⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान में स्थापत्य कला PYQ in Hindi - पेज 2

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में स्थापत्य कला से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 634 प्रश्नों में से यह पेज 2 है।

11

सूची I को सूची II से सुमेलित करें। सूची I सूची II (a) सास-बहू मंदिर (i) नागदा (b) हर्षदमाता मंदिर (ii) आमेर (c) एकलिंगजी मंदिर (iii) आभानेरी (d) जगत शिरोमणि मंदिर (iv) उदयपुर नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :

📋 पूछा गया: Jamadar Grade II Exam 2025
A(a) - (iv), (b) - (ii), (c) - (i), (d) - (iii)
B(a) - (iii), (b) - (iv), (c) - (ii), (d) - (i)
C(a) - (i), (b) - (iii), (c) - (iv), (d) - (ii)
D(a) - (i), (b) - (iv), (c) - (iii), (d) - (ii)

सही उत्तर: (a) - (i), (b) - (iii), (c) - (iv), (d) - (ii)

व्याख्या (Explanation)

सास-बहू मंदिर: उदयपुर के पास नागदा में। हर्षदमाता मंदिर: दौसा के आभानेरी में। एकलिंगजी मंदिर: उदयपुर में। जगत शिरोमणि मंदिर: जयपुर के आमेर में।

📋

स्रोत: Jamadar Grade II Exam 2025

12

चित्तौड़गढ़ के श्रृंगार चंवरी मंदिर के विषय में निम्न कथनों में से कौनसे सही हैं? (अ) यह पार्श्वनाथ जैन मंदिर है। (ब) इनमें ‘अष्टापद’ व्यवस्था में मूर्तियाँ रखी हैं। (स) इसके प्रवेश द्वार पर गंगा-यमुना की मूर्तियाँ हैं। (द) इस मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य भण्डारी बेला ने किया। सही उत्तर चुनिए -

📋 पूछा गया: Deputy Commandant (Home Guard Deptt.) Exam - 2025
Aकेवल (ब), (स) और (द)
Bकेवल (अ) और (द)
Cकेवल (अ), (ब) और (द)
Dकेवल (अ), (स) और (द)

सही उत्तर: केवल (ब), (स) और (द)

व्याख्या (Explanation)

चित्तौड़गढ़ दुर्ग में महाराणा कुम्भा के महल से पूर्व एक दीवार या परकोटा बना हुवा है जिसे नवकोठा या बनवीर की दीवार भी कहते है, की तरफ , थोडा अन्दर स्थित है श्रींगार चौरी मंदिर। एक स्तम्भ पर खुदे हुवे वि.स.१५०५ (इसवी सन 1448) के शिलालेख से ज्ञात होता है की राणा कुम्भा के भंडारी (कोषाध्यक्ष) वेलाक ने जो शाह केलहा का पुत्र था , शान्ति नाथ का ये जैन मंदिर बनवाया और उसकी प्रतिष्ठा खरतर गच्छ के आचार्य जिनसेनसूरी ने की थी।

📋

स्रोत: Deputy Commandant (Home Guard Deptt.) Exam - 2025

13

‘अढ़ाई दिन का झोंपड़ा’ निम्नलिखित में से किस ज़िले में स्थित है?

📋 पूछा गया: वाहन चालक सीधी भर्ती-2024
Aअलवर
Bअजमेर
Cभरतपुर
Dजोधपुर

सही उत्तर: अजमेर

व्याख्या (Explanation)

बीसलदेव चौहान (विग्रहराज चतुर्थ) ने अजमेर में एक संस्कृत पाठशाला का निर्माण करवाया। (अढ़ाई दिन के झोपड़ें की सीढ़ियों में मिले दो पाषाण अभिलेखों के अनुसार) जिसे कालांतर में मुहम्मद गौरी के सेनापति कुतुबुद्दीन ऐबक ने अढ़ाई दिन के झोंपड़े में परिवर्तित कर दिया। यहां पर पंजाब शाह नामक सुफीसंत का ढाई दिन का उर्स भरता था इसी कारण इसे ढाई दिन का झोंपडा कहते है।

📋

स्रोत: वाहन चालक सीधी भर्ती-2024

14

विश्व का एकमात्र ‘ब्रह्मा मंदिर’ निम्नलिखित में से किस स्थान पर स्थित है -

📋 पूछा गया: वाहन चालक सीधी भर्ती-2024
Aभानगढ़
Bसरिस्का
Cपुष्कर
Dबारां

सही उत्तर: पुष्कर

व्याख्या (Explanation)

