⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राज्य विधान मंडल PYQ in Hindi - पेज 5

इस पेज पर Rajasthan GK के राज्य विधान मंडल से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 159 प्रश्नों में से यह पेज 5 है।

41

निम्नलिखित में से कौन राजस्थान विधान सभा की पहली महिला अध्यक्ष बनीं -

📋 पूछा गया: RPSC EO/ RO Exam 2022 Shift-2
Aयशोदा देवी
Bसुमित्रा सिंह
Cवसुंधरा राजे
Dकमला बेनीवाल

सही उत्तर: सुमित्रा सिंह

📋

स्रोत: RPSC EO/ RO Exam 2022 Shift-2

42

राजस्थान में लोकसभा की कुल कितनी सीटें हैं -

📋 पूछा गया: RPSC EO/ RO Exam 2022 Shift-1
A21
B13
C25
Dइनमें से कोई नहीं

सही उत्तर: 25

📋

स्रोत: RPSC EO/ RO Exam 2022 Shift-1

43

निम्नलिखित में से कौन राजस्थान विधान सभा की पहली महिला मंत्री बनीं -

📋 पूछा गया: RPSC EO/ RO Exam 2022 Shift-1
Aवसुंधरा राजे
Bकमला बेनीवाल
Cयशोदा देवी
Dमेनका गांधी

सही उत्तर: कमला बेनीवाल

📋

स्रोत: RPSC EO/ RO Exam 2022 Shift-1

44

राजस्थान राज्य विधान सभा में कितने सदस्य हैं -

📋 पूछा गया: RPSC EO/ RO Exam 2022 Shift-1
A100
B120
C148
D200

सही उत्तर: 200

व्याख्या (Explanation)

प्रथम राजस्थान विधान सभा (1952-1957) का उद्घाटन 31 मार्च 1952 को हुआ। इसमें 160 सदस्य थे। 1957 में 160 सदस्यों को बढ़ाकर 176 किया गया था तथा 1967 में सीटों को बढ़ा कर 184 कर दिया था और 1977 में 184 से बढ़ा कर 200 कर दिया गया तथा 2026 तक 200 ही रखा जाएगा।

📋

स्रोत: RPSC EO/ RO Exam 2022 Shift-1

45

राज्य के विधानमण्डल के किसी सदन का अधिवेशन गठित करने के लिए गणपूर्ति का प्रावधान भारतीय संविधान के निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद में किया गया है -

📋 पूछा गया: Senior Physical Education Teacher Exam - 2022 (Paper-I GK And Others)
Aअनुच्छेद 189 (1)
Bअनुच्छेद 189 (2)
Cअनुच्छेद 189 (3)
Dअनुच्छेद 185 (1)

सही उत्तर: अनुच्छेद 189 (3)

व्याख्या (Explanation)

अनुच्छेद 189 (3) : जब तक राज्य विधानमंडल विधि द्वारा अन्यथा उपबंध न करे, राज्य विधानमंडल के सदन की बैठक के लिए गणपूर्ति दस सदस्य या सदन के कुल सदस्यों की संख्या का दसवां भाग, जो भी अधिक हो, होगी। यदि किसी राज्य की विधान सभा या विधान परिषद की बैठक के दौरान किसी समय गणपूर्ति नहीं होती है तो अध्यक्ष या सभापति या उस रूप में कार्य करने वाले व्यक्ति का यह कर्तव्य होगा कि वह सदन को स्थगित कर दे या बैठक को गणपूर्ति होने तक निलंबित कर दे।

📋

स्रोत: Senior Physical Education Teacher Exam - 2022 (Paper-I GK And Others)

46

राजस्थान विधान सभा में सदस्यों की निरर्हताओं से सम्बन्धित प्रश्नों पर विनिश्चय के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: (i) यदि यह प्रश्न उठता है कि राज्य विधान सभा का कोई सदस्य भारत के संविधान के अनुच्छेद 191 के खण्ड ( 1 ) में वर्णित किसी निरर्हता से ग्रस्त हो गया है या नहीं, तो वह प्रश्न विधान सभाध्यक्ष को विनिश्चय के लिए निर्देशित किया जाएगा और उसका विनिश्चय अन्तिम होगा । (ii) ऐसे किसी प्रश्न पर विनिश्चय करने से पहले अध्यक्ष निर्वाचन आयोग की राय लेगा और ऐसी राय के अनुसार कार्य करेगा ।

📋 पूछा गया: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (Sanskrit Edu.) Group B
Aकेवल (ii) सही है।
B(i) व (ii) दोनों सही हैं।
Cन तो (i) और न ही (ii) सही है ।
Dकेवल (i) सही है।

सही उत्तर: न तो (i) और न ही (ii) सही है ।

व्याख्या (Explanation)

(1) यदि यह प्रश्न उठता है कि किसी राज्य के विधान-मंडल के किसी सदन का कोई सदस्य अनुच्छेद 191 के खंड (1) में उल्लिखित किसी निरर्हता से ग्रस्त हो गया है या नहीं तो वह प्रश्न राज्यपाल के निर्णय के लिए भेजा जाएगा और उसका निर्णय अंतिम होगा। (2) ऐसे किसी प्रश्न पर निर्णय देने से पहले राज्यपाल निर्वाचन आयोग की राय प्राप्त करेगा और ऐसी राय के अनुसार कार्य करेगा।

📋

स्रोत: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (Sanskrit Edu.) Group B

47

राजस्थान विधानसभा के संबंध में कौन सा विकल्प सही नहीं है -

📋 पूछा गया: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (Sanskrit Edu.) Group A
Aराजस्थान विधानसभा में कुल 200 सदस्य हैं।
Bयह एक सदनीय व्यवस्थापिका है।
C32 सीटें अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं और 23 सीटें अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं।
D1952 में पहली बार इसका गठन हुआ।

सही उत्तर: 32 सीटें अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं और 23 सीटें अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

व्याख्या (Explanation)

वर्तमान में राज्य के 200 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से 34 क्षेत्र अनुसूचित जाति तथा 25 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जनजाति के लिये आरक्षित हैं। 25 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में से 4 निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जाति तथा 3 क्षेत्र अनुसूचित जनजाति के लिये आरक्षित है।

📋

स्रोत: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (Sanskrit Edu.) Group A

48

राजस्थान विधानसभा द्वारा पारित विधेयक को राज्यपाल द्वारा पुनर्विचार के लिए लौटाये जाने पर वह विधेयक सदन के सम्मुख पुनः रखने के लिए अधिकृत है :

📋 पूछा गया: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (Sanskrit Edu.) Group A
Aमुख्य सचेतक
Bविधानसभा अध्यक्ष
Cनेता प्रतिपक्ष
Dमुख्यमंत्री

सही उत्तर: विधानसभा अध्यक्ष

व्याख्या (Explanation)

भारतीय संविधान का अनुच्छेद 200 किसी राज्य की विधानसभा द्वारा पारित विधेयक को सहमति के लिये राज्यपाल के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया को रेखांकित करता है, जो या तो सहमति दे सकता है, सहमति को रोक सकता है या राष्ट्रपति द्वारा विचार के लिये विधेयक को आरक्षित कर सकता है। जब राजस्थान विधानसभा द्वारा पारित विधेयक को राज्यपाल पुनर्विचार के लिए लौटाता है, तो विधानसभा अध्यक्ष विधेयक को सदन के समक्ष पुनः रखने के लिए अधिकृत होता है।

📋

स्रोत: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (Sanskrit Edu.) Group A

49

राजस्थान विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति का अध्यक्ष कौन होगा -

📋 पूछा गया: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group D
Aसदन का कोई सदस्य जिसे स्पीकर नियुक्त करें
Bराजस्थान विधानसभा अध्यक्ष
Cराजस्थान विधानसभा का नेता
Dराजस्थान विधानसभा में विपक्ष का नेता

सही उत्तर: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति के अध्यक्ष राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष ही होते हैं।

📋

स्रोत: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group D

50

राजस्थान विधानसभा में अंतिम बार किस वर्ष अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया -

📋 पूछा गया: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group D
A2018
B1993
C2009
D1985

सही उत्तर: 1985

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव अंतिम बार 1985 में तत्कालीन हरिदेव जोशी सरकार के खिलाफ लाया गया था

📋

स्रोत: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group D

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams