⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की जलवायु PYQ in Hindi - पेज 10

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की जलवायु से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 301 प्रश्नों में से यह पेज 10 है।

91

राजस्थान के किस जिले में शुष्क प्रकार की जलवायु पायी जाती है -

Aसवाई माधोपुर
Bराजसमंद
Cसिरोही
Dबीकानेर

सही उत्तर: बीकानेर

व्याख्या (Explanation)

जैसलमेर, उत्तरी बाड़मेर, फलौदी, दक्षिणी गंगानगर, अनूपगढ़ तथा बीकानेर व जोधपुर का पश्चिमी भाग में शुष्क प्रकार की जलवायु पायी जाती है।

92

सर्दियों में, भू-मध्य सागर में चक्रवातों के कारण राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी भाग में वर्षा होती है, जिसे __ कहा जाता है ।

Aमाघा
Bवृष
Cमावट
Dरब्शा

सही उत्तर: मावट

व्याख्या (Explanation)

भूमध्यसागरीय मानसून राजस्थान में पश्चिमी दिशा से प्रवेश करता है। पश्चिमी दिशा से प्रवेश करने के कारण इस मानसून को पश्चिमी विक्षोभों का मानसून के उपनाम से जाना जाता है। इस मानसून से राजस्थान में उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में वर्षा होती है। यह मानसून मुख्यतः सर्दीयों में वर्षा करता है सर्दियों में होने वाली वर्षा को स्थानीय भाषा में मावठ कहते हैं यह वर्षा गेहुं की फसल के लिए सर्वाधिक लाभदायक होती है।

93

पश्चिम की तुलना में पूर्वी राजस्थान में जलवायु चरम सीमाएँ ______ हैं ।

Aनिम्नतर
Bउच्चतर
Cसमान
Dअप्रत्याशित

सही उत्तर: निम्नतर

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान के पूर्वी हिस्से में जलवायु की चरम सीमाएं निम्नतम है अर्थात पूर्वी हिस्से में तापमान और वर्षा की मात्रा न अत्यधिक कम होती है न अत्यधिक ज्यादा होती है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में तापमान अधिकतम व वर्षा न्यूनतम होती है अर्थात जलवायु चरम सीमाओं को छूती है।

94

राजस्थान में जनवरी में न्यूनतम तापमान निम्नलिखित में से किस जिले में अंकित किया जाता है -

Aजैसलमेर जिले में
Bपाली जिले में
Cगंगानगर जिले में
Dभीलवाड़ा जिले में

सही उत्तर: गंगानगर जिले में

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में नम्बर से फरवरी तक शीत ऋतु होती है। इन चार महीनों में जनवरी माह में सर्वाधिक सर्दी पड़ती है। राज्य के गंगानगर, चुरु, बीकानेर, और सीकर जिलों में कड़ाके की सर्दी पड़ती है। इस ॠतु में सुबह के समय ओस पड़ना तथा प्रात: आठ बजे के बाद तक कोहरा रहना एक समान्य लक्षण है।

95

राजस्थान के दक्षिण - पूर्वी पठारी भाग में औसत वार्षिक वर्षा होती है -

A80 सेमी. से 120 सेमी. के मध्य
B70 सेमी. से 80 सेमी. के मध्य
C10 सेमी. से 20 सेमी. के मध्य
D40 सेमी. से 70 सेमी. के मध्य

सही उत्तर: 80 सेमी. से 120 सेमी. के मध्य

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान का दक्षिणी-पूर्वी भाग एक पठारी भाग है, जिसे ‘दक्षिणी-पूर्वी पठार एवं हाडौती के पठार’ के नाम से जाना जाता है। यह मालवा के पठार का विस्तार है। राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी पठारी भाग में औसत वार्षिक वर्षा 80 सेमी से 120 सेमी के बीच होती है

96

राजस्थान के जलवायु प्रदेशों को उनसे सम्बन्धित जिलों से सुमेलित कीजिए : (जलवायु प्रदेश) (जिले) (i) शुष्क (a) अलवर (ii) अर्द्ध-शुष्क (b) झालावाड़ (iii) उप-आर्द्र (c) जैसलमेर (iv) आर्द्र (d) चूरू कूट : (i) (ii) (iii) (iv)