ह्मा मंदिर पुष्कर (अजमेर) में है, जो दुनिया का एकमात्र प्रमुख ब्रह्मा मंदिर है।

📋

स्रोत: वाहन चालक सीधी भर्ती-2024

15

निम्नलिखित में से किस नदी के किनारे ‘शेरगढ़ दुर्ग’ अवस्थित है -

📋 पूछा गया: वाहन चालक सीधी भर्ती-2024
Aपरवन
Bलूनी
Cसाबरमती
Dमाही

सही उत्तर: परवन

व्याख्या (Explanation)

बारां से लगभग 65 किमी की दूरी पर परवन नदी के किनारे पर स्थित शेरगढ़ किला सबसे लोकप्रिय पर्यटक आकर्षणों में से एक है। अनेक वर्षों से विभिन्न राजवंशों के शासन में शेरगढ़ को अपना नाम शेरशाह द्वारा कब्जा करने के बाद मिला ।इसका मूल नाम कोषवर्धन था।

📋

स्रोत: वाहन चालक सीधी भर्ती-2024

16

‘खाटूश्याम’ मंदिर राजस्थान के निम्नलिखित में से किस ज़िले में स्थित है -

📋 पूछा गया: वाहन चालक सीधी भर्ती-2024
Aभरतपुर
Bबीकानेर
Cसीकर
Dकरौली

सही उत्तर: सीकर

व्याख्या (Explanation)

खाटूश्याम मंदिर सीकर जिले के खाटू गांव में है, जो बार्बरीक (श्याम बाबा) को समर्पित है।

📋

स्रोत: वाहन चालक सीधी भर्ती-2024

17

‘रणथम्भौर दुर्ग’ राजस्थान के किस ज़िले में स्थित है?

📋 पूछा गया: वाहन चालक सीधी भर्ती-2024
Aबाड़मेर
Bसवाई माधोपुर
Cबूंदी
Dअजमेर

सही उत्तर: सवाई माधोपुर

व्याख्या (Explanation)

18वीं शताब्दी में जयपुर के महाराजा सवाई माधोसिंह प्रथम ने इस शहर की स्थापना की थी तथा उन्हीं के नाम पर, इसका नाम सवाई माधोपुर रखा गया। रणथम्भौर क़िला क़िला, रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के अन्दर है। क़िले के तीन तरफ पहाड़ों की प्राकृतिक खाई बनी हुई है, जो इसे मजबूत और अजेय बनाती है। इसका निर्माण चौहान राजा ’रणथंबन देव’ द्वारा 944 ई. में किया गया था। खानवा युद्ध में घायल राणा सांगा को भी इलाज के लिए इसी दुर्ग में लाया गया था।

📋

स्रोत: वाहन चालक सीधी भर्ती-2024

18

‘हर्षदमाता मंदिर’ कहाँ स्थित है?

📋 पूछा गया: वाहन चालक सीधी भर्ती-2024
Aपुष्कर
Bमाउंट आबू
Cसालासर
Dआभानेरी

सही उत्तर: आभानेरी

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान के दौसा जिले के आभानेरी में चांद बावड़ी के पश्चिमी ओर गुम्बद युक्त हर्षत माता का मंदिर स्थित है।

📋

स्रोत: वाहन चालक सीधी भर्ती-2024

19

सूची I के साथ सूची II का मिलान कीजिए: सूची I (राजस्थान में दुर्ग) सूची II (ज़िला) a. जूनागढ़ दुर्ग I. आमेर b. गागरौन दुर्ग II. भरतपुर c. जयगढ़ दुर्ग III. झालावाड़ d. लोहागढ़ दुर्ग IV. बीकानेर नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

📋 पूछा गया: वाहन चालक सीधी भर्ती-2024
Aa-ll, b-IV, c-III, d-I
Ba-Ill, b-II, c-IV, d-I
Ca-IV, b-III, c-I, d-II
Da-I, b-II, c-III, d-IV

सही उत्तर: a-IV, b-III, c-I, d-II

व्याख्या (Explanation)

जूनागढ़ दुर्ग बीकानेर में है, गागरौन दुर्ग झालावाड़ में स्थित है, जयगढ़ दुर्ग आमेर में है, जयपुर के पास, लोहागढ़ दुर्ग भरतपुर में है।

📋

स्रोत: वाहन चालक सीधी भर्ती-2024

20

लालगढ़ महल और संग्रहालय किसकी स्मृति में निर्मित किया गया था -

📋 पूछा गया: Platoon Commander Exam 2025
Aमहाराजा गंगा सिंह
Bमहाराजा बदन सिंह
Cमहाराजा लाल सिंह
Dमहाराजा अमर सिंह

सही उत्तर: महाराजा लाल सिंह

व्याख्या (Explanation)

लालगढ़ महल (Lalgarh Palace) बीकानेर में महाराजा गंगा सिंह ने 1902-1926 में अपने पिता महाराजा लाल सिंह की स्मृति में बनवाया।

📋

स्रोत: Platoon Commander Exam 2025

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams