⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राज्य विधान मंडल PYQ in Hindi - पेज 11

इस पेज पर Rajasthan GK के राज्य विधान मंडल से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 159 प्रश्नों में से यह पेज 11 है।

101

राजस्थान में प्रथम निर्वाचित लोकतांत्रिक सरकार का गठन हुआ -

A26 जनवरी, 1952
B2 फरवरी, 1952
C3 मार्च, 1952
D15 मार्च, 1952

सही उत्तर: 3 मार्च, 1952

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में प्रथम आम चुनाव 1952 में हुए, और इसके बाद प्रथम निर्वाचित लोकतांत्रिक सरकार का गठन 3 मार्च, 1952 को हुआ।

102

एक व्यक्ति बिना राजस्थान विधानसभा का सदस्य होते हुए भी कितने मास तक राजस्थान में मंत्री रह सकता है -

A3 मास
B4 मास
C6 मास
D12 मास

सही उत्तर: 6 मास

103

राजस्थान की प्रथम महिला विधायक थीं -

Aसुमित्रा सिंह
Bयशोदा देवी
Cकमला बेनीवाल
Dनगेन्द्र बाला

सही उत्तर: यशोदा देवी

व्याख्या (Explanation)

यशोदा देवी राजस्थान के जनजाति जिले बांसवाड़ा से 1953 में हुए उपचुनाव में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बनीं। यशोदा देवी को राजस्थान की पहली महिला विधायक बनने का गौरव भी हासिल है। सुमित्रा सिंह को 2003 में 12वीं राजस्थान विधानसभा के स्पीकर के रूप में चुना गया था।वह 2009 तक राजस्थान की स्पीकर का पद संभालने वाली पहली महिला थीं।वह भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर निर्वाचित हुईं थी और उनका निर्वाचन क्षेत्र जूनागढ़ था।

104

विधानसभा चुनावों में अस्पष्ट बहुमत के कारण राजस्थान में राष्ट्रपति शासन कब लागू किया गया था -

📋 पूछा गया: Lect. College Edu. EXAM 2014(GK)
A1977
B1980
C1967
D1992

सही उत्तर: 1967

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में 1967 में विधानसभा चुनावों के बाद अस्पष्ट बहुमत (हंग असेंबली) के कारण कोई स्थिर सरकार नहीं बन सकी, जिसके परिणामस्वरूप राष्ट्रपति शासन लागू किया गया। राज्य में पहला राष्ट्रपति शासन 13 मार्च 1967 को लागू हुआ था, जो 26 अप्रैल 1967 को समाप्त हुआ था। अनुच्छेद 356 के अनुसार, संवैधानिक तंत्र की विफलता के आधार पर भारत के किसी भी राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जा सकता है।

📋

स्रोत: Lect. College Edu. EXAM 2014(GK)

105

किस विधानसभा चुनाव में राजस्थान विधान-सभा की सदस्य संख्या 184 से बढ़ाकर 200 की गई -

📋 पूछा गया: Lect. College Edu. EXAM 2014(GK)
Aचौथी
Bपांचवीं
Cछठी
Dसातवीं

सही उत्तर: छठी

📋

स्रोत: Lect. College Edu. EXAM 2014(GK)

106

निम्नांकित में से कौन राजस्थान विधान-सभा के प्रथम गैर-कांग्रेसी अध्यक्ष थे -

Aगोपाल सिंह
Bशांतिलाल
Cहरिशंकर भाभड़ा
Dलक्ष्मण सिंह

सही उत्तर: लक्ष्मण सिंह

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान विधानसभा के पहले अध्यक्ष और उपाध्यक्ष नरोत्तम जोशी और लाल सिंह शेखावत थे। 6 वीं विधानसभा (22 जून 1977 से 16 फरवरी 1980) में सदस्य संख्या 184 से बढ़ाकर 200 की गई। प्रथम बार गैर कांग्रेसी दल “जनता पार्टी” को स्पष्ट बहुमत मिला। अध्यक्ष- महारावल लक्ष्मणसिंह, गोपाल सिंह आहोर।

107

राजस्थान विधान सभा की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन थीं -

Aकमला बेनीवाल
Bसुमित्रा सिंह
Cविद्या पाठक
Dउजला अरोड़ा

सही उत्तर: सुमित्रा सिंह

व्याख्या (Explanation)

सुमित्रा सिंह राजस्थान विधान सभा की प्रथम महिला अध्यक्षा है। सुमित्रा सिंह का जन्म राजस्थान के झुंझुनू जिले में हुआ था। वो भारतीय जनता पार्टी की नेत्री है। वे वर्ष 1957 में पिलानी से अखिल भारतीय कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बनीं। सुमित्रा सिंह को 2003 में 12वीं राजस्थान विधानसभा के स्पीकर के रूप में चुना गया था। वह 2009 तक राजस्थान की स्पीकर का पद संभालने वाली पहली महिला थीं।वह भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर निर्वाचित हुईं थी और उनका निर्वाचन क्षेत्र जूनागढ़ था।

108

राजस्थान की प्रथम महिला कौन थीं जिन्हें मंत्रिमण्डल में स्थान मिला -

Aसुमित्रा सिंह
Bरतन शास्त्री
Cनारायणीदेवी वर्मा
Dकमला बेनीवाल

सही उत्तर: कमला बेनीवाल

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान सरकार के मंत्रिपरिषद में स्थान पाने वाली राजस्थान की पहली महिला राजनीतिज्ञ कमला बेनीवाल थीं। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की एक वरिष्ठ सदस्य हैं। उन्होंने 1954 में विधानसभा चुनाव जीता और केवल 27 साल की उम्र में राजस्थान राज्य सरकार में मंत्री का पद संभाला। उन्होंने 2003 में राजस्थान के उप-मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। उन्होंने त्रिपुरा - 2009, गुजरात - 2009-2014 और मिजोरम - 2014 के राज्यपाल के रूप में कार्य किया।

109

राजस्थान से प्रथम अनुसूचित जाति की महिला लोकसभा सदस्य हैं-

Aश्रीमती उषा देवी मीणा
Bश्रीमती प्रभा ठाकुर
Cश्रीमती सुशीला बंगारू
Dश्रीमती शारदा देवी

सही उत्तर: श्रीमती सुशीला बंगारू

110

राजस्थान से प्रथम महिला लोक सभा सदस्य बनी-

Aमहारानी गायत्री देवी
Bश्रीमती दिव्या सिंह
Cश्रीमती उषा देवी
Dउक्त में से कोई नहीं

सही उत्तर: महारानी गायत्री देवी

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams