⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान में पर्यटन स्थल PYQ in Hindi - पेज 34

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में पर्यटन स्थल से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 590 प्रश्नों में से यह पेज 34 है।

331

राजस्थान का पहला विजय स्तम्भ कहां स्थित है -

Aचित्तौड़गढ़ दुर्ग में
Bसरगासूली, जयपुर में
Cबयाना दुर्ग में
Dचौमूं दुर्ग में

सही उत्तर: बयाना दुर्ग में

व्याख्या (Explanation)

यह विजय स्तंभ समुद्रगुप्त द्वारा बनवाया गया था।

332

‘हीरों का नाग’ उदयपुर के किस मंदिर में चढ़ाया जाता है -

Aऋषभदेव जी का मंदिर
Bएकलिंगजी का मंदिर
Cअंबिका मंदिर
Dजगदीश मंदिर

सही उत्तर: एकलिंगजी का मंदिर

व्याख्या (Explanation)

हीरों का नाग एकलिंगजी के मंदिर में चढ़ाया जाता है। एकलिंगजी का मंदिर राजस्थान के उदयपुर जिले में स्थित है और इसे आठवीं सदी में बप्पा रावल द्वारा निर्मित किया गया था।

333

‘मूंछला महावीर’ किस जिले में स्थित है -

Aचित्तौड़गढ़
Bदौसा
Cपाली
Dराजसमंद

सही उत्तर: पाली

व्याख्या (Explanation)

मूंछाला महावीर कुंभलगढ़ अभयारण्य में स्थित है।

334

अंजनी माता की हनुमान जी को स्तनपान कराती हुई भारत की एक मात्र मूर्ति कहां प्रतिस्थापित है -

Aसालासर
Bकोटा
Cकरौली
Dसवाई माधोपुर

सही उत्तर: करौली

व्याख्या (Explanation)

ये अंजनी माता के मंदिर में है।

335

बामनी व चंबल नदी के संगम क्षेत्र भैंसरोड़गढ़ में स्थित 9 मंदिरों के समूह का क्या नाम है -

Aओसियां के मंदिर
Bसमिद्धेश्वर शिव मंदिर
Cबाड़ोली के शिव मंदिर
Dकिराडू के मंदिर

सही उत्तर: बाड़ोली के शिव मंदिर

व्याख्या (Explanation)

ये चित्तौड़गढ़ में स्थित हैं।

336

राजस्थान का हरिद्वार किस तीर्थ को कहा जाता है -

Aरणछोड़रायजी का मंदिर
Bमातृकुण्डिया
Cश्री कोलायत जी
Dनाकोड़ा जी

सही उत्तर: मातृकुण्डिया

व्याख्या (Explanation)

मातृकुण्डिया में हरिद्वार की भांति प्रसिद्ध लक्ष्मण झूला है।

337

‘तुरताई माता’ के नाम से प्रसिद्ध त्रिपुर सुंदरी मंदिर प्राचीनकाल के किन तीन पुरों के मध्य स्थित था -

Aशक्तिपुर, शिवपुर, विष्णुपुर
Bशिवदासपुर, जयपुर, मदनपुर
Cविष्णुपुर, लक्ष्मीनाथपुर, शिवदासपुर
Dइनमें से कोई नहीं

सही उत्तर: शक्तिपुर, शिवपुर, विष्णुपुर

व्याख्या (Explanation)

बांसवाड़ा से लगभग 14 किलोमीटर दूर तलवाड़ा ग्राम से मात्र 5 किलोमीटर की दूरी पर ऊंची रौल श्रृखलाओं के नीचे सघन हरियाली की गोद में उमराई के छोटे से ग्राम में माताबाढ़ी में प्रतिष्ठित है मां त्रिपुरा सुंदरी। कहा जाता है कि मंदिर के आस-पास पहले कभी तीन दुर्ग थे। शक्तिपुरी, शिवपुरी तथा विष्णुपुरी नामक इन तीन पुरियों में स्थित होने के कारण देवी का नाम त्रिपुरा सुन्दरी पड़ा।

338

शेरशाह सूरी के नाम पर बना ‘शेर-ए-चश्मा’ किस किले में स्थित है -

Aमेहरानगढ़
Bतारागढ़
Cकटारगढ़
Dभरतपुर दुर्ग

सही उत्तर: तारागढ़

339

धानेश्वर तीर्थ के संबंध में कौनसा कथन सत्य है -

Aयह मिनी पुष्कर के नाम से जाना जाता है।
Bयह अजमेर में स्थित है।
Cयहां खारी व मानसी नदी का संगम होता है।
Dये सभी सत्य हैं।

सही उत्तर: ये सभी सत्य हैं।

व्याख्या (Explanation)

अजमेर में स्थित छोटा पुष्कर के नाम से प्रसिद्ध धानेश्वर तीर्थ में कार्तिक पूर्णिमा को मेला आयोजित होता हैा पवित्र धानेश्वर धाम को त्रिवेणी संगम भी कहा जाता है। जिस पर खारी नदी, मानसी नदी एवं एक नाले का संगम होता है।

340

जवाहर बुर्ज निम्न में से किस दुर्ग में स्थित है -

Aलोहागढ़ दुर्ग
Bमांडलगढ़ दुर्ग
Cचित्तौड़गढ़ दुर्ग
Dतारागढ़ दुर्ग बूंदी

सही उत्तर: लोहागढ़ दुर्ग

व्याख्या (Explanation)

जवाहर बुर्ज का निर्माण महाराजा जवाहरसिंह द्वारा 1765 ई. में दिल्ली विजय की यादगार स्मारक के रूप में करवाया गया। उस समय भरतपुर शासकों के गद्दी पर बैठने के संस्कार इसी बुर्ज पर किए जाते थे।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams