⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की जलवायु PYQ in Hindi - पेज 8

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की जलवायु से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 301 प्रश्नों में से यह पेज 8 है।

71

‘मावठ’ वर्षा है-

📋 पूछा गया: Supervisor(Women) - 2024
Aग्रीष्मकालीन वर्षा
Bशरद् ऋतु वर्षा
Cशीतकालीन वर्षा
Dमानसून पूर्व वर्षा

सही उत्तर: शीतकालीन वर्षा

व्याख्या (Explanation)

भूमध्यसागरीय मानसून राजस्थान में पश्चिमी दिशा से प्रवेश करता है। पश्चिमी दिशा से प्रवेश करने के कारण इस मानसून को पश्चिमी विक्षोभों का मानसून के उपनाम से जाना जाता है। इस मानसून से राजस्थान में उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में वर्षा होती है। यह मानसून मुख्यतः सर्दीयों में वर्षा करता है सर्दियों में होने वाली वर्षा को स्थानीय भाषा में मावठ कहते हैं यह वर्षा गेहुं की फसल के लिए सर्वाधिक लाभदायक होती है। इन वर्षा कि बूदों को गोल्डन ड्रोप्स या सोने कि बुंद के उप नाम से जाना जाता है।

📋

स्रोत: Supervisor(Women) - 2024

72

राजस्थान सरकार ने जलवायु परिवर्तन नीति की शुरुआत की -

A2018
B2021
C2010
D2023

सही उत्तर: 2023

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान सरकार ने जलवायु परिवर्तन नीति की शुरुआत 2023 में की है।

73

निम्नलिखित में से किन जिलों के समूह को उनकी औसत वार्षिक वर्षा के अनुसार आरोही क्रम में व्यवस्थित किया गया है -

Aजयपुर, चुरू, अजमेर
Bजोधपुर, राजसमन्द, उदयपुर
Cबाड़मेर, बूँदी, सीकर
Dजोधपुर, उदयपुर, राजसमन्द

सही उत्तर: जोधपुर, राजसमन्द, उदयपुर

व्याख्या (Explanation)

जोधपुर(सबसे कम), राजसमन्द, उदयपुर (सर्वाधिक) औसत वार्षिक वर्षा के अनुसार आरोही क्रम में व्यवस्थित है।

74

दक्षिणा पश्चिम मानसून निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में पहले आता है -

Aसवाई माधोपुर तथा करौली में
Bनागौर तथा जोधपुर में
Cपाली तथा चुरू में
Dगंगानगर तथा हनुमानगढ़ में

सही उत्तर: सवाई माधोपुर तथा करौली में

व्याख्या (Explanation)

दक्षिण-पश्चिम मानसून, अरब सागर में बनता है और जून से सितंबर तक सक्रिय रहता है। पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, अलवर, दौसा, जयपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, धौलपुर में मानसून पहले आता है।

75

शीत ऋतु में पश्चिमी राजस्थान में अधिक ठंड पड़ने का प्रमुख कारण क्या है-

Aरेतीला धरातल होना
Bवन क्षेत्र का अधिक होना
Cबर्फबारी होना
Dअधिक वर्षा होना

सही उत्तर: रेतीला धरातल होना

व्याख्या (Explanation)

शीत ऋतु में पश्चिमी राजस्थान में अधिक ठंड पड़ने के प्रमुख कारणों में से एक है रेतीला धरातल। चूँकि रेत मैदान की तुलना में अधिक तेज़ी से ऊष्मा का विकिरण करती है, इसलिए ऊष्मा मैदान की तुलना में बहुत तेज़ी से विकीर्ण होती है जो रेगिस्तान को ठंडा बनाती है।

76

राजस्थान में सम्भाव्य वाष्पीकरण-वाष्पोत्सर्जन की वार्षिक दर सर्वाधिक किस जिले में है -

Aगंगानगर
Bकोटा
Cडूंगरपुर
Dजैसलमेर

सही उत्तर: जैसलमेर

व्याख्या (Explanation)

जैसलमेर में राजस्थान में संभावित वाष्पीकरण की उच्चतम वार्षिक दर है।

77

पश्चिमी राजस्थान में ‘पश्चिमी रेतीला मैदान’ की पूर्वी सीमा निम्न में से कौन सी सम वर्षा रेखा बताती है -

A15 सेमी
B25 सेमी
C40 सेमी
D80 सेमी

सही उत्तर: 40 सेमी

व्याख्या (Explanation)

डॉ हरी मोहन सक्सैना की ‘राजस्थान की भूगोल’ की पुस्तक और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ‘राजस्थान अध्ययन’ कक्षा 9 की पुस्तक के अनुसार 40 सेमी सम वर्षा रेखा राजस्थान को दो भागों में बांटती है। अत: पश्चिमी रेतीला मैदान की पूर्व सीमा 40 सेमी सम वर्षा रेखा होगी।

78

राजस्थान के रेतीले शुष्क मैदान और अर्द्ध शुष्क मैदान किस सम वर्षा रेखा द्वारा पृथक किए गए हैं -

A20 सेमी
B30 सेमी
C10 सेमी
D25 सेमी

सही उत्तर: 25 सेमी

व्याख्या (Explanation)

शुष्क और अर्द्ध शुष्क मरुस्थल को 25 सेमी सम वर्षा रेखा द्वारा पृथक किया गया है।

79

राजस्थान में समवर्षा रेखा का मान किस दिशा की ओर कम होता जाता है –

Aदक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पश्चिम की ओर
Bदक्षिण-पूर्व से उत्तर-पश्चिम की ओर
Cदक्षिण से उत्तर की ओर
Dपूर्व से पश्चिम की ओर

सही उत्तर: दक्षिण-पूर्व से उत्तर-पश्चिम की ओर

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में वर्षा की मात्रा दक्षिण-पूर्व से उत्तर-पश्चिम की ओर कम होती जाती है, इसलिए सम वर्षा रेखा का मान भी कम होता जाएगा।

80

सवाना वनस्पति राजस्थान के किस जलवायु खंड में पाई जाती है -

Aअर्ध-शुष्क
Bअति आर्द्र
Cउप-आर्द्र
Dआर्द

सही उत्तर: अति आर्द्र

व्याख्या (Explanation)

अति आर्द्र जलवायु खंड के अंतर्गत द.पू. कोटा, बारां, झालावाड़, बांसवाडा, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, द.पू. सलूम्‍बर तथा माउण्ट आबू क्षेत्र सम्मिलित है। यहाँ घनी मानसून सवाना वनस्पति पाई जाती है जिसमे शीशम, आम, सागवान, जामुन, शहतूत, खरी, बांस शामिल है।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams