राजस्थान में सर्वाधिक भूकम्प सम्भावित क्षेत्र कौन सा है -
सही उत्तर: भतरपुर, अलवर व झुंझुनू
व्याख्या (Explanation)
भूकंप आने का कारण धरती के अंदर की टैक्टॉनिक प्लेटें होती है. ये प्लेटें धरती के अंदर 80 से 100 किमी की गहराई पर होती हैं. ये प्लेटें 10 से 40 मिलीमीटर प्रति वर्ष की गति से इधर-उधर खिसकती रहती हैं. इन्हीं प्लेटों में से जो यदि कोई तेज गति से खिसक जाती है तो भूकंप आता है। इस सिद्धांत को ‘प्लेट टैक्टॉनिक’कहते है। भारत का उत्तर- पूर्वी भाग भूकंप से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र के रूप में जाना जाता है इस भाग में सर्वाधिक तीव्रता के भूकंप आते हैं। राजस्थान के अलवर,भरतपुर, डीग, नीम का थाना, कोटपुतली और झुंझुनू जिले भूकम्प की दृष्टि से संवेदनशील हैं।
स्रोत: Junior Instructor(electrician)