कौनसा सुमेलित नहीं है - वन्यजीव शुभंकर - जिला
सही उत्तर: जयपुर - राजहंस
व्याख्या (Explanation)
राजहंस नागौर का शुभंकर है। जयपुर का शुभंकर चीतल है।
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान के प्रतीक चिन्ह से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 77 प्रश्नों में से यह पेज 5 है।
कौनसा सुमेलित नहीं है - वन्यजीव शुभंकर - जिला
सही उत्तर: जयपुर - राजहंस
व्याख्या (Explanation)
राजहंस नागौर का शुभंकर है। जयपुर का शुभंकर चीतल है।
राजस्थान स्थापना दिवस मनाया जाता है –
सही उत्तर: 30 मार्च
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान का स्थापना दिवस 30 मार्च को मनाया जाता है। 30 मार्च, 1949 को जोधपुर, जयपुर, जैसलमेर और बीकानेर रियासतों का विलय होकर 'वृहत्तर राजस्थान संघ' बना था।
स्रोत: VDO Exam 2nd Shift 27 Dec 2021
गोडावण को राजस्थान का राजकीय पक्षी किस वर्ष घोषित किया गया -
सही उत्तर: 1981 में
व्याख्या (Explanation)
1981 में इसे राज्य पक्षी के तौर पर घोषित किया गया। इसे ग्रेट इंडियन बस्टर्ड भी कहा जाता है। यह शर्मिला पक्षी है और इसे पाल-मोरडी व सौन-चिडिया भी कहा जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम “एरडेओटिस नाइज्रीसेप्स” है।
स्रोत: Raj Police Constable Exam (8 Nov 2020 S-2)
राजस्थान का राजकीय पशु निम्नलिखित में से कौन सा है -
सही उत्तर: चिंकारा
व्याख्या (Explanation)
चिंकारा को 1981 में राज्य पशु घोषित किया गया।यह “एन्टीलोप” प्रजाती का एक मुख्य जीव है। इसका वैज्ञानिक नाम गजेला बेनेट्टी है। चिंकारे को छोटा हरिण के उपनाम से भी जाना जाता है। श्री गंगानगर का शुभंकर भी चिंकारा है।
स्रोत: Raj Police Constable Exam (8 Nov 2020 S-1)
निम्न में से राजस्थान का राज्य पक्षी कौनसा है -
सही उत्तर: गोडावण
व्याख्या (Explanation)
1981 में इसे राज्य पक्षी के तौर पर घोषित किया गया। इसे ग्रेट इंडियन बस्टर्ड भी कहा जाता है। यह शर्मिला पक्षी है और इसे पाल-मोरडी व सौन-चिडिया भी कहा जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम “एरडेओटिस नाइज्रीसेप्स” है।
‘रेगिस्तान का जहाज’ किसे कहते हैं -
सही उत्तर: ऊंट
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान सरकार ने 30 जून 2014 को ऊँट को राजस्थान के राज्य पशु का दर्जा दिया था। जिसकी घोषणा 19 सितम्बर 2014 को बीकानेर में की गई।
स्रोत: Raj Police Constable Exam (7 Nov 2020 S-2)
राजस्थान का राज्य–पुष्प निम्नलिखित में से कौन सा है -
सही उत्तर: रोहिड़ा (टेकोमेला अनडुलेट)
व्याख्या (Explanation)
रोहिडा के फुल को 21 अक्टूबर 1983 को राज्य पुष्प घोषित किया गया। इसे “मरूशोभा” या “रेगिस्थान का सागवान” भी कहते है। इसका वैज्ञानिक नाम- “टिको-मेला अंडुलेटा” है।
स्रोत: Raj Police Constable Exam (7 Nov 2020 S-1)
राजस्थान के राजकीय वृक्ष का वैज्ञानिक नाम कौन सा है -
सही उत्तर: प्रोसोपिस सिनेररिया
व्याख्या (Explanation)
1981 में इसे राज्य पक्षी के तौर पर घोषित किया गया। इसे ग्रेट इंडियन बस्टर्ड भी कहा जाता है। यह शर्मिला पक्षी है और इसे पाल-मोरडी व सौन-चिडिया भी कहा जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम “क्रोरियोंटिस-नाइग्रीसेप्स” है।
स्रोत: Raj Police Constable Exam (6 Nov 2020 S-2)
राजस्थान के राज्य-पुष्प रोहिड़ा का वैज्ञानिक नाम क्या है -
सही उत्तर: टिको-मेला अंडुलेटा
व्याख्या (Explanation)
रोहिडा के फुल को 21 अक्टूबर 1983 को राज्य पुष्प घोषित किया गया। इसे “मरूशोभा” या “रेगिस्थान का सागवान” भी कहते है। इसका वैज्ञानिक नाम- “टिको-मेला अंडुलेटा” है।
स्रोत: Raj Police Constable Exam (6 Nov 2020 S-1)
निम्नलिखित में से कौन सा सुमेलित नहीं है: जिला - शुभंकर
सही उत्तर: सवाई माधोपुर - शेर
व्याख्या (Explanation)
सवाई माधोपुर का शुभंकर बाघ है।