⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की नदियां PYQ in Hindi - पेज 29

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की नदियां से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 491 प्रश्नों में से यह पेज 29 है।

281

निम्नांकित में से कौन सी नदी राजस्थान के पूर्वी मैदान में प्रवाहित नहीं होती है -

Aमोरेल
Bबाणगंगा
Cकाकनी
Dढूंढ

सही उत्तर: काकनी

व्याख्या (Explanation)

आन्तरिक प्रवाह की सबसे छोटी नदी काकनेय नदी का उद्गम जैसलमेर जिले (पश्चिमी प्रदेश) में कोटरी गांव में होता है। यह नदी उत्तर-पश्चिम में बुझ झील में जाकर समापत हो जाती है। किंतु यह मौसम नदी अत्यधिक वर्षा मे मीठा खाड़ी में अपना जल गिराती है। स्थानीय लोग इसे मसूरदी कहते है।

282

निम्नलिखित शहरों में से कौन सा जवाई नदी के किनारे स्थित है -

Aपाली
Bजालौर
Cझालावाड़
Dचित्तौड़गढ़

सही उत्तर: जालौर

व्याख्या (Explanation)

जालोर शहर जवाई नदी के तट पर स्थित है। यह नदी पाली जिले के बाली तहसील के गोरीया गांव से निकलती है। पाली, जालौर और सांचौर में बहती हुई बाड़मेर के गुढा में लुनी में मिल जाती है।

283

राजस्थान के किस प्रदेश में बीहड़ मिलते हैं -

Aचम्बल बेसिन
Bमाही बेसिन
Cछप्पन बेसिन
Dसांभर बेसिन

सही उत्तर: चम्बल बेसिन

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में सबसे ज़्यादा बीहड़ चंबल नदी के क्षेत्र में हैं। राज्य में सर्वाधिक बीहड़ भूमि कोटा में फिर सवाई माधोपुर में है।

284

राजस्थान के निम्नलिखित जिलों में से किसमें ‘द्रव्यवती नदी’ जल प्रदूषण से सम्बन्धित समस्याओं का सामना कर रही है -

Aकरौली
Bअलवर
Cभरतपुर
Dजयपुर

सही उत्तर: जयपुर

व्याख्या (Explanation)

द्रव्यवती/ द्वेषवती नदी (चौतान्ग नदी) जयपुर की लाइफलाइन कहलाने वाली यह नदी जयपुर में बहती थी, जिसका अवशेष अमनीशाह का नाला है। गुजरात की साबरमती नदी की तर्ज पर पर्यटन स्थल के रूप में जयपुर स्थित द्रव्यवती नदी (अमानीशाह नाला) का सुंदरीकरण कर रहे हैं।

285

निम्नलिखित युग्मों में से कौन सा सही सुमेलित नहीं है - नदी - उद्गम स्थल

Aबनास - खमनौर पहाड़ी
Bबाणगंगा - बैराठ पहाड़ी
Cकांतली - खंडेला पहाड़ी
Dकाकनी - कुम्भलगढ़ पहाड़ी

सही उत्तर: काकनी - कुम्भलगढ़ पहाड़ी

व्याख्या (Explanation)

बनास नदी का उद्गम खमनोर की पहाड़ी कुंभलगढ़ (राजसमंद) से होता है। बाणगंगा नदी का उद्गम कोटपूतली बहरोड जिले में बैराठ की पहाडियों से होता है। शेखावाटी क्षेत्र की एकमात्र नदी कांतली नदी का उद्गम सीकर जिले में खण्डेला की पहाड़ियों से होता है। आन्तरिक प्रवाह की सबसे छोटी नदी काकनेय नदी का उद्गम जैसलमेर जिले में कोटरी गांव में होता है।

286

सोम और जाखम नदियां _____ नदी की सहायक नदियां हैं -

📋 पूछा गया: Agriculture Research Officer - 2020
Aमाही
Bसाबरमती
Cबनास
Dपरवन

सही उत्तर: माही

व्याख्या (Explanation)

माही नदी की सहायक नदियां : इरू, सोम, जाखम, अनास, हरण, चाप, मोरेन व भादर।

📋

स्रोत: Agriculture Research Officer - 2020

287

निम्नलिखित में से कौन सी राजस्थान में अंतर्देशीय नदी है -

📋 पूछा गया: Agriculture Research Officer - 2020
Aबनास
Bकांतली
Cकोठारी
Dकाली

सही उत्तर: कांतली

व्याख्या (Explanation)

शेखावाटी क्षेत्र की एकमात्र नदी कांतली नदी का उद्गम सीकर जिले में खण्डेला की पहाड़ियों से होता है। सीकर जिले में इस नदी का बहाव क्षेत्र तोरावाटी कहलाता है। यह नदी 100 कि.मी. लम्बी है सीकर और नीम का थाना में बहने के बाद झुनझुनू व चुरू जिले की सीमा पर समाप्त हो जाती है।

📋

स्रोत: Agriculture Research Officer - 2020

288

निम्नलिखित में से कौन सी नदी अरब-सागरीय नदी तन्त्र का भाग है -

📋 पूछा गया: Agriculture Research Officer - 2020
Aपश्चिमी बनास
Bकाली-सिंध
Cचम्बल
Dबनास

सही उत्तर: पश्चिमी बनास

व्याख्या (Explanation)

पश्चिमी बनास अरावली के पश्चिमी ढाल सिरोही के नया सानवारा गांव से निकलती है और गुजरात के बनास कांठा जिले में प्रवेश करती है। गुजरात में बहती हुई अन्त में कच्छ की खाड़ी (अरब सागर) में विलीन हो जाती है।

📋

स्रोत: Agriculture Research Officer - 2020

289

निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए - नदी सहायक नदी अ. लुनी 1. सारनी ब. माही 2. मानसी स. बनास 3. चाप द. सोम 4. सागी कूट - अ, ब, स, द

📋 पूछा गया: Agriculture Research Officer - 2020
A1, 3, 2, 4
B3, 2, 1, 4
C4, 3, 2, 1
D2, 3, 1, 4

सही उत्तर: 4, 3, 2, 1

व्याख्या (Explanation)

बनास नदी की सहायक नदियां : बेड़च, गम्भीरी, कोठारी, मेनाल(मिनाल), खारी, डाई, माशी, मान्सी, बांड़ी, सोहादरा (सोडरा), मोरेल, ढूंढ, ढील और कालीसिल। माही नदी की सहायक नदियां : इरू, सोम, जाखम, अनास, हरण, चाप, मोरेन व भादर। सोम नदी की सहायक नदियां :जाखम, गोमती, सारनी, टिंण्डी लूनी की सहायक नदियों में लीलड़ी (सबसे पहले मिलने वाली), बांड़ी, सुकड़ी, मीठडी, जवाई, खारी, सागी पूर्व की ओर से ओर एकमात्र नदी जोजड़ी पश्चिम से जोधपुर से आकर मिलती है।

📋

स्रोत: Agriculture Research Officer - 2020

290

निम्न बेसिनों में से कौन सा गोडवार प्रदेश के नाम से जाना जाता है -

📋 पूछा गया: Agriculture Research Officer - 2020
Aचम्बल बेसिन
Bमध्य माही बेसिन
Cलुनी बेसिन
Dसांभर बेसिन

सही उत्तर: लुनी बेसिन

व्याख्या (Explanation)

लूणी बेसिन को गोड़वाड़ क्षेत्र द्वारा बेहतर जाना जाता है।

📋

स्रोत: Agriculture Research Officer - 2020

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams