⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की नदियां PYQ in Hindi - पेज 28

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की नदियां से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 491 प्रश्नों में से यह पेज 28 है।

271

राजस्थान में, निम्न में से किस नदी पर ‘बीसलपुर’ बांध अवस्थित है -

Aबनास
Bबाणगंगा
Cकालीसिंध
Dजवाई

सही उत्तर: बनास

व्याख्या (Explanation)

बीसलपुर बाँध (Bisalpur Dam) टोंक ज़िले में बनास नदी पर एक गुरुत्व बाँध है।

272

निम्न में से जवाई नदी किस नदी की सहायक नदी है -

Aमाही
Bलूणी
Cबनास
Dसूकड़ी

सही उत्तर: लूणी

व्याख्या (Explanation)

लूनी की सहायक नदियों में लीलड़ी (सबसे पहले मिलने वाली), बांड़ी, सुकड़ी, मीठडी, जवाई, खारी, सागी पूर्व की ओर से ओर एकमात्र नदी जोजड़ी पश्चिम से जोधपुर से आकर मिलती है।

273

लूणी बेसिन को और किस नाम से जाना जाता है -

Aशेखावाटी क्षेत्र
Bगोण्डवाना क्षेत्र
Cमावली क्षेत्र
Dगोडवार क्षेत्र

सही उत्तर: गोडवार क्षेत्र

व्याख्या (Explanation)

लूणी बेसिन को गोड़वाड़ क्षेत्र द्वारा बेहतर जाना जाता है।

274

राजस्थान में माही नदी निम्न में से किन जिलों की सीमा बनाती है -

Aप्रतापगढ़-डूंगरपुर
Bडूंगरपुर-बांसवाड़ा
Cडूंगरपुर-उदयपुर
Dबांसवाड़ा-प्रतापगढ़

सही उत्तर: डूंगरपुर-बांसवाड़ा

व्याख्या (Explanation)

माही नदी बांसवाड़ा जिले में प्रवेश करती है और बांसवाड़ा और डूंगरपुर के बीच की सीमा बनाती है।

275

चम्बल नदी राजस्थान में निम्न में से किन जिलों की सीमा बनाती है -

Aकोटा - बारां
Bबारां - झालावाड़
Cकोटा - सवाई माधोपुर
Dसवाई माधोपुर - टोंक

सही उत्तर: कोटा - सवाई माधोपुर

व्याख्या (Explanation)

चंबल नदी कोटा और सवाई माधोपुर जिलों की सीमा बनाती है। चम्बल नदी कोटा और बूंदी जिलों की भी सीमा बनाती है।

276

निम्न में से कौन सा सही सुमेलित नहीं है - मुख्य नदी - सहायक नदी

Aसाबरमती-वात्रक
Bमाही-कमला
Cलूनी-अनास
Dचम्बल-परवन

सही उत्तर: लूनी-अनास

व्याख्या (Explanation)

चम्बल नदी की सहायक नदियां : कालीसिंध, आहू, पार्वती, परवन, बनास, अलनिया, बामणी, कुराल, मेज, सीप, कुनु और छोटी कालीसिंध। साबरमती नदी की सहायक नदियां : बाकल, हथमती, बेतरक, माजम, सेई। माही नदी की सहायक नदियां : इरू, सोम, जाखम, अनास, हरण, चाप, मोरेन व भादर। लूनी की सहायक नदियों में लीलड़ी (सबसे पहले मिलने वाली), बांड़ी, सुकड़ी, मीठडी, जवाई, खारी, सागी पूर्व की ओर से ओर एकमात्र नदी जोजड़ी पश्चिम से जोधपुर से आकर मिलती है।

277

निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सही है -

Aसोम-माही
Bजाखम-लूनी
Cपार्वती-जाखम
Dकोठारी-लूनी

सही उत्तर: सोम-माही

व्याख्या (Explanation)

सोम माही की सहायक नदी है।

278

राजस्थान का बांकली बांध किस नदी पर बना है -

Aबांड़ी
Bजवाई
Cलूणी
Dसूकड़ी

सही उत्तर: सूकड़ी

व्याख्या (Explanation)

सुकडी-2(सुकडी) पाली के देसुरी से निकलती है। पाली व जालौर में बहती हुई बालोतरा के समदडी गांव में लुनी में मिल जाती है। जालौर के बांकली गांव में बांकली बांध बना है।

279

‘बेणेश्वर’ तीन नदियों के संगम पर अवस्थित है। निम्नलिखित में से कौन सी नदी इसके अंतर्गत नहीं है -

Aबनास
Bमाही
Cसोम
Dजाखम

सही उत्तर: बनास

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान के डूंगरपुर जिले की आसपुर तहसील के नवाटपुरा गांव में जहां तीनो नदियों माही - सोम - जाखम का त्रिवेणी संगम होता है बेणेश्वर मेला भरता है।

280

निम्न में से कौन सी नदी अजमेर जिले में प्रवाहित नहीं होती है -

Aलूनी
Bडाई
Cमान्सी
Dमाशी

सही उत्तर: मान्सी

व्याख्या (Explanation)

मान्सी नदी भीलवाड़ा जिले के करेरा गांव के पास से निकलकर केकड़ी और शाहपुरा जिले की सीमा पर खारी नदी में मिल जाती है।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams