⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राज्य विधान मंडल PYQ in Hindi - पेज 14

इस पेज पर Rajasthan GK के राज्य विधान मंडल से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 159 प्रश्नों में से यह पेज 14 है।

131

राजस्थान विधानसभा में ‘लोक महत्व के किसी विषय स्थगन प्रस्ताव’ की प्रक्रिया के नियम के सम्बन्ध में निम्न में से कौन से कथन सही हैं - अ. प्रस्ताव प्रस्तुत करने हेतु अध्यक्ष की सहमति आवश्यक है। ब. प्रस्ताव द्वारा विशेषाधिकार का प्रश्न उठाया जा सकता है। स. प्रस्ताव हाल ही घटित किसी विशिष्ट घटना तक सीमित रहेगा। द. एक ही बैठक में एक से अधिक प्रस्ताव प्रस्तुत नहीं होंगे। सही उत्तर का चयन नीचे दिए गए कूट से कीजिए - कूट -

📋 पूछा गया: RAS/RTS Comb. Comp. (Pre) Exam 2018
Aअ, ब और स
Bअ, ब और द
Cअ, स और द
Dअ और द

सही उत्तर: अ, स और द

📋

स्रोत: RAS/RTS Comb. Comp. (Pre) Exam 2018

132

निम्न में से कौन राजस्थान विधानसभा के प्रोटेम अध्यक्ष, अध्यक्ष व उपाध्यक्ष रहे हैं -

📋 पूछा गया: RAS/RTS Comb. Comp. (Pre) Exam 2018
Aपूनम चंद विश्नोई
Bनिरंजन नाथ आचार्य
Cशांतिलाल चपलोत
Dपरसराम मदेरणा

सही उत्तर: पूनम चंद विश्नोई

व्याख्या (Explanation)

पूनम चंद विश्नोई (20 फरवरी 1924 - 25 मई 2006) 7 जुलाई 1980 से 20 मार्च 1985 तक राजस्थान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष थे। वे राजस्थान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता थे।

📋

स्रोत: RAS/RTS Comb. Comp. (Pre) Exam 2018

133

निम्नांकित में से कौन से मुख्यमंत्री राजस्थान विधानसभा में नेता-प्रतिपक्ष के पद पर नहीं रहे हैं - अ. हरिदेव जोशी ब. शिवचरण माथुर स. अशोक गेहलोत द. वसुंधरा राजे सही उत्तर का चयन नीचे दिए गए कूट से कीजिए - कूट -

📋 पूछा गया: RAS/RTS Comb. Comp. (Pre) Exam 2018
Aअ, ब, और स
Bब और स
Cस और द
Dअ और द

सही उत्तर: ब और स

📋

स्रोत: RAS/RTS Comb. Comp. (Pre) Exam 2018

134

भारत के संविधान के अनुच्छेद 368(2) के उपबन्धों के तहत यदि कोई विधेयक भारत की संसद द्वारा पारित होने के पश्चात राजस्थान विधानसभा के पास संकल्प द्वारा अनुसमर्थन के लिये आता है, तो अ. विधानसभा संकल्प पारित कर सकती है। ब. विधानसभा संकल्प अस्वीकार कर सकती है। स. ऐसे संकल्प में कोई संशोधन प्रस्तावित नहीं किया जा सकता है। सही उत्तर का चयन नीचे दिए गए कूट से कीजिए -

📋 पूछा गया: RAS/RTS Comb. Comp. (Pre) Exam 2018
Aकेवल अ
Bब और स
Cअ और स
Dअ, ब और स

सही उत्तर: अ, ब और स

व्याख्या (Explanation)

भारत के संविधान के अनुच्छेद 368 (2) के प्रावधानों के तहत, यदि कोई विधेयक भारत के संसद द्वारा पारित होने के बाद राजस्थान विधानसभा के पास आता है, तो सुधार के लिए प्रस्ताव विधानसभा द्वारा प्रस्ताव पारित किया जा सकता है। विधानसभा द्वारा प्रस्ताव अस्वीकार किया जा सकता है। इस तरह के प्रस्ताव के लिए कोई संशोधन प्रस्तावित नहीं किया जाएगा।

📋

स्रोत: RAS/RTS Comb. Comp. (Pre) Exam 2018

135

केन्द्रीय विधानसभा का/के निम्नांकित में से कौन सा/से निर्वाचन भारत शासन अधिनियम, 1919 के तहत हुआ/हुए - अ. 1926 ब. 1937 स. 1945 सही उत्तर का चयन नीचे दिए गए कूट से कीजिए - कूट -

📋 पूछा गया: RAS/RTS Comb. Comp. (Pre) Exam 2018
Aकेवल अ
Bब और स
Cअ और स
Dअ, ब और स

सही उत्तर: अ और स

📋

स्रोत: RAS/RTS Comb. Comp. (Pre) Exam 2018

136

राजस्थान में पहली विधान सभा का समय है -

A1952-57
B1951-56
C1954-59
D1953-58

सही उत्तर: 1952-57

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान विधानसभा के लिए चुनाव 29 फरवरी 1952 को हुए थे। विधानसभा के 140 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 616 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। प्रथम विधानसभा चुनाव के बाद टीकाराम पालीवाल सर्वसम्मति से कांग्रेस विधायक दल के नेता चुने गए और 3 मार्च 1952 को उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। जयनारायण व्यास इस चुनाव में हार गए थे।

137

राजस्थान विधान सभा के लिए प्रथम आम चुनावों में कांग्रेस के बाद जिस राजनीतिक दल को द्वितीय सर्वाधिक स्थान प्राप्त हुए वह था -

Aभारतीय जनसंघ
Bरामराज्य परिषद
Cकिसान मजदूर प्रजा पार्टी
Dहिन्दु महासभा

सही उत्तर: रामराज्य परिषद

व्याख्या (Explanation)

1951-52 का भारतीय आम चुनाव , 25 अक्टूबर 1951 से 21 फरवरी 1952 तक आयोजित किया गया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) ने शानदार जीत हासिल की, जिसमें 489 सीटों में से 364 सीटों पर जीत हासिल हुई और कुल वोटों का 45% मतदान हुआ। रामराज्य परिषद (अखिल भारतीय राम राज्य परिषद) ने कांग्रेस के बाद दूसरी सबसे अधिक सीटें हासिल कीं।

138

14वीं राजस्थान विधान-सभा में प्रतिपक्ष के नेता हैं -

📋 पूछा गया: Lect. College Edu. EXAM 2014(GK)
Aरामेश्वर लाल डूडी
Bअशोक गहलोत
Cसचिन पायलट
Dभंवर लाल शर्मा

सही उत्तर: रामेश्वर लाल डूडी

📋

स्रोत: Lect. College Edu. EXAM 2014(GK)

139

किस विधानसभा चुनाव में राजस्थान विधान-सभा की सदस्य संख्या 184 से बढ़ाकर 200 की गई -

📋 पूछा गया: Lect. College Edu. EXAM 2014(GK)
Aचौथा
Bपांचवां
Cछठा
Dसातवां

सही उत्तर: छठा

📋

स्रोत: Lect. College Edu. EXAM 2014(GK)

140

निम्न में से कौन राजस्थान विधान-सभा के प्रथम गैर-कांग्रेसी अध्यक्ष थे -

📋 पूछा गया: Lect. College Edu. EXAM 2014(GK)
Aगोपाल सिंह
Bशांतिलाल चपलोत
Cहरीशंकर भाभड़ा
Dलक्ष्मण सिंह

सही उत्तर: लक्ष्मण सिंह

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान विधानसभा के पहले अध्यक्ष और उपाध्यक्ष नरोत्तम जोशी और लाल सिंह शेखावत थे। 6 वीं विधानसभा (22 जून 1977 से 16 फरवरी 1980) में सदस्य संख्या 184 से बढ़ाकर 200 की गई। प्रथम बार गैर कांग्रेसी दल “जनता पार्टी” को स्पष्ट बहुमत मिला। अध्यक्ष- महारावल लक्ष्मणसिंह, गोपाल सिंह आहोर।

📋

स्रोत: Lect. College Edu. EXAM 2014(GK)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams