⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

स्थानीय स्वायत्त शासन एवं पंचायती राज PYQ in Hindi - पेज 5

इस पेज पर Rajasthan GK के स्थानीय स्वायत्त शासन एवं पंचायती राज से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 212 प्रश्नों में से यह पेज 5 है।

41

राजस्थान में जिला आयोजना समिति का अध्यक्ष कौन बनता है -

📋 पूछा गया: Raj. State and Sub. Services Comb. Comp. (Pre) Exam - 2024
Aजिला कलक्टर
Bजिला परिषद् का मुख्य कार्यकारी अधिकारी
Cसंसद सदस्य
Dजिला प्रमुख

सही उत्तर: जिला प्रमुख

व्याख्या (Explanation)

जिला परिषद का अध्यक्ष जिला योजना समिति का अध्यक्ष होगा। प्रदेश के सभी जिलों में जिला योजना समितियों का गठन जिला प्रमुख की अध्यक्षता में किया गया है, जिसमें वर्तमान में निर्वाचित जिला परिषद/नगर निकायों के प्रतिनिधि शामिल हैं।

📋

स्रोत: Raj. State and Sub. Services Comb. Comp. (Pre) Exam - 2024

42

निम्न में से कौन-से विषय संविधान की 12वीं अनुसूची से संबंधित हैं - (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

📋 पूछा गया: Junior Instructor (WCS) Exam 2024
Aपशुपालन, डेरी उद्योग और कुक्कुट-पालन
Bमहिला और बाल विकास
Cगंदी-बस्ती सुधार और प्रोन्नयन
Dसार्वजनिक वितरण प्रणाली

सही उत्तर: गंदी-बस्ती सुधार और प्रोन्नयन

व्याख्या (Explanation)

12वीं अनुसूची में नगरपालिकाओं के 18 कार्यों का उल्लेख किया गया है, जिनमें शहरी नियोजन, जल आपूर्ति, सफाई, सार्वजनिक स्वास्थ्य, गंदी बस्ती सुधार और पर्यावरण संरक्षण शामिल हैं।

📋

स्रोत: Junior Instructor (WCS) Exam 2024

43

निम्नलिखित में से भारत के संविधान का कौन-सा अनुच्छेद नगरपालिकाओं को उचित कर, शुल्क, पथ कर और फीस उद्गृहीत, संग्रहीत और विनियोजित करने के लिए प्राधिकृत करता है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (WCS) Exam 2024
Aअनुच्छेद 243W
Bअनुच्छेद 243X
Cअनुच्छेद 243Y
Dअनुच्छेद 243Z

सही उत्तर: अनुच्छेद 243X

व्याख्या (Explanation)

अनुच्छेद 243X में नगर पालिकाओं द्वारा कर लगाने और उनके कोष बनाने की शक्ति प्रदान की गई है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (WCS) Exam 2024

44

नगर निकाय में चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम आयु क्या है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (RAT) Exam 2024
A18 वर्ष
B21 वर्ष
C35 वर्ष
D25 वर्ष

सही उत्तर: 21 वर्ष

व्याख्या (Explanation)

उत्तर - राजस्थान नगरपालिका अधिनियम, 2009 की धारा 21 एवं 24 के तहत ऐसा कोई भी व्यक्ति नगरपालिका सदस्य का चुनाव लड़ सकता है :- (i) जो 21 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुका हो। (ii) जिसका नाम संबंधित नगरीय निकाय के किसी भी वार्ड की मतदाता सूची में अंकित हो। (iii) दिनांक 27.11.1995 के पश्चात् व्यक्ति की संतानों की संख्या बढकर दो से अधिक न हो गई हो। इसके अतिरिक्त यह भी आवश्यक है कि वह व्यक्ति राजस्थान नगरपालिका अधिनियम, 2009 की धारा 21 (परिशिष्ट-1) में वर्णित योग्यताएं रखता हो एवं धारा 24 (परिशिष्ट-2) में वर्णित अयोग्यताएं ना हो। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 84 (बी) में प्रावधान है कि लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनने की न्यूनतम आयु 25 वर्ष होगी।

📋

स्रोत: Junior Instructor (RAT) Exam 2024

45

निम्नलिखित में से कौन सा एक नगरपालिका के आंतरिक राजस्व का स्रोत है जिसमें राजस्थान नगरपालिका अधिनियम, 2009 के अनुसार उसकी प्राप्तियाँ शामिल होंगी - 1. नागरिक सेवाओं के लिए उपयोगकर्ता शुल्क 2. व्यवसायों, व्यापारों और रोजगारों पर कर 3. विनियामक और अन्य वैधानिक कार्यों के निष्पादन के लिए शुल्क और जुर्माना 4. कर

📋 पूछा गया: Junior Instructor (RAT) Exam 2024
Aकेवल 2 और 4
Bकेवल 1, 2 और 3
Cसभी 1, 2, 3 और 4
Dकेवल 4

सही उत्तर: सभी 1, 2, 3 और 4

व्याख्या (Explanation)

इनमें नागरिक सेवाओं के शुल्क, व्यापारिक कर, विनियामक शुल्क और कर शामिल हैं।

📋

स्रोत: Junior Instructor (RAT) Exam 2024

46

निम्नलिखित में से 18 विशिष्ट कार्यों में से (अरबन लोकल बोडीज) यूएलबी को सौंपे जाने वाले कुछ कार्य कौन से हैं - 1. अग्निशमन सेवायें 2. नगर नियोजन सहित शहरी नियोजन 3. मलिन बस्ती सुधार एवं उन्नयन 4. सरकार के लिए कुल राजस्व उत्पन्न करना

📋 पूछा गया: Junior Instructor (RAT) Exam 2024
Aकेवल 1, 2 और 3
Bकेवल 2, 3 और 4
Cकेवल 1 और 2
Dसभी 1, 2, 3 और 4

सही उत्तर: केवल 1, 2 और 3

व्याख्या (Explanation)

74वें संविधान संशोधन के तहत शहरी स्थानीय निकायों (ULBs) को 18 विशिष्ट कार्य सौंपे गए हैं, जिनमें अग्निशमन सेवाएं, नगर नियोजन, मलिन बस्ती सुधार आदि शामिल हैं। हालांकि, सरकार के लिए कुल राजस्व उत्पन्न करना ULBs का कार्य नहीं है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (RAT) Exam 2024

47

74 वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम के संबंध में निम्नलिखित कथनों को पढ़ें और सही विकल्प चुनें : कथन I : स्थानीय स्वशासन से संबंधित 74 वां संविधान संशोधन अधिनियम 1992 में संसद द्वारा पारित किया गया था। कथन II : 74 वें संविधान संशोधन अधिनियम को 20 अप्रैल, 1993 को भारत के राष्ट्रपति की सहमति प्राप्त हुई। कथन III : 74 वां संविधान संशोधन शहरी और ग्रामीण स्थानीय निकायों की संरचना के लिए एक सामान्य ढांचा प्रदान करता है।

📋 पूछा गया: Junior Instructor (MDE) Exam 2024
Aकथन II और कथन III सही हैं।
Bकथन I और कथन II सही हैं।
Cकथन I और कथन III सही हैं।
Dकेवल कथन I ही सही है।

सही उत्तर: कथन I और कथन II सही हैं।

व्याख्या (Explanation)

नगरपालिकाओं के संबंध में संविधान (74वां संशोधन) अधिनियम, 1992 अधिनियमित किया है। अधिनियम पर राष्‍ट्रपति की सहमति 20 अप्रैल 1993 को प्राप्‍त हुई। भारत सरकार ने 1 जून, 1993 जिस तारीख से उक्‍त अधिनियम लागू हुआ, को अधिसूचित किया।

📋

स्रोत: Junior Instructor (MDE) Exam 2024

48

वार्ड समितियों का गठन ______ या अधिक जनसंख्या वाली नगरपालिकाओं के प्रादेशिक क्षेत्रों के भीतर किया जाता है। (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

📋 पूछा गया: Junior Instructor (MDE) Exam 2024
Aपाँच लाख
Bएक लाख
Cतीन लाख
Dदस लाख

सही उत्तर: तीन लाख

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में वार्ड समितियों का गठन तीन लाख या उससे अधिक जनसंख्या वाली नगरपालिकाओं में किया जाता है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (MDE) Exam 2024

49

74वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम के प्रावधान के अनुसार, औद्योगिक क्षेत्र के विकास को किसे हस्तांतरित किया जाना था -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (Fitter) Exam 2024
Aराजस्थान राज्य सरकार
Bराजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम
Cशहरी स्थानीय निकाय
Dराजस्थान हाउसिंग बोर्ड

सही उत्तर: शहरी स्थानीय निकाय

व्याख्या (Explanation)

74वां संविधान संशोधन अधिनियम 1 जून 1993 को लागू हुआ और शहरी स्थानीय निकायों को 12वीं अनुसूची में सूचीबद्ध 18 कार्यों को करने का अधिकार दिया।

📋

स्रोत: Junior Instructor (Fitter) Exam 2024

50

74वाँ संविधान संशोधन अधिनियम कब लागू हुआ -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (Fitter) Exam 2024
A1 जून 1993
B1 अगस्त 1994
C19 जून 1994
D9 जून 1993

सही उत्तर: 1 जून 1993

व्याख्या (Explanation)

74वें संशोधन के तहत नगर पालिका और नगर परिषदों की स्थापना का प्रावधान किया गया था, और यह 1 जून 1993 को लागू हुआ।

📋

स्रोत: Junior Instructor (Fitter) Exam 2024

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams