⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान के प्रतीक चिन्ह PYQ in Hindi - पेज 6

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान के प्रतीक चिन्ह से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 77 प्रश्नों में से यह पेज 6 है।

51

काला हिरण राजस्थान के किस जिले का आधिकारिक शुभंकर है -

Aजयपुर
Bचुरू
Cभीलवाड़ा
Dशहर

सही उत्तर: चुरू

व्याख्या (Explanation)

काला हिरण, चुरू जिले का आधिकारिक शुभंकर है।

52

राजस्थान का राज्य पुष्प है –

📋 पूछा गया: RPSC Ras Pre. Exam 2021
Aकचनार
Bनाग केसर
Cरोहिड़ा
Dसूरजमुखी

सही उत्तर: रोहिड़ा

व्याख्या (Explanation)

रोहिडा के फुल को 21 अक्टूबर 1983 को राज्य पुष्प घोषित किया गया। इसे “मरूशोभा” या “रेगिस्थान का सागवान” भी कहते है। इसका वैज्ञानिक नाम- “टिको-मेला अंडुलेटा” है।

📋

स्रोत: RPSC Ras Pre. Exam 2021

53

राजस्थान के किस वृक्ष पर 1988 में डाक टिकट जारी किया है -

Aधोक
Bरोहिदा
Cपलाश
Dखेजड़ी वृक्ष

सही उत्तर: खेजड़ी वृक्ष

व्याख्या (Explanation)

5 जून 1988 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर खेजड़ी वृक्ष पर 60 पैसे का डाक टिकट जारी किया गया। खेजड़ी को 1983 में राज्य वृक्ष घोषित किया गया।

54

राजस्थान सरकार के वन विभाग द्वारा जारी जिलों हेतु निर्धारित वन्यजीव शुभंकर के गलत युग्म को पहचानिए -

Aअलवर - बाघ
Bभीलवाड़ा - मोर
Cभरतपुर - सारस (क्रेन)
Dजालोर - भालू

सही उत्तर: अलवर - बाघ

व्याख्या (Explanation)

अलवर का शुभंकर सांभर है। वहीं बाघ सवाई माधोपुर का शुभंकर है।

55

राजस्थान का राज्य नृत्य है -

Aघुमरा
Bघुमर
Cघेर
Dचकरी

सही उत्तर: घुमर

व्याख्या (Explanation)

घुमर (केवल महिलाओं द्वारा किया जाने वाला नृत्य) इसे राज्य नृत्यों का सिरमौर (मुकुट), राजस्थानी नृत्यों की आत्मा कहा जाता है।

56

राजस्थान का शास्त्रीय नृत्य है -

Aकत्थक
Bकथकली
Cमोहिनीअट्टम
Dकुचिपुड़ी

सही उत्तर: कत्थक

व्याख्या (Explanation)

कत्थक उत्तरी भारत का प्रमुख नृत्य है। इनका मुख्य घराना भारत में लखनऊ है तथा राजस्थान में जयपुर है। कत्थक के जन्मदाता भानू जी महाराज को माना जाता है।

57

राजस्थान का राज्य गीत है -

Aकेसरिया बालम आओ नी पधारो म्हारे देश
Bमिश्री को बाग़ लगा दे रसिया
Cहिवड़े से दूर मत जय
Dपणिहारी

सही उत्तर: केसरिया बालम आओ नी पधारो म्हारे देश

व्याख्या (Explanation)

केसरिया बालम आओ नी पधारो म्हारे देश गीत को सर्वप्रथम उदयपुर की मांगी बाई के द्वारा गया। इस गीत को अन्तराष्ट्रीय स्तर पर बीकानेर की अल्ला जिल्ला बाई के द्वारा गाया गया। अल्ला जिल्ला बाई को राज्य की मरूकोकिला कहते है। इस गीत को मांड गायिकी में गाया जाता है।

58

जोधपुर जिले का शुभंकर है -

Aभालू
Bतेंदुआ
Cगोडावण
Dकुरंजा

सही उत्तर: कुरंजा

व्याख्या (Explanation)

जोधपुर जिले का शुभंकर कुरंजा है। खींचन, फलोदी का एक गांव है जहां शीतकाल में रूस व यूक्रेन से प्रवासी पक्षी कुरंजा आता है। कुरंजा एक विरह गीत भी है।

59

मोर व खरमोर क्रमशः किन जिलों के शुभंकर हैं -

Aनागौर व टोंक
Bअजमेर व नागौर
Cभीलवाड़ व अजमेर
Dटोंक व भीलवाड़ा

सही उत्तर: भीलवाड़ व अजमेर

व्याख्या (Explanation)

मोर, भीलवाड़ का शुभंंकर है। खड़मौर अजमेर का शुभंकर है।

60

राजसमंद जिले का शुभंकर है -

Aबिज्जु
Bजल पीपी
Cभेड़िया
Dउड़न गिलहरी

सही उत्तर: भेड़िया

व्याख्या (Explanation)

भेड़िया, राजसमंद जिले का शुभंकर है। कुम्भलगढ़-अभ्यारण्य उदयपुर- पाली, राजसमंद जिले में है। 1971 में इसकी स्थापना की गई। यह अभयारण्य भेडीये के लिए देश भर में प्रसिद्ध है।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams