⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राज्य विधान मंडल PYQ in Hindi - पेज 3

इस पेज पर Rajasthan GK के राज्य विधान मंडल से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 159 प्रश्नों में से यह पेज 3 है।

21

राजस्थान विधान सभा के प्रथम अध्यक्ष/सभापति कौन थे -

📋 पूछा गया: Prahari 2024 Shift 2
Aपूनम चंद विश्नोई
Bरामनिवास मिर्धा
Cराम किशोर व्यास
Dनरोत्तम लाल जोशी

सही उत्तर: नरोत्तम लाल जोशी

व्याख्या (Explanation)

नरोत्तम लाल जोशी (16 दिसंबर 1914 - 3 दिसंबर 1994) एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने 31 मार्च 1952 से 25 अप्रैल 1957 तक राजस्थान विधानसभा के पहले अध्यक्ष और झुंझुनू के कांग्रेस विधायक के रूप में कार्य किया।

📋

स्रोत: Prahari 2024 Shift 2

22

राजस्थान से लोकसभा, राज्य सभा तथा विधानसभा की सदस्य संख्या कितनी है।

A28 ,11, 200
B25, 10, 200
C25, 29 , 222
D29, 20, 167

सही उत्तर: 25, 10, 200

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटें, राज्य सभा की 10 सीटें, और विधानसभा की 200 सीटें हैं।

23

भारत के संविधान के संशोधन के अनुसमर्थन के संदेश के संबंध में राजस्थान विधानसभा में अपनाई जाने वाली प्रक्रिया के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें : (i) यदि अध्यक्ष द्वारा, जब सदन सत्र में हो, संसद के किसी सदन से संविधान के अनुच्छेद 368 के परंतुक के अधीन संविधान के किसी संशोधन के अनुसमर्थन के लिए संदेश प्राप्ति हो, तो वह इसके प्राप्त होने के पश्चात् शीघ्रातिशीघ्र सदन को सन्देश की सूचना देगा और उसे सदन के पटल पर रखेगा। (ii) प्रमुख शासन सचिव, संदेश प्राप्ति के पश्चात् यथासाध्य शीघ्र और प्रत्येक स्थिति में इसके प्राप्त होने की तारीख से तीन दिन के भीतर उसकी एक प्रति राज्य सरकार को भेजेगा। ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं -

📋 पूछा गया: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-C)
Aकेवल (i)
Bकेवल (ii)
C(i) और (ii) दोनों
Dन तो (i) और न ही (ii)

सही उत्तर: केवल (ii)

व्याख्या (Explanation)

संविधान के भाग XX में अनुच्छेद 368 संविधान और इसकी प्रक्रिया में संशोधन करने के लिये संसद की शक्तियों से संबंधित है। संविधान में संशोधन की प्रक्रिया केवल संसद के किसी भी सदन में एक विधेयक पेश करके शुरू की जा सकती है, न कि राज्य विधानसभाओं में।

📋

स्रोत: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-C)

24

निम्नांकित में किस राजस्थान राज्य विधानसभा का सबसे छोटा कार्यकाल रहा -

📋 पूछा गया: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-C)
Aचौथी
Bपांचवीं
Cआठवीं
Dनवीं

सही उत्तर: नवीं

व्याख्या (Explanation)

नवीं विधानसभा (1990-1992) का कार्यकाल सबसे छोटा रहा, क्योंकि यह समय से पहले भंग हो गई थी। श्री भैरों सिंह शेखावत 4 मार्च 1990 से 15 दिसंबर 1992 तक राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे। उस समय श्रीमान मिलप चंद जैन राजस्थान के कार्यकारी राज्यपाल थे। दिसंबर 1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद देश में बड़े स्तर पर सांप्रदायिक दंगे हुए। उस समय प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा सांप्रदायिक दंगों को रोकने में असफल रहने के आरोप में भाजपा की राज्य सरकारों को बर्खास्त कर दिया। इनमें राजस्थान की शेखावत सरकार भी शामिल थी। इसके लगभग एक साल बाद नवंबर 1993 में राजस्थान विधानसभा के नए चुनाव हुए।

📋

स्रोत: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-C)

25

राजस्थान विधानसभा में सभापतियों की तालिका में अध्यक्ष द्वारा अधिकतम कितने सदस्य मनोनीत किए जा सकते हैं -

📋 पूछा गया: PTI and Librarian (Sanskrit College Edu.) - 2024 (General Studies of Rajasthan)
A4
B7
C6
D5

सही उत्तर: 4

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान विधानसभा में सभापति द्वारा 4 सदस्य मनोनीत किए जा सकते हैं।

📋

स्रोत: PTI and Librarian (Sanskrit College Edu.) - 2024 (General Studies of Rajasthan)

26

राजस्थान विधानसभा के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौनसा युग्म सुमेलित नहीं है -

📋 पूछा गया: PTI and Librarian (Sanskrit College Edu.) - 2024 (General Studies of Rajasthan)
Aप्रथम विधानसभा : 306 बैठकें
Bबारहवीं विधानसभा: 140 बैठकें
Cपाँचवीं विधानसभा : 200 बैठकें
Dआठवीं विधानसभा: 180 बैठकें

सही उत्तर: प्रथम विधानसभा : 306 बैठकें

व्याख्या (Explanation)

प्रथम विधानसभा: 306 बैठकें (गलत) - 303 (सही) बारहवीं विधानसभा: 140 बैठकें (सही) पाँचवीं विधानसभा: 200 बैठकें (सही) आठवीं विधानसभा: 180 बैठकें (सही)

📋

स्रोत: PTI and Librarian (Sanskrit College Edu.) - 2024 (General Studies of Rajasthan)

27

संविधान के किस अनुच्छेद के अनुसार किसी राज्य का विधान मंडल, कानून द्वारा, नगरपालिकाओं के चुनावों से संबंधित सभी मामलों में प्रावधान कर सकता है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (COPA) Exam 2024
Aअनुच्छेद 243 P
Bअनुच्छेद 243 K
Cअनुच्छेद 243 ZA
Dअनुच्छेद 243 M

सही उत्तर: अनुच्छेद 243 ZA

व्याख्या (Explanation)

अनुच्छेद 243 ZA नगरपालिकाओं के चुनावों से संबंधित प्रावधानों के लिए राज्य विधानमंडल को अधिकार देता है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (COPA) Exam 2024

28

राजस्थान विधानसभा में अध्यक्ष या पीठासीन व्यक्ति की अनुमति के बिना किसी प्रस्ताव पर भाषण की अधिकतम अवधि कितनी हो सकती है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (COPA) Exam 2024
A15 मिनट
B20 मिनट
C25 मिनट
D30 मिनट

सही उत्तर: 15 मिनट

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान विधानसभा के नियमों के अनुसार, बिना अध्यक्ष की अनुमति के किसी प्रस्ताव पर भाषण की अधिकतम अवधि 15 मिनट है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (COPA) Exam 2024

29

निम्नलिखित में से राजस्थान विधान सभा में अधीनस्थ विधान संबंधी कौन सा कथन सही नहीं है -

📋 पूछा गया: Raj. State and Sub. Services Comb. Comp. (Pre) Exam - 2024
Aअधीनस्थ विधान समिति संविधान के प्रावधान या ऐसे आदेश बनाने के लिए अधीनस्थ प्राधिकारी को शक्ति सौंपने वाले कानून के प्रावधानों के अनुसरण में बनाए गए सभी “आदेशों” की जाँच करती है।
Bसमिति उन विधेयकों के प्रावधानों की जाँच कर सकती है जो आदेश देने के लिए शक्तियाँ सौंपने की माँग करते हैं।
Cअध्यक्ष विधायी शक्तियों के प्रत्यायोजन के प्रावधान वाले विधेयकों को समिति को संदर्भित करता है।
Dयह राजस्थान विधान सभा में प्रक्रिया और कार्य संचालन नियमों के नियम 240 द्वारा शासित होता है।

सही उत्तर: यह राजस्थान विधान सभा में प्रक्रिया और कार्य संचालन नियमों के नियम 240 द्वारा शासित होता है।

व्याख्या (Explanation)

अधीनस्थ विधान समिति के गठन के संबंध में नियम 239 है। नियम 240 आदेशों का संख्यांकन और प्रकाशन से संबंधित है।

📋

स्रोत: Raj. State and Sub. Services Comb. Comp. (Pre) Exam - 2024

30

भारत के संविधान के किस अनुच्छेद में प्रत्येक राज्य हेतु एक विधान मण्डल का प्रावधान किया गया है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (RAT) Exam 2024
Aअनुच्छेद 170
Bअनुच्छेद 169
Cअनुच्छेद 167
Dअनुच्छेद 168

सही उत्तर: अनुच्छेद 168

व्याख्या (Explanation)

भारत के नवनिर्मित संविधान के अनुच्छेद 168 के प्रावधानों के अनुसार, प्रत्येक राज्य को एक या दो सदनों वाली विधानमंडल की स्थापना करनी थी। राजस्थान ने एक सदनीय चरित्र को चुना और इसकी विधायिका को राजस्थान विधान सभा के रूप में जाना जाता है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (RAT) Exam 2024

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams