⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की नदियां PYQ in Hindi - पेज 25

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की नदियां से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 491 प्रश्नों में से यह पेज 25 है।

241

कौनसी नदी राजस्थान में उत्तर दिशा से प्रवेश करती है -

📋 पूछा गया: RSMSSB VDO Mains 2022
Aकान्तली
Bचंबल
Cमाही
Dघग्घर

सही उत्तर: घग्घर

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान की आन्तरिक प्रवाह की सर्वाधिक लम्बी नदी घग्घर नदी का उद्गम हिमाचल प्रदेश में कालका के निकट शिवालिका की पहाड़ियों से होता है। यह नदी पंजाब व हरियाणा में बहकर हनुमानगढ़ जिले (उत्तर दिशा) के टिब्बी नामक स्थान पर प्रवेश करती है और भटनेर दुर्ग के पास जाकर समाप्त हो जाती है। किन्तु कभी-2 अत्यधिक वर्षा होने की स्थिति में यह नदी गंगानगर जिले में प्रवेश करती है और गंगानगर के सुरतगढ़ और अनुपगढ़ जिले में बहती हुई पाकिस्तान के बहावलपुर जिले (प्रवेश बिन्दू बिजौर) में प्रवेश करती है और अन्त में फोर्ट अब्बास नामक स्थान पर समाप्त हो जाती है।

📋

स्रोत: RSMSSB VDO Mains 2022

242

चम्बल नदी पर बने हुए निम्नलिखित बाँधों में से कौन से राजस्थान में स्थित हैं - (A) कोटा बैराज (B) गांधी सागर बाँध (C) जवाहर सागर बाँध (D) राणा प्रताप सागर बाँध नीचे दिए गए कूटों का उपयोग करके सही उत्तर चुनिए :

Aकेवल (A), (C) और (D)
B(A), (B), (C) और (D)
Cकेवल (A) और (D)
Dकेवल (A), (B) और (D)

सही उत्तर: केवल (A), (C) और (D)

व्याख्या (Explanation)

चम्बल नदी चितौड़गढ़ के रावतभाटा में प्रवेश करने के बाद वहाँ इस नदी पर राणाप्रताप सागर बाँध का निर्माण किया गया है। इसके बाद कोटा जिले में इस नदी पर जवाहर सागर बांध और कोटा बैराज सिंचाई बांध का निर्माण किया गया है। चंबल नदी पर सबसे बड़ा बांध गांधीसागर बांध है, जो की राजस्थान में स्थित नहीं है अर्थात यह मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में स्थित है।

243

राजस्थान में “छप्पन का मैदान” किस नदी के बेसिन में स्थित है -

Aबनास
Bचम्बल
Cमाही
Dलूनी

सही उत्तर: माही

व्याख्या (Explanation)

“छप्पन का मैदान” मध्य माही बेसिन से संबंधित है। यह बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ के बीच का एक क्षेत्र है जो माही नदी और उसकी सहायक नदियों द्वारा निर्मित है, कहा जाता है कि वहां 56 गांव मौजूद हैं इसलिए इस क्षेत्र को “छप्पन का मैदान” कहा जाता है।

244

निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित है - मुख्य नदी - सहायक नदी

Aचम्बल - परवन
Bसाबरमती - वात्रक
Cमाही - कमला
Dलूनी - अनास

सही उत्तर: साबरमती - वात्रक

व्याख्या (Explanation)

चम्बल की सहायक नदियां : कालीसिंध, आहू, पार्वती, परवन, बनास, अलनिया, बामणी, कुराल, मेज, सीप, कुनु और छोटी कालीसिंध। लूनी की सहायक नदियां : लीलड़ी , बांड़ी, सुकड़ी, मीठडी, जवाई, सागी, जोजड़ी। माही की सहायक नदियां : इरू, सोम, जाखम, अनास, हरण, चाप, मोरेन व भादर। साबरमती नदी का उद्गम उदयपुर जिलें के कोटडा तहसील में स्थित अरावली की पहाडीयों से होता है। 45 कि.मी. राजस्थान में बहने के पश्चात् संभात की खाडी में जाकर समाप्त हो जाती है। बाकल, हथमती, बेतरक, माजम, सेई इसकी सहायक नदीयां है।

245

कांतली नदी का उद्गम स्थल है -

Aबैराठ
Bछोटी सादड़ी
Cबिछामेड़ी
Dखण्डेला

सही उत्तर: खण्डेला

व्याख्या (Explanation)

शेखावाटी क्षेत्र की एकमात्र नदी कांतली नदी का उद्गम सीकर जिले में खण्डेला की पहाड़ियों से होता है। सीकर जिले में इस नदी का बहाव क्षेत्र तोरावाटी कहलाता है। यह नदी 100 कि.मी. लम्बी है सीकर और नीम का थाना में बहने के बाद झुनझुनू व चुरू जिले की सीमा पर समाप्त हो जाती है।

246

निम्न में से कौनसा युग्म गलत है - मुख्य नदी - सहायक नदी

Aकालीसिन्ध - उजाड़
Bलूनी - खारी
Cबनास - मोरेल
Dमेज - कुराल

सही उत्तर: लूनी - खारी

व्याख्या (Explanation)

काली सिंध की सहायक नदियां : आहु, परवन, निवाज, उजाड, चौली। लूनी की सहायक नदियां : लीलड़ी , बांड़ी, सुकड़ी, मीठडी, जवाई, सागी, जोजड़ी। बनास की सहायक नदियां : बेड़च, गम्भीरी, कोठारी, मेनाल, खारी, डाई, माशी, मान्सी, बांड़ी, सोहादरा (सोडरा), मोरेल, ढूंढ, ढील और कालीसिल। मेज की सहायक नदियां : बाजन, कुराल व मांगली। खारी सिरोही के सेर गांव से निकलती है। सिरोही व जालौर में बहती हुई जालौर के शाहीला में जवाई में मिल जाता है। यहीं से इसका नाम सुकडी-3 हो जाता है।

247

माही नदी का किनारा कहलाता है –

📋 पूछा गया: VDO Exam 2nd Shift 27 Dec 2021
Aदेवल
Bछप्पन
Cकांठल
Dथली

सही उत्तर: कांठल

व्याख्या (Explanation)

माही नदी के किनारे प्रतापगढ़ की भूमि को कंठल कहा जाता है, इसलिए माही नदी को कंठल की गंगा कहा जाता है।

📋

स्रोत: VDO Exam 2nd Shift 27 Dec 2021

248

यदि हम लूनी नदी के किनारे इसके उद्गम से अंत तक यात्रा करते हैं, तो हम इसकी सहायक नदियों को किस क्रम में पायेंगे - (1) जवाई (2) बाण्डी (3) सूकड़ी (4) गुहिया कूट

📋 पूछा गया: VDO Exam 1st Shift 27 Dec 2021
A3, 2, 1, 4
B4, 2, 3, 1
C1, 2, 3, 4
D4, 3, 2, 1

सही उत्तर: 4, 2, 3, 1

व्याख्या (Explanation)

अरावली की पहाड़ियों से निकलकर लूनी नदी में मिलने वाली सहायक नदियों का उद्गम स्थल से अंत तक सही क्रम निम्नलिखित है – लीलड़ी (सबसे पहले मिलने वाली),जोजड़ी, गुहिया, बांड़ी, खारी-I, सुकड़ी (या सुकड़ी-II), मीठड़ी, जवाई, खारी, सुकड़ी-III, बांड़ी-II, सागी

📋

स्रोत: VDO Exam 1st Shift 27 Dec 2021

249

‘भीमलत’ जलप्रपात किस नदी पर स्थित है -

Aकोठारी
Bगंभीरी
Cवागन
Dमांगली

सही उत्तर: मांगली

व्याख्या (Explanation)

‘भीमलत’ जलप्रपात मांगली नदी पर बूंदी जिले में स्थित है।

250

निम्नलिखित में से कौन, उटंगन नदी भी कहलाती है -

📋 पूछा गया: Raj Police Constable Exam (8 Nov 2020 S-2)
Aगंभीर नदी
Bकाली सिंध नदी
Cलूनी नदी
Dरूपारेल नदी

सही उत्तर: गंभीर नदी

व्याख्या (Explanation)

उंटगन नदी (गंभीर नदी) करौली जिले के महू के लांगरा गांव की पहाड़ियों से निकलकर भरतपुर जिले में बहती हुई उत्तर प्रदेश व राजस्थान की सीमा से लगती हुई फतेहाबाद (उत्तर प्रदेश) जिले के रिहोली गांव के पास यमुना नदी में मिल जाती है।

📋

स्रोत: Raj Police Constable Exam (8 Nov 2020 S-2)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams