‘बड़ालिया’ से तात्पर्य है -
सही उत्तर: वैवाहिक सम्बन्धों में मध्यस्थता करने वाला
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में रीति -रिवाज एवं प्रथाएं से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 140 प्रश्नों में से यह पेज 11 है।
‘बड़ालिया’ से तात्पर्य है -
सही उत्तर: वैवाहिक सम्बन्धों में मध्यस्थता करने वाला
राजदरबार में पंक्तिबद्ध तरीके से बैठने की रिति को कहा जाता है-
सही उत्तर: मिसल
व्याख्या (Explanation)
राजदरबार में पंक्तिबद्ध तरीके से बैठने की रीति को मिसल कहा जाता था।
राजस्थान में सर्वप्रथम वर्ष 1833 में किस राज्य ने कन्या वध को अवैध ठहराया -
सही उत्तर: कोटा
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान में सर्वप्रथम कन्या वध पर रोक कोटा रियासत में महाराव रामसिंह द्वितीय के समय अंग्रेज पॉलिटिकल एजेन्ट विलकिन्सन के प्रयासों से 1833 में लगाई गई।
सीरावन किसे कहते हैं -
सही उत्तर: कृषकों का सुबह का भोजन
मान्य 16 संस्कारों में से कितने संस्कार शिशु के जन्म से पुर्व किए जाते हैं -
सही उत्तर: 3
बारात जाने के बाद पीछे से वर पक्ष के घर रात को महिलाओं के द्वारा गाए जाने वाले गीत एवं खेल को कहते हैं-
सही उत्तर: टूंटिया
‘ओका-नोका-गुणा’ क्या है -
सही उत्तर: गोबर की आकृति
व्याख्या (Explanation)
ओका नोका गुणा : ओरी/चेचक या छोटी माता का रोग हो जाने पर इस बीमारी के निदान के लिए गाँवों में बनने वाली मिट्टी या गोबर की एक विशेष आकृति है जिसका पूजन किया जाता है।
धावड़िया वे व्यक्ति थे -
सही उत्तर: जो कारवां/काफिले को लूटते थे
राजस्थान में राइका है -
सही उत्तर: परम्परागत ऊंट पालन-पोषणकत्र्ता
सागड़ी प्रथा का अर्थ है -
सही उत्तर: बन्धुआ मजदूर