निम्नलिखित में से कौन सी नदी ‘कामधेनु नदी’ के नाम से भी जानी जाती है -
सही उत्तर: चम्बल
व्याख्या (Explanation)
चर्मण्वती,नित्यवाही,सदानिरा,कामधेनू चंबल नदी के उपनाम हैं। चम्बल नदी का उद्गम मध्य-प्रदेश में महु जिले में स्थित जानापाव की पहाडि़यों से होता है। यह नदी दक्षिण से उत्तर की ओर बहती हुई राजस्थान के चितौड़गढ़ जिले में चौरासीगढ़ नामक स्थान पर प्रवेश करती है और कोटा व बूंदी जिलों में होकर बहती हुई सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, जिलों में राजस्थान व मध्य-प्रदेश के मध्य सीमा बनाती है। अन्त में उत्तर-प्रदेश के इटावा जिले में मुरादगंज नामक स्थान पर यमुना नदी में विलीन हो जाती है।
स्रोत: Lab Assistant Exam 2022 (Science) 29 June 2022 Paper-1