⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

स्थानीय स्वायत्त शासन एवं पंचायती राज PYQ in Hindi - पेज 4

इस पेज पर Rajasthan GK के स्थानीय स्वायत्त शासन एवं पंचायती राज से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 212 प्रश्नों में से यह पेज 4 है।

31

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 243 U के अनुसार, नगरपालिका के गठन के हेतु चुनाव संपन्न कराया जायेगा - कथन - 1 :खंड (1) में निर्दिष्ट इसकी अवधि की समाप्ति के पहले। कथन - 2 : इसकी विघटन की तारीख से छह महीने की अवधि की समाप्ति के पहले। निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनेंः

📋 पूछा गया: Junior Instructor (ICTSM) Exam 2024
Aकथन - 1 सही है, कथन - 2 गलत है।
Bकथन - 2 सही है, कथन - 1 गलत है।
Cदोनों कथन - 1 और कथन - 2 सही हैं।
Dदोनों कथन - 1 और कथन - 2 गलत हैं।

सही उत्तर: दोनों कथन - 1 और कथन - 2 सही हैं।

व्याख्या (Explanation)

74वें संविधान संशोधन द्वारा 1992 में शहरी संस्थाओं को संवैधानिक मान्यता प्रदान की गई। इस संशोधन अधिनियम द्वारा संविधान में एक नया भाग में 9ए जोड़ा गया। जिसका शीर्षक ‘नगरपालिकाएँ’ है। इस संविधान संशोधन द्वारा संविधान में अनुच्छेद 243P से 243ZG जोड़े गये इसी के द्वारा संविधान में 12वीं अनुसूची जोड़ी गयी। अनुच्छेद 243U के अनुसार, नगरपालिका का कार्यकाल 5 वर्ष होता है, और उसकी अवधि समाप्त होने से पहले नए चुनाव कराए जाते हैं। साथ ही, यदि नगरपालिका भंग होती है, तो 6 महीने के भीतर नए चुनाव कराने का प्रावधान है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (ICTSM) Exam 2024

32

74वाँ संवैधानिक संशोधन अधिनियम, छोटे संक्रमणकालीन क्षेत्रों में निम्नलिखित में से किस स्थानीय स्वशासी संस्थान की स्थापना का प्रावधान करता है जो शहरी क्षेत्र बनने की राह पर है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (EM) Exam 2024
Aग्राम पंचायत
Bनगर परिषद्
Cनगर पंचायत
Dज़िला परिषद्

सही उत्तर: नगर पंचायत

व्याख्या (Explanation)

74वाँ संवैधानिक संशोधन अधिनियम (1992) ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच के संक्रमणकालीन क्षेत्रों के लिए नगर पंचायत की स्थापना का प्रावधान करता है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (EM) Exam 2024

33

असत्य कथन को चिह्नित कीजिये:

📋 पूछा गया: Junior Instructor (EM) Exam 2024
Aप्रत्येक नगरपालिका में एससी, एसटी और ओबीसी के लिये सीटों का आरक्षण प्रदान किया जाता है।
Bमहिलाओं के लिये कुल सीटों में से एक तिहाई आरक्षण का प्रावधान है।
Cप्रत्येक नगरपालिका में एससी और एसटी के लिये सीटों का आरक्षण प्रदान किया जाता है।
Dराज्य विधानमंडल को पिछड़े वर्ग के पक्ष में नगरपालिका में आरक्षण के लिये कोई भी प्रावधान करने का अधिकार दिया गया है।

सही उत्तर: प्रत्येक नगरपालिका में एससी, एसटी और ओबीसी के लिये सीटों का आरक्षण प्रदान किया जाता है।

व्याख्या (Explanation)

नगरपालिकाओं में ओबीसी के लिए आरक्षण का प्रावधान अनिवार्य नहीं है। भारतीय संविधान अनुच्छेद 243D(6) और अनुच्छेद 243T(6) राज्यों को यह निर्धारित करने की अनुमति देते हैं कि वे स्थानीय निकायों में ओबीसी के लिए आरक्षण प्रदान करना चाहते हैं या नहीं, लेकिन यह अनिवार्य नहीं है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (EM) Exam 2024