Ab a c d
Bd c b a
Cc d a b
Da b d c

सही उत्तर: c d a b

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान के जलवायु प्रदेशों को उनसे सम्बन्धित जिलों से सुमेलित कीजिए : (जलवायु प्रदेश) (जिले) उप-आर्द्र अलवर आर्द्र झालावाड़ शुष्क जैसलमेर अर्द्ध-शुष्क चूरू

97

राजस्थान के निम्नलिखित में से किस जिले में दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्यतः 1 जुलाई से पूर्व आ जाता है -

Aहनुमानगढ़
Bगंगानगर
Cबीकानेर
Dपाली

सही उत्तर: पाली

व्याख्या (Explanation)

अरब सागर का मानसून राजस्थान के दक्षिणी-पश्चिमी दिशा से प्रवेश करता है यह मानसून राजस्थान में अधिक वर्षा नहीं कर पाता क्योंकि यह अरावली पर्वतमाला के समान्तर निकल जाता है। सबसे पहले दक्षिण पश्चिमी मानसून 1 जुलाई से पूर्व दक्षिण पश्चिमी राजस्‍थान (पाली, सिरोही, उदयपुर आदि) में वर्षा करता है।

98

कोपेन के अनुसार राजस्थान में निम्नलिखित में से कौन सा जलवायु प्रकार नहीं पाया जाता है -

ACwg
BBshw
CBWkw
DAw

सही उत्तर: BWkw

व्याख्या (Explanation)

कोपेन जलवायु वर्गीकरण राजस्थान के संबंध में जलवायु को चार मुख्य जलवायु समूहों में विभाजित करता है, प्रत्येक समूह को वनस्पति के आधार पर विभाजित किया गया है। Aw उष्ण कटिबंधीय आर्द्र जलवायु प्रदेश - डूंगरपुर, सलूम्बर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा व दक्षिणी चित्तौड़ तथा झालावाड़ Bshw अर्द्ध शुष्क कटिबंधीय शुष्क जलवायु प्रदेश - अरावली के पश्चिम का क्षेत्र Bwhw उष्ण कटिबंधीय शुष्क जलवायु प्रदेश - जैसलमेर, फलौदी, बीकानेर, अनुपगढ़, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ तथा चूरू जिले का कुछ क्षेत्र Cwg उप आर्द्र जलवायु प्रदेश - पूर्वी और मध्य राजस्थान का अरावली से पूर्व का भाग

99

गर्मियों में माउन्ट आबू का तापमान, राजस्थान के अन्य स्थानों की तुलना में कम रहता है, क्योंकि -

Aराजस्थान में माउन्ट आबू की समुद्र तट से दूरी सर्वाधिक है।
Bमाउन्ट आबू में मानसूनी हवाओं का प्रभाव अधिक रहता है।
Cमाउन्ट आबू उच्चतर ऊंचाई पर अवस्थित है।
Dमाउन्ट आबू पर वायुमण्डलीय दबाव कम है।

सही उत्तर: माउन्ट आबू उच्चतर ऊंचाई पर अवस्थित है।

व्याख्या (Explanation)

माउंट आबू की ऊंचाई अधिक होने के कारण वहाँ तापमान कम रहता है क्योंकि प्रति 165 मीटर की ऊंचाई पर जाने पर तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की कमी होती जाती है।

100

औसत वार्षिक वर्षा के संदर्भ में निम्न में से कौन सा अवरोही क्रम में सुव्यवस्थित है -

Aभरतपुर, गंगानगर, जयपुर, जोधपुर
Bउदयपुर, बीकानेर, पाली, जैसलमेर
Cभरतपुर, जोधपुर, जयपुर, गंगानगर
Dउदयपुर, पाली, बीकानेर, जैसलमेर

सही उत्तर: उदयपुर, पाली, बीकानेर, जैसलमेर

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में वर्षा की मात्रा दक्षिण पूर्व से उत्तर पश्चिम की ओर घटती है। अरब सागरीय मानसुन हवाओं से राज्य के दक्षिण व दक्षिण पूर्वी जिलों में पर्याप्त वर्षा हो जाती है। उदयपुर 60 से 80 सेमी इसके बाद पाली 40 से 60 सेमी बीकानेर 20 से 40 सेमी और जैसलमेर 20 सेमीसे कम औसत वार्षिक वर्षा प्राप्‍त करता है।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams