⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राज्य विधान मंडल PYQ in Hindi - पेज 6

इस पेज पर Rajasthan GK के राज्य विधान मंडल से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 159 प्रश्नों में से यह पेज 6 है।

51

राजस्थान का राज्यपाल किसे पद की शपथ नहीं दिलाता है -

📋 पूछा गया: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group D
Aराज्य के मंत्री को
Bराजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश को
Cराजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष को
Dराजस्थान विधानसभा के सदस्य को

सही उत्तर: राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष को

📋

स्रोत: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group D

52

राजस्थान विधानसभा की लोक लेखा समिति के सदस्यों का कार्यकाल है -

📋 पूछा गया: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group C
Aएक वर्ष
Bदो वर्ष
Cपाँच वर्ष
Dचार वर्ष

सही उत्तर: एक वर्ष

📋

स्रोत: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group C

53

राजस्थान विधानसभा के किसी सदस्य के त्यागपत्र के संबंध में निम्नांकित में से कौन सा कथन सही नहीं है -

📋 पूछा गया: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group C
Aकोई सदस्य जो सदन में अपनी सदस्यता से त्यागपत्र देना चाहता है, अपने हस्ताक्षर सहित लेख द्वारा अध्यक्ष को सूचित करेगा।
Bयदि कोई सदस्य अध्यक्ष के समक्ष व्यक्तिगत उपस्थित होकर त्यागपत्र सौंपता है और सूचित करता है कि त्यागपत्र स्वैच्छिक और असली है और अध्यक्ष के पास उसके विपरीत कोई सूचना अथवा ज्ञान नहीं है, अध्यक्ष तुरंत त्यागपत्र स्वीकार कर सकता है।
Cयदि अध्यक्ष को त्यागपत्र पोस्ट अथवा किसी अन्य के माध्यम से प्राप्त होता है, अध्यक्ष स्वयं की संतुष्टि के लिए कि त्यागपत्र स्वैच्छिक और असली है, जाँच करवा सकता है, जैसा वह उचित समझे।
Dकोई सदस्य अपना त्यागपत्र अध्यक्ष को सौंपने के 30 दिनों के भीतर अपना त्यागपत्र वापस ले सकता है।

सही उत्तर: कोई सदस्य अपना त्यागपत्र अध्यक्ष को सौंपने के 30 दिनों के भीतर अपना त्यागपत्र वापस ले सकता है।

व्याख्या (Explanation)

भारतीय संविधान या विधानसभा नियमों में त्यागपत्र वापस लेने के लिए 30 दिनों की कोई समय सीमा निर्धारित नहीं है। अनुच्छेद 190(3)(b) (राज्य विधानमंडल के संदर्भ में) कहता है कि यदि किसी सदस्य ने त्यागपत्र दिया है, और स्पीकर या चेयरमैन को यह विश्वास हो जाए कि यह स्वेच्छा से और सही मनोभाव से दिया गया है, तो वह त्यागपत्र स्वीकार कर सकते हैं।

📋

स्रोत: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group C

54

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें - 1. राजस्थान विधानसभा की प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियम के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष को हटाने हेतु लाए गए संकल्प पर सदस्यों की कुल संख्या के कम से कम 2/3 की अनुमति आवश्यक है 2. राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष को हटाने हेतु अब तक 6 बार प्रस्ताव लाए गए हैं 3. प्रथम प्रस्ताव, पहली विधानसभा में नरोत्तम लाल जोशी के विरुद्ध लाया गया था सही कथनो की पहचान करे -

Aकेवल 2 एवं 3
Bकेवल 1 एवं 2
Cकेवल 1
Dसभी सही है

सही उत्तर: केवल 2 एवं 3

व्याख्या (Explanation)

अनुच्छेद 179 के clause (c) में अध्यक्ष को हटाने के बारे में प्रावधान है। विधानसभा अध्यक्ष को हटाने का संकल्प अनुच्छेद 179 के तहत ही लाया जाता है। हालांकि इसके लिए कोई भी संकल्प (resolution) तब तक विधानसभा में पेश नहीं किया जाएगा, जब तक कि उस संकल्प को प्रस्तावित करने की सूचना कम से कम 14 दिन पहले न दे दी गई हो। यानी स्पीकर को हटाने के लिए किसी भी संकल्प की सूचना 14 दिन पहले देनी होगी। सूचना देने के 14 दिन बाद ही इसे विधानसभा की कार्यवाही के लिए सूचीबद्ध किया जा सकता है। ऐसे किसी भी संकल्प को विचार के लिए तभी विधानसभा में मंजूर किया जाता है, जब इस तरह के प्रस्ताव पर सदन की कुल संख्या का दसवां हिस्सा इसके समर्थन में हो।

55

कौन-सी विधान सभा भंग होने के कारण राजस्थान में प्रथम मध्यावधि चुनाव हुए -

📋 पूछा गया: CET 2022 (12th Level) 11 February 2023 Shift-1
Aतीसरी विधान सभा
Bचौथी विधान सभा
Cछठी विधान सभा
Dसातवीं विधान सभा

सही उत्तर: छठी विधान सभा

📋

स्रोत: CET 2022 (12th Level) 11 February 2023 Shift-1

56

सुमित्रा सिंह, राजस्थान राज्य की पहली महिला विधान सभा अध्यक्ष कौन सी विधान सभा में बनी -

📋 पूछा गया: CET 2022 (12th Level) 04 February 2023 Shift-1
Aतेरहवीं
Bदसवीं
Cग्यारहवीं
Dबारहवीं

सही उत्तर: बारहवीं

📋

स्रोत: CET 2022 (12th Level) 04 February 2023 Shift-1

57

निम्नलिखित में से कौन सा कथन राजस्थान विधानसभा में लोक - महत्त्व के किसी विषय पर स्थगन प्रस्ताव के संदर्भ में सही नहीं है -

📋 पूछा गया: Lecturer (Tech. Edu.) Exam - 2020 (Gen. Studies of State Paper - III)
Aएक ही बैठक में एक से अधिक ऐसा प्रस्ताव नहीं किया जायेगा।
Bस्थगन प्रस्ताव की सूचना उस दिन की बैठक प्रारंभ होने से पूर्व, जिस दिन कि प्रस्ताव करने का विचार हो, अध्यक्ष को दी जाएगी।
Cप्रस्ताव हाल ही में घटित किसी विशिष्ट विषय तक सीमित रहेगा।
Dप्रस्ताव द्वारा विशेषाधिकार का प्रश्न नहीं उठाया जायेगा।

सही उत्तर: स्थगन प्रस्ताव की सूचना उस दिन की बैठक प्रारंभ होने से पूर्व, जिस दिन कि प्रस्ताव करने का विचार हो, अध्यक्ष को दी जाएगी।

📋

स्रोत: Lecturer (Tech. Edu.) Exam - 2020 (Gen. Studies of State Paper - III)

58

राजस्थान विधानसभा की निम्नलिखित में से किस समिति में सदस्यों की संख्या पूर्व निर्धारित नहीं है -

📋 पूछा गया: Lecturer (Tech. Edu.) Exam - 2020 (Gen. Studies of State Paper - III)
Aयाचिका समिति
Bविशेषाधिकार समिति
Cसरकारी आश्वासनों सम्बन्धी समिति
Dसामान्य प्रयोजनों सम्बन्धी समिति

सही उत्तर: सामान्य प्रयोजनों सम्बन्धी समिति

व्याख्या (Explanation)

सामान्य प्रयोजनों सम्बन्धी समिति (Committee on General Purposes) में सदस्यों की संख्या पूर्व निर्धारित नहीं होती है। इस समिति के सदस्य विधानसभा के अध्यक्ष द्वारा नामित किए जाते हैं, और इनकी संख्या समय-समय पर आवश्यकता के अनुसार तय की जाती है।

📋

स्रोत: Lecturer (Tech. Edu.) Exam - 2020 (Gen. Studies of State Paper - III)

59

राजस्थान विधानसभा में यदि मन्त्रिपरिषद् में विश्वास के अभाव प्रकट करने सम्बन्धी प्रस्ताव की सूचना है और साथ ही मन्त्रिपरिषद् में विश्वास व्यक्त करने वाला एक प्रस्ताव प्राप्त होता है, तो पूर्ववर्तिता किस प्रस्ताव को होगी -

📋 पूछा गया: Lecturer (Tech. Edu.) Exam - 2020 (Gen. Studies of State Paper - III)
Aअविश्वास प्रस्ताव को
Bविश्वास प्रस्ताव को
Cविधानसभा अध्यक्ष निर्धारित करेगा।
Dविधानसभा निर्धारित करेगी।

सही उत्तर: विश्वास प्रस्ताव को

📋

स्रोत: Lecturer (Tech. Edu.) Exam - 2020 (Gen. Studies of State Paper - III)

60

निम्न में से कौन राजस्थान की प्रथम महिला राज्यसभा सदस्य थी -

📋 पूछा गया: CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-2
Aगायत्री देवी
Bशारदा भार्गव
Cसोनल मानसिंह
Dप्रियंका चतुर्वेदी

सही उत्तर: शारदा भार्गव

📋

स्रोत: CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-2

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams