राजस्थान के पहले लोकायुक्त कौन थे -
सही उत्तर: आई.डी. दुआ
व्याख्या (Explanation)
न्यायमूर्ति आई.डी. दुआ राजस्थान के पहले लोकायुक्त नियुक्त हुए थे।
स्रोत: Raj Police Constable(7981)
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में लोकायुक्त से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 54 प्रश्नों में से यह पेज 5 है।
राजस्थान के पहले लोकायुक्त कौन थे -
सही उत्तर: आई.डी. दुआ
व्याख्या (Explanation)
न्यायमूर्ति आई.डी. दुआ राजस्थान के पहले लोकायुक्त नियुक्त हुए थे।
स्रोत: Raj Police Constable(7981)
किस राज्य ने सबसे पहले लोकायुक्त के लिए कानून बनाया था -
सही उत्तर: उड़िसा
व्याख्या (Explanation)
देश में सर्वप्रथम 1970 में ओडिशा में लोकपाल बिल पारित किया गया, परंतु ओडिशा में लोकायुक्त पद की स्थापना 1983 में की गई। सर्वप्रथम 1971 में महाराष्ट्र में लोकायुक्त पद की स्थापना की गई। 1973 में राजस्थान में और इसके उपरान्त लगभग 20 से अधिक राज्यों में लोकायुक्त संस्था की स्थापना हुई।
सही उत्तर चुनें: राज्य स्तर पर लोक आयुक्त की नियुक्ति की सर्वप्रथम अनुसंशा किसने की थी -
सही उत्तर: भारत का प्रशासनिक सुधार आयोग(1966-70)
व्याख्या (Explanation)
भारत में राज्य स्तर पर लोकायुक्त की नियुक्ति की सिफ़ारिश सबसे पहले भारत के पहले प्रशासनिक सुधार आयोग ने की थी। इस आयोग ने 1966 में एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी जिसमें केंद्र में लोकपाल और राज्यों में लोकायुक्त की स्थापना की सिफ़ारिश की गई थी।
राजस्थान में राज्यपाल लोकायुक्त की नियुक्ति के लिए निम्न में से किसके साथ परामर्श करता है -
सही उत्तर: मुख्यमंत्री, उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं राज्य विधान सभा में विरोधी दल के नेता के साथ
व्याख्या (Explanation)
राज्यपाल राजस्थान में लोकायुक्त की नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री, उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और विधानसभा में विपक्ष के नेता से परामर्श करता है।
स्रोत: CET 2022 (12th Level) 05 February 2023 Shift-1
लोकपाल शब्द सर्वप्रथम किसने दिया -
सही उत्तर: एल एम सिंघवी
राजस्थान में लोकायुक्त एवं उपलोकायुक्त अधिनियम 1973 पारित किया गया -
सही उत्तर: 3 फरवरी 1973
व्याख्या (Explanation)
लोकायुक्त और उप-लोकायुक्त अधिनियम 1973 राजस्थान में पारित किया गया था जो 3 फरवरी 1973 को लागू हुआ।
राज्य के प्रथम उपलोकायुक्त थे -
सही उत्तर: के पी यू मेनन
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान के पहले उप-लोकायुक्त श्री के.पी. यू. मेनन थे। वह 5 जून, 1973 को राज्य के पहले उप-लोकायुक्त बने। मेनन राजस्थान के एकमात्र उप-लोकायुक्त थे। उप-लोकायुक्त का पद अब समाप्त कर दिया गया है। राजस्थान के पहले लोकायुक्त आई.डी. दुआ थे, जो सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश थे। लोकायुक्त और उप लोकायुक्त अधिनियम 1973 राजस्थान में पारित किया गया था जो 3 फरवरी 1973 से लागू हुआ्।
राजस्थान लोकायुक्त (Rajasthan Lokayukta) संस्था की स्थापना की गई -
सही उत्तर: 1973
व्याख्या (Explanation)
1973 में राजस्थान में और इसके उपरान्त लगभग 20 से अधिक राज्यों में लोकायुक्त संस्था की स्थापना हुई। इसके पूर्व भी राजस्थान में जन अभियोग की देखभाल के लिए जन अभियोग निराकरण विभाग विद्यमान था किन्तु सरकार के इस तंत्र में किसी ऐसी संस्था का प्रावधान नहीं था जिसके द्वारा मंत्रियों, सचिवों और लोक सेवकों के विरूद्ध पद के दुरूपयोग, भ्रष्टाचार और निष्क्रियता की शिकायतों की जॉंच व अन्वेषण किया जा सके।
निम्नलिखित में से किस राज्य में सर्वप्रथम लोकायुक्त संस्था की स्थापना की गई -
सही उत्तर: महाराष्ट्र
व्याख्या (Explanation)
देश में सर्वप्रथम 1970 में ओडिशा में लोकपाल बिल पारित किया गया, परंतु ओडिशा में लोकायुक्त पद की स्थापना 1983 में की गई। सर्वप्रथम 1971 में महाराष्ट्र में लोकायुक्त पद की स्थापना की गई।
राजस्थान में लोकायुक्त के क्षेत्राधिकार में निम्न में से किसे सम्मिलित नहीं किया गया है -
सही उत्तर: मुख्यमंत्री