निम्नलिखित में से कौन-सा वन्य जीव जालौर जिले का शुभंकर है -
सही उत्तर: भालू/ रीछ
व्याख्या (Explanation)
भालू/ रीछ जालौर जिले का शुभंकर है।
स्रोत: 3rd Grade Teacher 2022 L1
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान के प्रतीक चिन्ह से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 77 प्रश्नों में से यह पेज 4 है।
निम्नलिखित में से कौन-सा वन्य जीव जालौर जिले का शुभंकर है -
सही उत्तर: भालू/ रीछ
व्याख्या (Explanation)
भालू/ रीछ जालौर जिले का शुभंकर है।
स्रोत: 3rd Grade Teacher 2022 L1
पलाण, मोहरा, गोरबन्द और पर्चनी राजस्थान में किस पशु के श्रृंगार के आभूषण हैं -
सही उत्तर: ऊँट
व्याख्या (Explanation)
पलाण, मोहरा, गोरबन्द और पर्चनी राजस्थान में ऊंट के श्रृंगार के आभूषण हैं। राजस्थान सरकार ने 30 जून 2014 को ऊँट को राजस्थान के राज्य पशु का दर्जा दिया था। जिसकी घोषणा 19 सितम्बर 2014 को बीकानेर में की गई।
नीचे दिए गए कूट की सहायता से राजस्थान के राज्य पशु का चयन कीजिए - (A) ऊंट (B) बाघ (C) गोडावण (D) चिंकारा
सही उत्तर: A एवं D
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान में राज्य पशु की दो श्रेणियाँ हैं – जंगली पशु - चिंकारा पालतू पशु - ऊँट चिंकारा को 1981 में राज्य पशु घोषित किया गया। राजस्थान सरकार ने 30 जून 2014 को ऊँट को राजस्थान के राज्य पशु का दर्जा दिया था। जिसकी घोषणा 19 सितम्बर 2014 को बीकानेर में की गई।
स्रोत: Head Master (Sanskrit Edu.) - 20211 (PAPER-I)
कौनसा पशु शुभंकर और जिला सुमेलित नहीं है -
सही उत्तर: कबर बिज्जू - बांसवाड़ा
व्याख्या (Explanation)
कबर बिज्जू उदयपुर का शुभंकर है। बांसवाड़ा का शुभंंकर जलपीपी है।
स्रोत: Sr. Computer Instructor 2022 Paper 1
राजस्थान का राज्य वृक्ष है -
सही उत्तर: प्रोसोपिस सिनेरेरिया
व्याख्या (Explanation)
खेजड़ी, “रेगिस्तान का गौरव” अथवा “थार का कल्पवृक्ष” जिसका वैज्ञानिक नाम “प्रोसेसिप-सिनेरेरिया” है। इसको 1983 में राज्य वृक्ष घोषित किया गया।
स्रोत: JEN 2022: Elec. Mech. Diploma (GK)
राजस्थान में गोरबंद किस पशु का विशिष्ट श्रृंगार है -
सही उत्तर: ऊँट
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान सरकार ने 30 जून 2014 को ऊँट को राजस्थान के राज्य पशु का दर्जा दिया था। जिसकी घोषणा 19 सितम्बर 2014 को बीकानेर में की गई। गोरबंद राजस्थान का ऊँट श्रृंगार का गीत है। ऊँट के नाक में डाले जाने वाला लकड़ी का बना आभूषण गिरबाण कहलाता है।
स्रोत: Lab Assistant Exam 2022 (Science) 28 June 2022 Paper-1
राजस्थान में पाई जाने वाली निम्नलिखित प्रजातियों में से कौन सी प्रजाति IUCN लाल सूची और राष्ट्रीय वन्यजीव कार्य योजना (2002-2016) में गंभीर रूप से विलुप्तप्रायः प्रजातियों में से एक है -
सही उत्तर: महान भारतीय सारंग (ग्रेट इंडियन बस्टर्ड)
व्याख्या (Explanation)
1981 में इसे राज्य पक्षी के तौर पर घोषित किया गया। इसे ग्रेट इंडियन बस्टर्ड भी कहा जाता है। यह शर्मिला पक्षी है और इसे पाल-मोरडी व सौन-चिडिया भी कहा जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम “क्रोरियोंटिस-नाइग्रीसेप्स” है। IUCN की संकटग्रस्त प्रजातियों पर प्रकाशित होने वाली लाल डाटा पुस्तिका में इसे ‘गंभीर रूप से संकटग्रस्त’ श्रेणी में तथा भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची 1 में रखा गया है।
स्रोत: Police Constable Exam (15 May 2022 Shift-2)
राजस्थान का राज्य वृक्ष है :
सही उत्तर: खेजड़ी
व्याख्या (Explanation)
खेजड़ी, “रेगिस्तान का गौरव” अथवा “थार का कल्पवृक्ष” जिसका वैज्ञानिक नाम “प्रोसेसिप-सिनेरेरिया” है। इसको 1983 में राज्य वृक्ष घोषित किया गया। 5 जून 1988 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर खेजड़ी वृक्ष पर 60 पैसे का डाक टिकट जारी किया गया।
स्रोत: Police SI 13 September 2021 (Gk)
गोडावण पर टिकट कब जारी किया गया -
सही उत्तर: 1 नवम्बर, 1980
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान के राज्य पक्षी गोडावण पर 1 नवम्बर 1980 को डाक टिकट जारी हुआ।
गोडावण का विश्व का पहला कृत्रिम हैंचिंग सेंटर बनाया गया है -
सही उत्तर: सम, जैसलमेर
व्याख्या (Explanation)
केंद्र व राज्य सरकार की ओर से देश के प्रतिष्ठित वन्य जीव संस्थान देहरादून के साथ मिलकर विश्व का पहला गोडावण कृत्रिम हैचिंग सेंटर सम जैसलमेर में स्थापित किया गया।