उदबिलाव किस जिले का शुभंकर है -
सही उत्तर: कोटा
व्याख्या (Explanation)
उदबिलाव कोटा जिले का शुभंकर है।
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान के प्रतीक चिन्ह से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 77 प्रश्नों में से यह पेज 7 है।
उदबिलाव किस जिले का शुभंकर है -
सही उत्तर: कोटा
व्याख्या (Explanation)
उदबिलाव कोटा जिले का शुभंकर है।
सुमेलित किजीए - जिला शुभंकर अ. भरतपुर 1. इण्डियन स्क्रीमर ब. करौली 2. सारस स. सवाई माधोपुर 3. घड़ियाल द. धौलपुर 4. बाघ अ, ब, स, द
सही उत्तर: 2, 3, 4, 1
व्याख्या (Explanation)
2015 में राजस्थान सरकार ने प्रत्येक जिले का एक वन्य जीव घोषित किया। राजस्थान ऐसा पहला राज्य है, जिसने वन्यजीवों के अनुसार जिलों का मस्कट तय किया है। भरतपुर सारस करौली घड़ियाल सवाईमाधोरपुर बाघ धौलपुर पंछीरा(इंडियन स्क्रीमर)
निम्न में से सही सुमेलित नहीं है -
सही उत्तर: जयपुर - काला तीतर
व्याख्या (Explanation)
जयपुर का शुभंकर चीतल है और झुंझुनू का शुभंकर काला तीतर है।
छोटा किल किला(किंग फिशर) किस जिले का शुभंकर है -
सही उत्तर: हनुमानगढ़
व्याख्या (Explanation)
छोटा किलकिला हनुमानगढ़ जिले का शुभंकर है।
निम्न को सुमेलित कीजिए एवं निचे दिये गये कूटों की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए - सूची-1 सूची-2 अ. चिंकारा 1. जांटी ब. गोडावन 2. राष्ट्रीय पक्षी स. खेजड़ी 3. राज्य पक्षी द. मोर 4. राज्य पशु कूट - अ, ब, स, द
सही उत्तर: 4, 3, 1, 2
व्याख्या (Explanation)
खेजड़ी के वृक्ष सर्वाधिक शेखावटी क्षेत्र में देखे जा सकते है तथा नागौर जिले में सर्वाधिक है। खेजड़ी को पंजाबी व हरियाणावी में जांटी व तमिल भाषा में पेयमेय कन्नड़ भाषा में बन्ना-बन्नी, सिंधी भाषा में - धोकड़ा व बिश्नोई सम्प्रदाय के लोग शमी के नाम से जानते है। स्थानीय भाषा में सीमलो कहते हैं। चिंकारा को 1981 में राज्य पशु घोषित किया गया।यह “एन्टीलोप” प्रजाती का एक मुख्य जीव है। इसका वैज्ञानिक नाम गजेला बेनेट्टी है। 1981 में गोडावण को राज्य पक्षी के तौर पर घोषित किया गया। इसे ग्रेट इंडियन बस्टर्ड भी कहा जाता है। यह शर्मिला पक्षी है और इसे पाल-मोरडी व सौन-चिडिया भी कहा जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम “एरडेओटिस नाइज्रीसेप्स” है। मोर के अद्भुत सौंदर्य के कारण भारत सरकार ने 26 जनवरी,1963 को इसे राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया।
जिला तथा राजस्थान के वन विभाग द्वारा जारी शुभंकर के त्रुटिपूर्ण युग्म को पहचानिए -
सही उत्तर: दौसा: मगर
व्याख्या (Explanation)
दौसा का शुभंकर खरगोश है। वहीं मगर बारां जिले का शुभंकर है।
स्रोत: Lect. College Edu. EXAM 2014(GK)
कौन सा सुमेलित नहीं है - जिला - शुभंकर
सही उत्तर: सवाई माधोपुर - शेर
व्याख्या (Explanation)
सवाई माधोपुर का शुभंकर बाघ है।
स्रोत: RAS/RTS Comb. Comp. (Pre) Exam 2018
राज्य पशु चिंकारा का वैज्ञानिक नाम है -
सही उत्तर: गजेला बेनेट्टी
व्याख्या (Explanation)
चिंकारा- चिंकारा को 1981 में राज्य पशु घोषित किया गया।यह “एन्टीलोप” प्रजाती का एक मुख्य जीव है। इसका वैज्ञानिक नाम गजेला बेनेट्टी है। चिंकारे को छोटा हरिण के उपनाम से भी जाना जाता है। चिकारों के लिए नाहरगढ़ अभ्यारण्य जयपुर प्रसिद्ध है। राजस्थान का राज्य पशु ‘चिंकारा’ सर्वाधिक ‘मरू भाग’ में पाया जाता है।
ऊंट को राजस्थान का राज्यपशु घोषित किया गया -
सही उत्तर: 2014
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान सरकार ने 30 जून 2014 को ऊँट को राजस्थान के राज्य पशु का दर्जा दिया था। जिसकी घोषणा 19 सितम्बर 2014 को बीकानेर में की गई।
निम्न में से सुमेलित नहीं है - शुभंकर - जिला
सही उत्तर: सांभर - धौलपुर
व्याख्या (Explanation)
सांभर, अलवर जिले का शुभंकर है। वहीं धौलपुर का शुभंकर पंछीरा(इंडियन स्क्रीमर) है।