⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की नदियां PYQ in Hindi - पेज 23

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की नदियां से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 491 प्रश्नों में से यह पेज 23 है।

221

निम्नलिखित बेसिन में कौन सा ‘उत्खात भूमि स्थलाकृति’ के लिए प्रसिद्ध है -

📋 पूछा गया: Lab Assistant Exam 2022 (Home Science)
Aमाही बेसिन
Bचम्बल बेसिन
Cलूनी बेसिन
Dपर बेसिन

सही उत्तर: चम्बल बेसिन

व्याख्या (Explanation)

चम्बल बेसिन क्षेत्र में मुख्यतः उत्खात स्थलाकृति (Badland Topography) फैली है, तथा यहाँ नवीन कांपीय जमाव भी पाए जाते हैं।

📋

स्रोत: Lab Assistant Exam 2022 (Home Science)

222

गांधी सागर और राणा प्रताप सागर बांध निम्न में से किस नदी पर अवस्थित है -

📋 पूछा गया: Lab Assistant Exam 2022 (Home Science)
Aमाही
Bचम्बल
Cबनास
Dसाबरमती

सही उत्तर: चम्बल

व्याख्या (Explanation)

चम्बल नदी चितौड़गढ़ के रावतभाटा में प्रवेश करने के बाद वहाँ इस नदी पर राणाप्रताप सागर बाँध का निर्माण किया गया है। इसके बाद कोटा जिले में इस नदी पर जवाहर सागर बांध और कोटा बैराज सिंचाई बांध का निर्माण किया गया है।

📋

स्रोत: Lab Assistant Exam 2022 (Home Science)

223

निम्नलिखित में से वह जिला जहां तीन नदियों का संगम होता है -

📋 पूछा गया: Lab Assistant Exam 2022 (Geography)
Aबांसवाड़ा
Bउदयपुर
Cसिरोही
Dडुंगरपुर

सही उत्तर: डुंगरपुर

व्याख्या (Explanation)

त्रिवेणी संगम स्थल नदियां जिला विशेष साबंला (बेणेश्वर) सोम-माही-जाखम डूंगरपुर राजस्थान का कुंभ/ आदिवासियों का महाकुंभ मांडलगढ़ (बींगोद) बनास -बेड़च-मेनाल भीलवाड़ा त्रिवेणी तीर्थ मानपुर (रामेश्वर घाट) चम्बल-बनास-सीप सवाई माधोपुर वर्षो से अखण्ड संकीर्तन / श्रीजी मंदिर राजमहल बनास-खारी-डोई टोंक

📋

स्रोत: Lab Assistant Exam 2022 (Geography)

224

बजाज सागर बाँध किस नदी पर बना है -

📋 पूछा गया: Lab Assistant Exam 2022 (Geography)
Aबनास
Bचंबल
Cमाही
Dलूनी

सही उत्तर: माही

व्याख्या (Explanation)

माही नदी पर बांसवाड़ा जिले में स्थित बजाज सागर बांध राजस्थान का सबसे लंबा बांध (3.1 किमी.) है।

📋

स्रोत: Lab Assistant Exam 2022 (Geography)

225

‘कुराल नदी’ का सम्बन्ध निम्नलिखित में से राजस्थान के किस जिले से है -

📋 पूछा गया: Lab Assistant Exam 2022 (Geography)
Aबूंदी
Bबारां
Cसीकर
Dडुंगरपुर

सही उत्तर: बूंदी

व्याख्या (Explanation)

कुराल नदी बूंदी जिले में बहती है। बाजन, कुराल व मांगली मेज नदी की सहायक नदियां है। मेज नदी भीलवाड़ा के मांडलगढ़ से निकलकर बूंदी जिले में बहकर लाखेरी (बूंदी) के निकट चंबल नदी में मिलती है।

📋

स्रोत: Lab Assistant Exam 2022 (Geography)

226

निम्न में से कौन सी नदी का अपना सम्पूर्ण प्रवाह राजस्थान में ही सीमित है -

📋 पूछा गया: Lab Assistant Exam 2022 (Geography)
Aबनास
Bचम्बल
Cलूनी
Dमाही

सही उत्तर: बनास

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में पूर्णतः प्रवाह की दृष्टि से सर्वाधिक लम्बी नदी बनास नदी का उद्गम खमनोर की पहाड़ी कुंभलगढ़ (राजसमंद) से होता है। राजसमंद से चितौड़गढ, भीलवाडा, शाहपुरा, केकडी, टोंक जिलों से होकर बहती हुई अन्त में सवाई माधोपुर जिले में रामेश्वरम् नामक स्थान पर चम्बल नदी में विलीन हो जाती है। इस नदी की कुल लम्बाई 480 कि.मी. है जो की पूर्णतः राजस्थान में है।

📋

स्रोत: Lab Assistant Exam 2022 (Geography)

227

निम्न में से कौन सी नदी जयपुर ग्रामीण जिले में होकर प्रवाहित होती है -

Aसोम
Bजोजड़ी
Cबाणगंगा
Dकालीसिंध

सही उत्तर: बाणगंगा

व्याख्या (Explanation)

बाणगंगा नदी का उद्गम कोटपूतली बहरोड जिले में बैराठ की पहाडियों से होता है। यह जयपुर ग्रामीण, दौसा, भरतपुर में बहने के पश्चात् उतरप्रदेश मे आगरा के समीप फतेहबाद नामक स्थान पर यमुना नदी में विलीन हो जाती है।

228

निम्न में से कौन सी नदी सांभर झील में मिलती है -

📋 पूछा गया: Lab Assistant Exam 2022 (Geography)
Aचम्बल
Bआहू
Cबड़ेच
Dमेंढ़ा

सही उत्तर: मेंढ़ा

व्याख्या (Explanation)

सांभर झील में मुख्य रूप से 4 नदियां मेन्था (मेढ़ा), रुपनगढ़, खारी और खंडेला नदियां आकर गिरती है। इसके अलावा तुरतमंती और मेघना नदियाँ भी छोटे नालों के रूप में आकर गिरती है।

📋

स्रोत: Lab Assistant Exam 2022 (Geography)

229

निम्नांकित नदियों में से कौन सी अन्तः प्रवाही नदी नहीं है -

📋 पूछा गया: Lab Assistant Exam 2022 (Geography)
Aलिक
Bमेंढा
Cवाकल
Dखण्डेला

सही उत्तर: वाकल

व्याख्या (Explanation)

वाकल नदी उदयपुर के गोगुंदा के सुरन गांव से निकलकर दक्षिण दिशा में बहते हुए कोटड़ा के बाद साबरमती नदी के नाम से जानी जाती है। 45 कि.मी. राजस्थान में बहने के पश्चात् संभात की खाडी में जाकर समाप्त हो जाती है।, इस नदी की कुल लम्बााई 416 कि.मी. है। गुजरात में इसकी लम्बाई 371 कि.मी. है।

📋

स्रोत: Lab Assistant Exam 2022 (Geography)

230

निम्नलिखित में से कौनसा सही युग्म नहीं है - नदी - सहायक नदी

Aसाबरमती - वाकल
Bमाही - चाप
Cबनास - सागी
Dकालीसिंध - निवाज

सही उत्तर: बनास - सागी

व्याख्या (Explanation)

लीलड़ी, बांड़ी, सुकड़ी, मीठडी, जवाई, सागी और जोजड़ी लून नदी की सहायक नदियां हैं।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams