विमल शाह द्वारा बनवाया गया प्रसिद्ध जैन मंदिर कहां स्थित है -
सही उत्तर: देलवाड़ा
स्रोत: JSA Serology-2019(Rajasthan Gk)
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में पर्यटन स्थल से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 590 प्रश्नों में से यह पेज 36 है।
विमल शाह द्वारा बनवाया गया प्रसिद्ध जैन मंदिर कहां स्थित है -
सही उत्तर: देलवाड़ा
स्रोत: JSA Serology-2019(Rajasthan Gk)
होप सर्कस के नाम से जाना जाने वाला स्मारक कहां स्थित है -
सही उत्तर: अलवर
स्रोत: JSA Ballistic-2019(Rajasthan Gk)
जल महल स्थित है -
सही उत्तर: मान सागर झील में
स्रोत: JSA Ballistic-2019(Rajasthan Gk)
अष्टधातु की ‘शारदा’ नामक तोप किस किले में स्थित है -
सही उत्तर: खण्डार दुर्ग
व्याख्या (Explanation)
खण्डार दुर्ग(सवाई माधोपुर) में शारदा तोप स्थित है। सवाई माधोपुर से लगभग 40 कि . मी . पूर्व में स्थित खण्डार का किला रणथम्भौर के सहायक दुर्ग व उसके पृष्ठरक्षक रूप में विख्यात है ।
‘कमल के फूल का बाग’ कहां है, जिसका उल्लेख मुगल बादशाह बाबर की आत्मकथा ‘तुजुक-ए-बाबरी’(बाबरनामा) में किया गया है -
सही उत्तर: धौलपुर
व्याख्या (Explanation)
मचकुण्ड तीर्थ स्थल के नजदीक ही कमल के फूल का बाग है। चट्टान काटकर बनाये गये कमल के फूल के आकार में बने इस बाग का ऐतिहासिक दृष्टि से बहुत महत्त्व है। भारत में अमेरिका के पूर्व राजदूत सीनेटर डेनियन मोनिहन की पत्नी ने 1978 में खोजपूर्ण शोध में यह रहस्योद्घाटन किया था कि प्रथम मुगलबादशाह बाबर की आत्मकथा तुजुक-ए-बाबरी (बाबरनामा) में जिस कमल के बाग का वर्णन है वह धौलपुर में है।
राजस्थान का सबसे प्रसिद्ध सूर्य मंदिर कहां स्थित है, जिसे ‘राजस्थान का ब्लेक पैगोडा’ भी कहा जाता है -
सही उत्तर: झालरापाटन
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान में झालरापाटन का सूर्य मंदिर यहाँ के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। मंदिर के गर्भगृह में भगवान विष्णु की प्रतिमा विराजमान है। इसे पद्मनाभ मंदिर, बड़ा मंदिर, सात सहेलियों का मंदिर आदि अनेक नामों से भी जाना जाता है। इस मंदिर की वास्तुकला कोणार्क सूर्य मंदिर और खजुराहो के मंदिर से मिलती जुलती है।
किस दुर्ग में कीलम जड़ित मरकत मणि के दो गुलाबी प्यालेनुमा जलाशय विख्यात है, जिन्हें गलाबसागर व गुलाबसागर का बच्चा के नाम से जाना जाता है -
सही उत्तर: मेहरानगढ़ दुर्ग
व्याख्या (Explanation)
जोधपुर दुर्ग में कीलम जड़ित मरकत मणि के दो गुलाबी प्यालेनुमा जलाशय विख्यात है—(i) गुलाबसागर (ii) गुलाब सागर का बच्चा।
राजस्थान का कौनसा दुर्ग ‘नानी सिरड़ी’ पहाड़ी पर स्थित है -
सही उत्तर: सोजत दुर्ग
व्याख्या (Explanation)
11वीं शताब्दी में हुल क्षत्रियों द्वारा सेजल माता के नाम से इस किले की स्थापना की गई थी तथा राव जोधा के पुत्र नीम्बा द्वारा 1460 ई.में नानी सीरडी नामक पहाड़ी पर दुर्ग का निर्माण कराया गया। यहां पर विशाल परकोटे के अंदर राजप्रसाद तथा मंदिर का निर्माण कराया गया। 1807 ई. में यहां पर जोधपुर राज्य की टकसाल स्थापित की गई थी। प्राचीन काल में यह शहर ‘तम्रावती’ के नाम से भी जाना जाता था। 14वीं शताब्दी में बना यह किला जयपुर के आमेर (17वीं शताब्दी) जोधपुर के मेहरानगढ़ (16वीं शताब्दी) से भी अधिक प्राचीन है।
जयपुर के लिए ‘पिंक सिटी’ शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया था -
सही उत्तर: स्टेनले रीड
व्याख्या (Explanation)
सवाई रामसिंह द्वितीय के शासनकाल में ब्रिटेन के राजकुमार एडवर्ड पंचम के आगमन के समय जयपुर शहर को 1868 ई. में गुलाबी रंग से रंगवाया गया, जिसके कारण इसे गुलाबी शहर (पिंकसिटी) के नाम से जाना गया।रामसिंह द्वितीय के शासनकाल में जयपुर के लिए पिंक सिटी शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग ब्रिटिश पत्रकार स्टेनलेरीड ने अपनी पुस्तक रॉयल टूर टू इण्डिया किया तथा भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक सी.वी रमन ने जयपुर को रंगश्री द्वीप की संज्ञा प्रदान की।
किस दुर्ग के बारे में कहा जाता है कि ‘राई रा भाव तो रात ही गया ’ -
सही उत्तर: जालौर दुर्ग
व्याख्या (Explanation)
'राई रा भाव रातों बीता' कहावत जालौर युद्ध (1311-12) से संबंधित है।