निम्नलिखित में से, किसने विख्यात राजस्थानी काव्य-संग्रह “पगफेरौ” की, रचना की थी -
सही उत्तर: मणि मधुकर
व्याख्या (Explanation)
“पगफेरौ” प्रसिद्ध राजस्थानी कवि मणि मधुकर की रचना है। उनका मूल नाम मनीराम शर्मा था। इनके द्वारा रचित कविता संग्रह ‘पगफेरौ’ के लिये उन्हें सन 1975 में ‘साहित्य अकादमी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया था। आपका जन्म 9 सितम्बर,1942 सेऊवा चुरू ज़िला राजस्थान में हुआ था।
स्रोत: RSSB Fourth Class Exam 2024 (19 Sep. 2025 1st Shift)