निम्न में से किस समारोह का संबंध विवाह से है -
सही उत्तर: टीका
स्रोत: 3rd Grade Teacher 2022 Maths-Science L2
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में रीति -रिवाज एवं प्रथाएं से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 140 प्रश्नों में से यह पेज 3 है।
निम्न में से किस समारोह का संबंध विवाह से है -
सही उत्तर: टीका
स्रोत: 3rd Grade Teacher 2022 Maths-Science L2
राजस्थान की वह परम्परा, जिसमें दूल्हे की बारात के घर से चले जाने के बाद घर की स्त्रियों द्वारा लोक नाट्य किया जाता है, कहलाता है -
सही उत्तर: टूटिया
व्याख्या (Explanation)
टूटिया, टूटकी अथवा खोड्या : दूल्हे की बारात लड़की वाले के यहाँ जाने के पश्चात् वर पक्ष की महिलाओं द्वारा वर-वधू की नकल के रूप में स्वांग प्रदर्शित किया जाता है उसे टूटिया, टूटकी अथवा खोड्या निकालना कहते हैं। इसमें एक महिला वर तथा दूसरी वधू बनती है तथा उनका नकली विवाह कराया जाता है। इसका उद्देश्य असली वर-वधू को आधि-व्याधि से मुक्त रखने की मनोकामना है।
स्रोत: CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-2
‘बढ़ार’ क्या है -
सही उत्तर: विवाह पर आयोज्य भोज
व्याख्या (Explanation)
गावों में विवाह के दौरान बारात जब अगले दिन सुबह विदा न होकर एक दिन और रुकती है तो वह बढ़ार कहलाती है, उसे बारात की दावत न कहकर बढ़ार की दावत कहते हैं।
स्रोत: CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-1
कन्या वध को गैर कानूनी घोषित करने वाली राजस्थान की पहली रियासत थी -
सही उत्तर: कोटा
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान में प्रचलित इस प्रथा में कन्या के जन्म लेते ही उसे अफीम देकर या गला दबाकर मार दिया जाता था। कन्या-वध समाज में अत्यंत ही क्रूर व भयावह कृत्य था। हाड़ौती के पॉलिटिकल एजेण्ट विलकिंसन के प्रयासों से लार्ड विलियम बैंटिक के समय में राजस्थान में सर्वप्रथम कोटा राज्य में सन् 1833 में तथा बूंदी राज्य में 1834 ई. में कन्या वध करने को गैर कानूनी घोषित कर दिया गया।
स्रोत: Head Master (Sanskrit Edu.) - 20211 (PAPER-I)
राजस्थानी संस्कृति में ‘औलंदी’ क्या है -
सही उत्तर: नववधु के साथ जाने वाला पुरुष या स्त्री
व्याख्या (Explanation)
“राजस्थानी संस्कृति में औलंदी” का उपयोग नवविवाहित दुल्हन के साथ जाने वाली लड़की या महिलाओं के लिए किया जाता है।
स्रोत: Gram Sevak 2016
राजस्थान राज्य में प्रचलित ‘सागड़ी प्रथा’ क्या है -
सही उत्तर: बंधुआ मजदूरी प्रणाली
स्रोत: Librarian Grade III 2022 (Paper 1)
निम्नलिखित में से कौन सी प्रथा विवाह से संबंधित है -
सही उत्तर: मूठ भराई
स्रोत: JEN 2022: Civil Diploma (GK)
‘चिकनी कोथली’ है -
सही उत्तर: शादी की एक रस्म
व्याख्या (Explanation)
चिकनी कोथली - इसमें वर-पक्ष द्वारा सगाई होने के बाद वधू पक्ष को तीज व गणगौर पर उपहार भेजे जाते है।
स्रोत: JEN 2022: Civil Degree (GK)
विवाह के दूसरे दिन वर पक्ष द्वारा नवदंपति के लिए आशीर्वाद समारोह व प्रीतिभोज को क्या कहते हैं -
सही उत्तर: बढार
व्याख्या (Explanation)
बढ़ार : विवाह के अवसर पर दुल्हन वालों की तरफ से विवाह के दूसरे दिन दिया जाने वाला सामूहिक प्रीतिभोज।
स्रोत: Basic Computer Instructor Exam 2022 Paper 1
जन्म के समय एक आयोजन जिसमें पूजा के लिए गांव के कुएं पर एक शोभा यात्रा ले जायी जाती है -
सही उत्तर: जलवा समारोह