-

📋 पूछा गया: Junior Instructor (ED) Exam 2024
Aभाग-9, अनुसूची-11
Bभाग-9 क, अनुसूची-12
Cभाग-9 क, अनुसूची-11
Dभाग-9, अनुसूची-12

सही उत्तर: भाग-9 क, अनुसूची-12

व्याख्या (Explanation)

74वाँ संविधान संशोधन अधिनियम, 1992- संविधान में भाग 9 (क) और 12वीं अनुसूची को जोड़ा गया तथा नगर निकायों को शासन की स्वायत्त इकाई के रूप में मान्यता दी गई। 73वाँ संविधान संशोधन अधिनियम, 1992- संविधान में 11वी अनुसूची शामिल किया गया और पंचायतों से संबंधित प्रावधानों को संवैधानिक दर्जा प्रदान किया गया।

📋

स्रोत: Junior Instructor (ED) Exam 2024

55

अनुच्छेद 243ZE के तहत गठित महानगर योजना समिति के कितने न्यूनतम सदस्य, नगरपालिकाओं और पंचायतों में से निर्वाचित होते हैं -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (ED) Exam 2024
Aएक-तिहाई
Bदो-तिहाई
Cदस प्रतिशत
Dबीस प्रतिशत

सही उत्तर: दो-तिहाई

व्याख्या (Explanation)

अनुच्छेद 243ZE प्रत्येक महानगरीय क्षेत्र में एक महानगरीय योजना समिति के गठन का प्रावधान करता है, जो पूरे महानगरीय क्षेत्र के लिए एक मसौदा विकास योजना तैयार करेगी। अनुच्छेद 243ZE के अनुसार, महानगर योजना समिति में न्यूनतम दो-तिहाई सदस्य नगरपालिकाओं और पंचायतों से निर्वाचित होते हैं।

📋

स्रोत: Junior Instructor (ED) Exam 2024

56

निम्नलिखित में से कौन शहरी स्थानीय निकायों की वित्तीय स्थिति की समीक्षा करता है और धन के हस्तांतरण के लिए राजस्थान के राज्यपाल को सिफारिश करता है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (EC) Exam 2024
Aराज्य वित्त आयोग (एसएफसी)
Bराज्य मौद्रिक निधि (एसएमएफ)
Cराजस्थान ट्रेजरी विभाग (आरटीडी)
Dराजस्थान राज्य वित्तीय निगम (आरएसएफसी)

सही उत्तर: राज्य वित्त आयोग (एसएफसी)

व्याख्या (Explanation)

राज्य वित्त आयोग (SFC) प्रत्येक पांच वर्षों में नगर निकायों की वित्तीय स्थिति की समीक्षा करता है और धन के हस्तांतरण की सिफारिश राज्यपाल को करता है। भारत के संविधान के अनुच्छेद 243-I में प्रावधान है कि राज्य का राज्यपाल संविधान (तिहत्तरवां संशोधन) अधिनियम, 1992 के प्रारंभ से एक वर्ष के भीतर यथाशीघ्र और उसके बाद प्रत्येक पांचवें वर्ष की समाप्ति पर पंचायतों की वित्तीय स्थिति की समीक्षा करने और राज्यपाल को सिफारिशें करने के लिए एक वित्त आयोग का गठन करेगा। इसी तरह, संविधान के अनुच्छेद 243-Y में नगरपालिकाओं के लिए प्रावधान है। राज्यपाल अनुच्छेद 243-I और 243-Y के अधीन आयोग द्वारा की गई प्रत्येक सिफारिश को, उस पर की गई कार्रवाई के स्पष्टीकरण ज्ञापन सहित, राज्य विधानमंडल के समक्ष रखवाएगा।

📋

स्रोत: Junior Instructor (EC) Exam 2024

57

भारतीय संविधान में कौन-सा भाग नगरपालिकाओं से सम्बन्धित है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (EC) Exam 2024
Aभाग - IX-B
Bभाग - VIII
Cभाग - IX
Dभाग - IX-A

सही उत्तर: भाग - IX-A

व्याख्या (Explanation)

संविधान के 74वें संशोधन (1992) के तहत भाग IX-A जोड़ा गया, जिसमें नगरपालिकाओं की संरचना, कार्य और शक्तियों का उल्लेख किया गया है। इस अधिनियम द्वारा भारतीय संविधान में भाग IX-A जोड़ा गया जिसमें अनुच्छेद 243P से 243ZG तक प्रावधान शामिल थे।

📋

स्रोत: Junior Instructor (EC) Exam 2024

58

निम्नलिखित में से कौनसा/कौनसे कथन सत्य है :- कथन - 1 : 74वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम में महानगरीय क्षेत्रों के आयोजन के लिए महानगरीय आयोजन समिति के गठन का प्रावधान किया गया है। कथन - 2 : राजस्थान के किसी भी महानगरीय क्षेत्र में ऐसी कोई समिति गठित नहीं की गई है।

📋 पूछा गया: Junior Instructor (EC) Exam 2024
Aकेवल कथन 1
Bकेवल कथन 2
Cदोनों कथन 1 और कथन 2
Dदोनों में से कोई नहीं

सही उत्तर: दोनों कथन 1 और कथन 2

व्याख्या (Explanation)

74वें संशोधन में महानगरीय आयोजन समिति के गठन का प्रावधान किया गया, लेकिन राजस्थान में अभी तक ऐसी कोई समिति गठित नहीं हुई है। नगरीय क्षेत्रों में दो प्रकार की स्वायत शासन संस्थाएँ गठित की गई पहला वर्ग नगर पंचायत, नगरपालिका परिषद और नगर निगमों का है। जबकि दूसरे वर्ग में जिला नियोजन समिति और महानगर नियोजन समिति को शामिल किया गया है। अनुच्छेद 243 (ZD) के द्वारा आयोजन समिति के गठन की व्यवस्था की गई है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (EC) Exam 2024

59

74वें संविधान संशोधन अधिनियम के अनुसार शहरी स्थानीय निकायों को कितने कृत्य दिये गये हैं -

📋 पूछा गया: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024
A19
B18
C16
D17

सही उत्तर: 18

व्याख्या (Explanation)

74वें संविधान संशोधन (1992) के तहत नगरपालिकाओं को संवैधानिक दर्जा दिया गया। इस अधिनियम द्वारा भारतीय संविधान में भाग IX-A जोड़ा गया जिसमें अनुच्छेद 243P से 243ZG तक प्रावधान शामिल थे। इस अधिनियम द्वारा भारतीय संविधान में 12वीं अनुसूची को भी जोड़ा गया जिसमें नगरपालिकाओं के दायरे में शामिल किये जाने वाले 18 कार्यात्मक विषय शामिल हैं।

📋

स्रोत: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024

60

राज्य नगरपालिका कानूनों के प्रावधानों को 74वें संशोधन अधिनियम के प्रावधानों के साथ पुष्टि में लाने के लिये राज्य सरकारों को क्या लक्ष्य तिथि दी गई थी -

📋 पूछा गया: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024
A30 दिसम्बर, 1993
B28 सितम्बर, 1994
C31 मई, 1994
D1 जून, 1993

सही उत्तर: 31 मई, 1994

व्याख्या (Explanation)

74वें संविधान संशोधन (1992) के तहत नगरपालिकाओं को संवैधानिक दर्जा दिया गया। इस अधिनियम द्वारा भारतीय संविधान में भाग IX-A जोड़ा गया जिसमें अनुच्छेद 243P से 243ZG तक प्रावधान शामिल थे। इस अधिनियम द्वारा भारतीय संविधान में 12वीं अनुसूची को भी जोड़ा गया जिसमें नगरपालिकाओं के दायरे में शामिल किये जाने वाले 18 कार्यात्मक विषय शामिल हैं। राज्यों को इसे लागू करने और अपने नगरपालिका कानूनों को नए प्रावधानों के अनुरूप संशोधित करने के लिए 31 मई, 1994 तक का समय दिया गया था।

📋

स्रोत: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams