गवर्नर जनरल लाॅर्ड बेंटिक ने निम्न स्थलों पर सती प्रथा रोकने के आदेश दिए। निम्न में से कौन सा युग्म सही नहीं है -
सही उत्तर: डूंगरपुर: 1856
व्याख्या (Explanation)
ब्रिटिश शासित भारत के पहले गवर्नर जनरल लॉर्ड विलियम बेंटिंक ने दिसंबर 1829 में सती प्रथा को प्रतिबंधित कर दिया था। ब्रिटिश प्रभाव से राजस्थान में सर्वप्रथम सती प्रथा को बूँदी नरेश राव विष्णु सिंह ने 1822 ई. में गैर-कानूनी घोषित किया। तत्पश्चात् 1825 ई. में बीकानेर में, अलवर नरेश महाराजा बन्नेसिंह ने 1830 ई. में, जयपुर नरेश रामसिंह द्वितीय ने 1844 ई. में, डूंगरपुर नरेश महारावल डूंगरसिंह ने 1844 ई. में, बांसवाड़ा नरेश लक्ष्मणसिंह एवं प्रतापगढ़ महारावल गणपतसिंह ने 1846 ई. में, जोधपुर महाराजा तख्तसिंह एवं कोटा महारावल रामसिंह ने 1848 ई. में तथा मेवाड़ महाराणा स्वरूपसिंह ने 1861 ई. में सती प्रथा को गैर-कानूनी घोषित कर दण्डनीय अपराध बना दिया।
स्रोत: COMPILER Exam 2016