राजस्थान लोकायुक्त के सम्बन्ध में निम्न में से कौन सा/से कथन सही है/हैं ? (A) राजस्थान के मुख्यमंत्री लोकायुक्त के क्षेत्राधिकार से बाहर है। (B) महालेखाकार, राजस्थान, लोकायुक्त के क्षेत्राधिकार से बाहर है। (C) राजस्थान राज्य विधान सभा, सचिवालय के अधिकारी और कर्मचारी लोकायुक्त के क्षेत्राधिकार से बाहर है। नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
सही उत्तर: (A), (B) और (C)
व्याख्या (Explanation)
लोकायुक्त निम्नलिखित के विरूद्ध शिकायत की जांच नहीं कर सकता है - उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति या न्यायाधीश अथवा संविधान के अनुच्छेद 236 के खण्ड (ख) में यथा परिभाषित न्यायिक सेवा का सदस्य, भारत में किसी भी न्यायालय के अधिकारी अथवा कर्मचारी, मुख्यमंत्री, राजस्थान, महालेखाकार, राजस्थान, राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अथवा सदस्य, मुख्य निर्वाचन आयुक्त, निर्वाचन आयुक्त, प्रादेशिक आयुक्त तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान, राजस्थान विधानसभा सचिवालय के अधिकारी एवं कर्मचारी, सरपंचों, पंचों व विधायकों के विरूद्ध भी शिकायतें की जाती हैं किन्तु उनके विरूद्ध प्रसंज्ञान नहीं लिया जा सकता है क्योंकि वे अधिकार क्षेत्र में नहीं हैं, सेवानिवृत्त लोक सेवक।
स्रोत: Police SI 15 September 2021 (Gk)