राजस्थान में एकमात्र विधायक जो प्रथम विधानसभा से दसवीं विधानसभा तक लगातार विधायक चुने गए-
सही उत्तर: हरिदेव जोशी
व्याख्या (Explanation)
स्व. हरिदेव जोशी ने लगातार दस बार जीत दर्ज कर रिकार्ड स्थापित किया, जो अब तक नहीं टूट पाया है। जोशी का जन्म 17 दिसंबर 1921 में हुआ था। तीन बार मुख्यमंत्री रहे स्व. हरिदेव जोशी लगातार दस विधानसभा चुनाव जीतने वाले प्रदेश के एकमात्र विधायक रहे। उन्होंने पहला चुनाव डूंगरपुर सामान्य सीट से 1952 में जीता। इसके बाद 1957 और 1962 में वे घाटोल सीट से चुनाव लड़े और जीत हासिल की। इसके बाद 1967 से लेकर 1993 तक वे बांसवाड़ा सीट से लगातार सात बार विधायक चुने गए।