34

‘राजस्थान नगरपालिका अधिनियम, 2009’ में संशोधन हेतु राजस्थान विधानसभा में राजस्थान नगरपालिका (संशोधन) विधेयक कब पेश किया गया -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (EM) Exam 2024
Aमार्च 14, 2022
Bमार्च 14, 2023
Cअप्रैल 14, 2022
Dअप्रैल 14, 2023

सही उत्तर: मार्च 14, 2023

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान नगरपालिका (संशोधन) विधेयक, 2023 14 मार्च, 2023 को पेश किया गया। यह राजस्थान नगरपालिका अधिनियम, 2009 में संशोधन करता है। अधिनियम नगरपालिकाओं के गठन का प्रावधान करता है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (EM) Exam 2024

35

74वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम अनुसार, निम्नलिखित में से किन लोगों को स्थानीय निकायों में आरक्षण मिलता है - 1. अनुसूचित जनजाति (ST) 2. अनुसूचित जातियाँ (SC) 3. अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 4. स्त्रियाँ निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें:

📋 पूछा गया: Junior Instructor (COPA) Exam 2024
Aकेवल 1, 2 और 4
Bकेवल 1, 3 और 4
Cकेवल 2, 3 और 4
Dसभी 1, 2, 3 और 4

सही उत्तर: सभी 1, 2, 3 और 4

व्याख्या (Explanation)

74वें संशोधन के तहत स्थानीय निकायों में अनुसूचित जनजाति (ST), अनुसूचित जाति (SC), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), और महिलाओं के लिए आरक्षण का प्रावधान है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (COPA) Exam 2024

36

संविधान के 74वें संशोधन अधिनियम में निम्नलिखित में से किसका प्रावधान किया गया है - 1. वार्ड समितियाँ 2. ज़िला योजना समिति 3. सीटों का आरक्षण 4. वित्त आयोग नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

📋 पूछा गया: Junior Instructor (Wireman) Exam 2024
A1 और 4
B1,2 और 3
C1, 2, 3 और 4
D3 और 4

सही उत्तर: 1, 2, 3 और 4

व्याख्या (Explanation)

74वां संशोधन (1992) नगरीय स्थानीय निकायों से संबंधित है और इसमें वार्ड समितियों, जिला योजना समिति, सीटों के आरक्षण, और वित्त आयोग के प्रावधान शामिल हैं।

📋

स्रोत: Junior Instructor (Wireman) Exam 2024

37

निम्नांकित में से राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 38 के बारे में क्या सही नहीं हैं -

📋 पूछा गया: RPSC EO/RO Re-Exam - 2022
Aराजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 38 के अन्तर्गत राज्य सरकार पंचायती राज संस्था के अध्यक्ष को उसके पद से हटा सकती है।
Bइस तरह हटाया गया अध्यक्ष राजस्थान पंचायती राज अधिनियम के अधीन दो वर्षों तक चुनाव के योग्य नहीं होगा।
Cऐसा निष्कासन राज्य सरकार द्वारा केवल आवश्यक जाँच के बाद ही किया जा सकता है।
Dऐसे हटाए गए अध्यक्ष को संबंधित पंचायती राज संस्था की सदस्यता से भी हटाया जा सकता है।

सही उत्तर: इस तरह हटाया गया अध्यक्ष राजस्थान पंचायती राज अधिनियम के अधीन दो वर्षों तक चुनाव के योग्य नहीं होगा।

व्याख्या (Explanation)

पंचायतीराज कानून 1994 की धारा 38 - हटाना या निलंबन -राज्य सरकार पंचायती राज संस्था के किसी सदस्य सहित चेयरमैन और डिप्टी चेयरमेन को सुनवाई का मौका देते हुए पद से हटा या निलंबन कर सकती है। इसके लिए इस धारा में विस्तृत व्याख्या की गई है जिसके तहत सरकार यह कार्रवाई अमल में ला सकती है। इसके तहत अयोग्य घोषित किया जाना भी शामिल है।

📋

स्रोत: RPSC EO/RO Re-Exam - 2022

38

सामान्य वर्ग के उम्मीदवार के लिए महापौर का चुनाव लड़ने हेतु अमानत राशि कितनी है -

📋 पूछा गया: Raj. State and Sub. Services Comb. Comp. (Pre) Exam - 2024
A₹ 10,000
B₹ 20,000
C₹ 30,000
D₹ 40,000

सही उत्तर: ₹ 30,000

व्याख्या (Explanation)

अमानत राशि निम्नानुसार निर्धारित की गई है। - (i) महापौर (Mayor) पद के निर्वाचन में सामान्य वर्ग के लिए रूपये 30,000/-एवं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं महिला उम्मीदवार के लिए रूपये 15,000/- (ii) सभापति (President) पद निर्वाचन में सामान्य वर्ग के लिए रूपये 20,000/- एवं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं महिला उम्मीदवार के लिए रूपये 10,000/- (iii) अध्यक्ष (Chairman) पद निर्वाचन में सामान्य वर्ग के लिए रूपये 10,000/- एवं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं महिला उम्मीदवार के लिए रूपये 5,000/-

📋

स्रोत: Raj. State and Sub. Services Comb. Comp. (Pre) Exam - 2024

39

निम्नलिखित में से रियासती राज्यों के किस समूह ने स्वाधीनता से पहले पंचायतों पर विधेयक पारित कर दिया था -

📋 पूछा गया: Raj. State and Sub. Services Comb. Comp. (Pre) Exam - 2024
Aअलवर, बाँसवाड़ा, करौली, सिरोही
Bबाँसवाड़ा, बीकानेर, भरतपुर, बूँदी
Cजोधपुर, जयपुर, उदयपुर, सिरोही
Dकरौली, बूँदी, अलवर, जैसलमेर

सही उत्तर: जोधपुर, जयपुर, उदयपुर, सिरोही

व्याख्या (Explanation)

वायसराय लॉर्ड रिपन के समय स्थानीय निकायों की स्थापना का प्रयास किया गया। लार्ड रिपन का कार्यकाल पंचायती राज का स्वर्ण काल माना जाता है। राजस्थान में जोधपुर, भरतपुर, जयपुर, सिरोही, उदयपुर और करौली की रियासतों ने पंचायतों पर कानून बनाए। बीकानेर राज्य का अपना ग्राम पंचायत अधिनियम बहुत पहले 1928 में ही बन गया था। इस प्रकार, स्वतंत्रता के समय कुछ तत्कालीन रियासतों में पंचायतें काम कर रही थीं, जबकि अन्य राज्यों में ऐसी कोई संस्थाएँ मौजूद नहीं थीं।

📋

स्रोत: Raj. State and Sub. Services Comb. Comp. (Pre) Exam - 2024

40

किस अधिनियम के द्वारा जयपुर विकास प्राधिकरण की स्थापना हुयी थी -

📋 पूछा गया: Raj. State and Sub. Services Comb. Comp. (Pre) Exam - 2024
Aजयपुर विकास प्राधिकरण अधिनियम, 1982
Bजयपुर विकास प्राधिकरण अधिनियम, 1983
Cजयपुर विकास प्राधिकरण अधिनियम, 1984
Dजयपुर विकास प्राधिकरण अधिनियम, 1985

सही उत्तर: जयपुर विकास प्राधिकरण अधिनियम, 1982

व्याख्या (Explanation)

5 अगस्त 1982 को जयपुर विकास प्राधिकरण की स्थापना हुई। प्राधिकरण क्षेत्राधिकार में अतिक्रमण तथा अवैध निर्माण रोकने व प्रभावी अंकुश लगाए जाने के उद्देश्य से जयपुर विकास प्राधिकरण में नवम्बर 2002 से प्रवर्तन शाखा का गठन किया गया, जिसमें प्राधिकरण के प्रवर्तन क्षेत्राधिकार को जाने वाईज विभक्त किया गया। वर्तमान में जयपुर विकास प्राधिकरण रीजन क्षेत्र जोन 1 से 14 एवं पृथ्वीराज नगर-उत्तर/दक्षिण में विभक्त किए गए है।

📋

स्रोत: Raj. State and Sub. Services Comb. Comp. (Pre) Exam - 2024

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams