⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की जलवायु PYQ in Hindi - पेज 9

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की जलवायु से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 301 प्रश्नों में से यह पेज 9 है।

81

राजस्थान के किस जिले में सबसे अधिक दैनिक तापांतर पाया जाता है –

Aश्रीगंगानगर
Bचूरू
Cजैसलमेर
Dजोधपुर

सही उत्तर: जैसलमेर

व्याख्या (Explanation)

सर्वाधिक दैनिक तापांतर वाला जिला जैसलमेर है तथा सर्वाधिक वार्षिक तापांतर वाला जिला चूरु है।

82

राजस्थान में न्यूनतम दैनिक तापांतर कौन से महीनों में पाया जाता है -

Aजनवरी एवं फरवरी
Bमई एवं जून
Cजुलाई एवं अगस्त
Dअक्टूबर एवं नवंबर

सही उत्तर: जुलाई एवं अगस्त

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में ग्रीष्म ऋतु में दैनिक तापांतर अधिक और वर्षा ऋतु में दैनिक तापांतर न्यूनतम होता है।

83

निम्नलिखित में से कौन से जिलों का समूह प्राप्त मॉनसूनी वर्षा की मात्रा के अनुसार अवरोही क्रम में सही ढंग से व्यवस्थित है -

Aधौलपुर, राजसमंद, जालौर
Bभीलवाड़ा, बारां, सीकर
Cराजसमंद, जालौर, धौलपुर
Dपाली, जयपुर, भरतपुर

सही उत्तर: धौलपुर, राजसमंद, जालौर

व्याख्या (Explanation)

पूर्वी राजस्थान के जिलों में पश्चिम राजस्थान की तुलना में अधिक वर्षा होती है। धौलपुर आर्द्र जलवायु प्रदेश में आता है यहां औसत वर्षा 60 से 80 सेमी. होती है। वहीं राजसमंद का कुछ भाग उपआर्द्र और जालौर अर्द्ध शुष्क प्रदेश में आते हैं।

84

भारत मौसम विज्ञान विभाग (I.M.D.) की परिभाषा के अनुसार भयंकर सूखा (Severe Drought) होता है - जब वर्षा में कमी होती है

A40% से 65% के बीच
B50% से अधिक
C50% से कम
D25% से 49% के बीच

सही उत्तर: 50% से अधिक

व्याख्या (Explanation)

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, किसी क्षेत्र में मौसम संबंधी सूखा उस स्थिति के रूप में परिभाषित की जाती है जब क्षेत्र में प्राप्त मौसमी वर्षा इसके दीर्घकालिक औसत से 75 फीसदी से कम होती है। यदि वर्षा की कमी 26 से 50 फीसदी होती है तो मध्यम सूखे के रूप में वर्गीकृत किया जाता है।

85

राजस्थान में वर्षा की परिवर्तिता सबसे कम है -

Aपश्चिमी भाग में
Bउत्तर-पश्चिमी भाग में
Cदक्षिण-पूर्वी भाग में
Dजैसलमेर तथा आसपास के क्षेत्र में

सही उत्तर: दक्षिण-पूर्वी भाग में

व्याख्या (Explanation)

दक्षिण राजस्थान में वर्षा की परिवर्तिता सबसे कम है।

86

निम्नलिखित में से कौन सा जिला न्यूनतम औसत वार्षिक वर्षा प्राप्त करता है -

Aउदयपुर
Bदौसा
Cनागौर
Dचित्तौड़गढ़

सही उत्तर: नागौर

व्याख्या (Explanation)

उदयपुर - 64.5 सेमी. दौसा - 56.10 सेमी. नागौर - 31.17 सेमी. चित्तौड़गढ़ - 86.15 सेमी.

87

मेवात एवं डांग क्षेत्र निम्नलिखित में से कोपेन के किस जलवायु प्रदेश में सम्मिलित हैं -

AAw
BBShw
CBwhw
DCwg

सही उत्तर: Cwg

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान राज्य के पूर्वी एवं दक्षिण पूर्वी जिले मेवात एवं डांग क्षेत्र के नाम से जाने जाते हैं। ये जिले कोपेन के Cwg उप आर्द्र जलवायु प्रदेश - पूर्वी और मध्य राजस्थान का अरावली से पूर्व का भाग के अंतर्गत आते हैं।

88

निम्नलिखित में से राजस्थान के जिलों का कौन सा समूह दक्षिण पश्चिम मानसून से औसत वर्षा की मात्रा के अनुसार आरोही क्रम में सही ढंग से व्यवस्थित हैं -

Aजयपुर, हनुमानगढ़, बून्दी, बाँसवाड़ा
Bहनुमानगढ़, जयपुर, बून्दी, बाँसवाड़ा
Cबून्दी, हनुमानगढ़, जयपुर, बाँसवाड़ा
Dबाँसवाड़ा, बून्दी, जयपुर, हनुमानगढ़

सही उत्तर: हनुमानगढ़, जयपुर, बून्दी, बाँसवाड़ा

व्याख्या (Explanation)

अरब सागर का मानसून राजस्थान के दक्षिणी-पश्चिमी दिशा से प्रवेश करता है यह मानसून राजस्थान में अधिक वर्षा नहीं कर पाता क्योंकि यह अरावली पर्वतमाला के समान्तर निकल जाता है। बाँसवाड़ा में दक्षिण पश्चिम मानसून से सर्वाधिक वर्षा होती है।

89

निम्नलिखित में से किस क्षेत्र की जलवायु बहुत आर्द्र है -

Aसिरोही
Bबीकानेर
Cबाड़मेर
Dजैसलमेर

सही उत्तर: सिरोही

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में सर्वाधिक आर्द्रता वाला जिला झालावाड़ तथा न्यूनतम जिला जैसलमेर है। राजस्थान में सर्वाधिक आर्द्रता वाला स्थान माउण्ट आबू (सिरोही) तथा कम आर्द्रता फलौदी(जोधपुर) है।

90

तापमान एवं वर्षा के आधार पर राजस्थान को कितने प्रमुख जलवायु प्रदेशों में बाँटा जा सकता है -

Aचार
Bपाँच
Cदो
Dतीन

सही उत्तर: पाँच

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान को जलवायु की दृष्टि से पांच भागों में बांटा है। शुष्क जलवायु प्रदेश(0-20 सेमी.) अर्द्धशुष्क जलवायु प्रदेश(20-40 सेमी.) उपआर्द्र जलवायु प्रदेश(40-60 सेमी.) आर्द्र जलवायु प्रदेश(60-80 सेमी.) अति आर्द्र जलवायु प्रदेश(80-100 सेमी.)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams