निम्नांकित में से कौन राजस्थान विधान सभा की पहली महिला सदस्य थीं -
सही उत्तर: यशोदा देवी
स्रोत: Head Master (Sanskrit Edu.) - 20211 (PAPER-I)
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राज्य विधान मंडल से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 159 प्रश्नों में से यह पेज 8 है।
निम्नांकित में से कौन राजस्थान विधान सभा की पहली महिला सदस्य थीं -
सही उत्तर: यशोदा देवी
स्रोत: Head Master (Sanskrit Edu.) - 20211 (PAPER-I)
निम्नांकित में से कौन, राजस्थान से राज्यसभा में सबसे ज्यादा अवधि के लिए प्रतिनिधित्व करने वाली महिला सांसद है -
सही उत्तर: शारदा भार्गव
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान (Rajasthan) से पहली महिला राज्यसभा सदस्य (Rajya Sabha Women Member) शारदा भार्गव महिलाओं में सर्वाधिक तीन बार प्रदेश से राज्यसभा पहुंची, जबकि प्रभा ठाकुर दो बार सहित अब तक कुल आठ महिलाएं (A total of eight women so far) राज्यसभा पहुंची हैं।
स्रोत: Head Master (Sanskrit Edu.) - 20211 (PAPER-I)
सार्वजनिक महत्त्व के एक मामले के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करने के लिए, राजस्थान विधानसभा का सदस्य अन्तः सत् अवधि के दौरान एक सप्ताह में कितने अतारांकित प्रश्न की सूचना दे सकता है -
सही उत्तर: एक
स्रोत: Evaluation Officer 2020
निम्नांकित में से कितने न्यूनतम सदस्यों के पक्ष में होने पर ही राजस्थान विधानसभा में मन्त्री परिषद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है -
सही उत्तर: 40
स्रोत: Evaluation Officer 2020
राजस्थान विधानसभा चुनाव 1967 में स्वतंत्र पार्टी को कितने स्थानों पर विजय प्राप्त हुई -
सही उत्तर: 48
स्रोत: Evaluation Officer 2020
राजस्थान विधान सभा की किस समिति के सदस्यों को विधानसभाध्यक्ष द्वारा मनोनीत किया जाता है -
सही उत्तर: कार्य सलाहकार समिति
स्रोत: Evaluation Officer 2020
राजस्थान विधानसभा के संबंध में निम्नांकित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं - A. 1952 में राजस्थान विधानसभा की कुल सदस्य संख्या 160 थी। B. राजस्थान विधानसभा में प्रक्रिया व कार्य संचालन के नियम पहली बार 1956 में निर्मित किए गए। C. राजस्थान विधानसभा की 18 स्थायी समितियाँ हैं, जिनमें से 4 वित्त संबंधी है।
सही उत्तर: केवल A व B
व्याख्या (Explanation)
1952 में राजस्थान विधानसभा की कुल सदस्य संख्या 160 थी। राजस्थान विधान सभा ने 1956 में सदन और उसकी समितियों के कार्य को विनियमित करने के लिए राजस्थान विधान सभा में ‘प्रक्रिया और कार्य संचालन के नियम’ बनाए। राजस्थान विधानसभा में कुल 25 समितियों होती है जिनमे 4 समितियां स्थायी होती है।
स्रोत: ASSISTANT PROFESSOR (COLLEGE EDUCATION DEPTT.) EXAM 2020
लोकसभा में राजस्थान से चुनी गई अनुसूचित जनजाति की पहली महिला सांसद है -
सही उत्तर: उषा मीना
व्याख्या (Explanation)
श्रीमती उषा मीणा उषा मीणा (जन्म:1 जुलाई 1949) सवाई माधोपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व सांसद थी।
स्रोत: JEN Agriculture 2022
राजस्थान विधानसभा की सदस्य संख्या 200 किस वर्ष हुई -
सही उत्तर: 1977
स्रोत: JEN 2022: Elec. Mech. Diploma (GK)
वर्ष 2000 तक इनमें से किस भवन को राजस्थान विधान सभा के रूप में उपयोग किया जा रहा था -
सही उत्तर: सवाई मान सिंह टाउन हॉल
व्याख्या (Explanation)
सवाई मान सिंह टाउन हॉल को वर्ष 2000 तक राजस्थान विधान सभा के रूप में उपयोग किया गया था। 11वीं विधानसभा का 5वां सत्र आखिरी सत्र था, जो 6 नवंबर 2000 को सवाई मान सिंह टाउन हॉल में आयोजित किया गया था।
स्रोत: Police Constable Exam (02 July 2022) (Re Exam)