⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थानी साहित्य PYQ in Hindi - पेज 6

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थानी साहित्य से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 371 प्रश्नों में से यह पेज 6 है।

51

राजस्थानी साहित्य की किस विधा में नृत्य, गायन और अभिनय तीनों कलाओं का समावेश मिलता है -

📋 पूछा गया: PTI and Librarian (Sanskrit College Edu.) - 2024 (General Studies of Rajasthan)
Aवचनिका
Bबात
Cरास
Dख्यात

सही उत्तर: रास

व्याख्या (Explanation)

रास साहित्य में राजस्थानी भाषा का मौलिक रूप दिखाई देता है। रास में नृत्य, गान एवं अभिनय तीनों कलाओं का समावेश मिलता है।

📋

स्रोत: PTI and Librarian (Sanskrit College Edu.) - 2024 (General Studies of Rajasthan)

52

राजस्थानी भाषा का निम्न में से कौनसा ग्रंथ गद्य एवं पद्य दोनों में लिखा गया -

📋 पूछा गया: PTI and Librarian (Sanskrit College Edu.) - 2024 (General Studies of Rajasthan)
Aकान्हड़दे प्रबंध
Bअचलदास खीची री वचनिका
Cहरिकेलि
Dवेलि क्रिसन रुकमणी री

सही उत्तर: अचलदास खीची री वचनिका

व्याख्या (Explanation)

‘वचनिका’ शब्द संस्कृत के ‘वचन’ शब्द से बना है। यह गद्य पद्य मिश्रित काव्य विधा के रूप में राजस्थानी साहित्य में प्रचलित हुआ है। इसमें अंत्यानुप्रास मिलता है, यद्यपि इसके अपवाद भी मिलते हैं। राजस्थानी साहित्य की प्रमुख वचनिकाएँ : अचलदास खींची री वचनिका – शिवदास गाडण राठौड़ रूपसिंह जी री वचनिका राठौड़ रतनसिंह महेसदसौत री वचनिका – खिड़िया जग्गा

📋

स्रोत: PTI and Librarian (Sanskrit College Edu.) - 2024 (General Studies of Rajasthan)

53

काव्यसंग्रह ‘लीलटाँस’ के लेखक कौन हैं -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (COS) Exam 2024
Aसत्यप्रकाश जोशी
Bकन्हैयालाल सेठिया
Cमणि मधुकर
Dमेघराज मुकुल

सही उत्तर: कन्हैयालाल सेठिया

व्याख्या (Explanation)

लीलटाँस काव्यसंग्रह के लेखक कन्हैयालाल सेठिया हैं। यह पुस्तक 68 कविताओं का संग्रह है। लेखक ने राजस्थान में प्रचलित प्रभावी उपमाओं और प्रतीकों का प्रयोग किया है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (COS) Exam 2024

54

खुमाण रासो का रचनाकार कौन था -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (STE) Exam 2024
Aजाचिक जीवण
Bदलपत
Cजोधराज
Dईसरदास

सही उत्तर: दलपत

व्याख्या (Explanation)

‘खुमान रासो’ के रचयिता दलपति विजय हैं। यह पाँच हजार छंदों का विशाल काव्य ग्रंथ है। खुमान रासो नवीं शताब्दी की रचना मानी जाती है। इसमें नवीं शताब्दी के चित्तौड़ नरेश खुमाण के युद्धों का चित्रण है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (STE) Exam 2024

55

मुँहणोत नैणसी की किस रचना की तुलना ‘आइन-एअकबरी’ से की जाती है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (ICTSM) Exam 2024
Aमारवाड़ रा परगना री विगत
Bनैणसी री ख्यात
Cमारवाड़ राज्य री ख्यात
Dराठौड़ री विगत

सही उत्तर: मारवाड़ रा परगना री विगत

व्याख्या (Explanation)

मुहणोत नैणसी का जन्म 1610 ईस्वी में हुआ था। अपने युवा दिनों में, वह मारवाड़ के विभिन्न परगनाओं के प्रशासनिक प्रमुख थे। बाद में उन्हें मारवाड़ का दीवान नियुक्त किया गया। वह अपने लेखन ‘मारवाड़ रा परगना री विगत’ और ‘नैणसी री ख्यात’ के लिए सबसे अधिक जाने जाते हैं।

📋

स्रोत: Junior Instructor (ICTSM) Exam 2024

56

निम्नलिखित में से किस रचना का सम्बंध चन्द्रप्रकाश देवल से नहीं है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (EM) Exam 2024
Aपागी
Bकावड़
Cदुविधा
Dमारग

सही उत्तर: दुविधा

व्याख्या (Explanation)

पद्मश्री चंद्रप्रकाश देवल का नाम राजस्थानी साहित्य में अदब के साथ लिया जाता है। गोटीपा, उदयपुर में 14 अगस्त 1949 को जन्मे चंद्रप्रकाश देवल कवि, संपादक, अनुवादक, कहानीकार और आलोचक के तौर पर जाने जाते हैं। उनकी कविता पुस्तकें ‘पागी’, ‘मारग’, ‘कावड़’, ‘तोपनामा’, ‘झुरावौ’, ‘तीजौ अयन’, ‘उणियारत रौ चैथौ पावंडौ’, ‘हिरणा’। ‘दुविधा' विजयदान देथा द्वारा लिखी गई एक प्रसिद्ध राजस्थानी कहानी है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (EM) Exam 2024

57

1879 ई. में कौन-से महाराणा ने श्यामलदास को ‘कविराज’ की उपाधि से विभूषित किया था -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (EM) Exam 2024
Aमहाराणा अमरसिंह
Bमहाराणा कर्णसिंह
Cमहाराणा सज्जनसिंह
Dमहाराणा जगतसिंह

सही उत्तर: महाराणा सज्जनसिंह

व्याख्या (Explanation)

महाराणा सज्जनसिंह (मेवाड़) ने 1879 में इतिहासकार श्यामलदास को उनके साहित्यिक और ऐतिहासिक योगदान के लिए ‘कविराज’ की उपाधि दी थी। उदयपुर राज्य के शासक महाराणा सज्जन सिंह ने मेवाड़ के प्रामाणिक इतिहास लेखन का उत्तरदायित्व कविराज श्यामलदास को सौंपा था। वीर विनोद नामक यह पुस्तक मेवाड़ में लिखित प्रथम विस्तृत इतिहास है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (EM) Exam 2024

58

निम्नांकित में से कौन सी पुस्तक/पुस्तकें सूर्यमल मिश्रण द्वारा लिखी गई थीं ? नीचे दिए गए कोड की सहायता से सही विकल्प चुनिए : i. वंश भास्कर ii. रामरंजाट iii. धातुरूपावली iv. राजरूपक कोड :

📋 पूछा गया: AGRICULTURE OFFICER (AGRI. DEPTT.) COMP. EXAM - 2024
Ai
Bi, ii, iii
Ci, iv
Di, ii, iv

सही उत्तर: i, ii, iii

व्याख्या (Explanation)

सूर्यमल मिश्रण एक प्रसिद्ध राजस्थानी कवि और लेखक थे। उन्होंने ‘वंश भास्कर’, ‘रामरंजाट’, और ‘धातुरूपावली’ पुस्तकों की रचना की। राजरूपक वीरभान द्वारा लिखी गयी थी।

📋

स्रोत: AGRICULTURE OFFICER (AGRI. DEPTT.) COMP. EXAM - 2024

59

‘वीर-विनोद’ ग्रन्थ में किस प्रान्त का इतिहास है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (COPA) Exam 2024
Aजयपुर
Bमेवाड़
Cबीकानेर
Dअलवर

सही उत्तर: मेवाड़

व्याख्या (Explanation)

‘वीर-विनोद’ ग्रन्थ में मेवाड़ के इतिहास का वर्णन है, जो श्यामलदास द्वारा लिखा गया है। कविराज श्यामलदास मेवाड़ के महाराणा सज्जन सिंह के दरबारी कवि थे।

📋

स्रोत: Junior Instructor (COPA) Exam 2024

60

राजस्थानी साहित्य के ‘सूरज प्रकाश’ के लेखक कौन हैं -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (Wireman) Exam 2024
Aकिशोरदास
Bआशिया मानसिंह
Cकरणीदान कविया
Dकविराज श्यामलदास

सही उत्तर: करणीदान कविया

व्याख्या (Explanation)

‘सूरज प्रकाश’ एक ऐतिहासिक ग्रंथ है, जिसे करणीदान कविया ने लिखा था। कविया शाखा के चारण कवि करणीदान ने सूरज प्रकाश शीर्षक से भाषाकाव्य लिखा तथा महाराजा को सुनाने के लिए 129 पद्धरी छन्दों का विड़दसिणगार नामक एक अलग काव्य बनाया जिसमें सूरज प्रकाश का सार-संक्षेप दिया गया है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (Wireman) Exam 2024

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams