⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थानी साहित्य PYQ in Hindi - पेज 5

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थानी साहित्य से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 371 प्रश्नों में से यह पेज 5 है।

41

शीन काफ निज़ाम (शिव किशन बिस्सा) को 2025 में किस क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किया गया -

📋 पूछा गया: Librarian Grade III 2024 (Paper 1)
Aसाहित्य और शिक्षा
Bकला
Cअन्य - आध्यात्मिकता
Dसामाजिक कार्य

सही उत्तर: साहित्य और शिक्षा

व्याख्या (Explanation)

शीन काफ निजाम के नाम से मशहूर उर्दू के विख्यात शायर शिवकिशन बिस्सा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया।

📋

स्रोत: Librarian Grade III 2024 (Paper 1)

42

निम्नलिखित में से कौन के लेखक हैं “एक बीनणी दो बीन” -

📋 पूछा गया: Librarian Grade III 2024 (Paper 1)
Aशिव चंद्र भारतीय
Bहरीश भुदानी
Cश्रीलाल नथमल जोशी
Dकवि चंद्र सिंह

सही उत्तर: श्रीलाल नथमल जोशी

व्याख्या (Explanation)

एक बीनणी दो बीन प्रसिद्ध राजस्थानी साहित्यिक कृति श्रीलाल नथमल जोशी द्वारा लिखी गई है।

📋

स्रोत: Librarian Grade III 2024 (Paper 1)

43

वह काव्य ग्रंथ, जो किसी राज़ा की महानता, उसकी विजय, युद्ध और वीरता का वर्णन करता है, कहलाता है :- निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:

📋 पूछा गया: Animal Attendant 2023 Exam (December 3 Shift II)
Aप्रकास
Bवेली
Cविगट
Dरासो

सही उत्तर: रासो

व्याख्या (Explanation)

रासो साहित्य मूलतः सामंती व्यवस्था, प्रकृति और संस्कार से उपजा साहित्य है। रासो एक मध्यकालीन काव्य शैली है, जो राजाओं की वीरता, युद्ध, और विजय का वर्णन करती है।

📋

स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 3 Shift II)

44

राजस्थानी साहित्य के किस विधा में कहानी कही और सुनी जाती है - निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:

📋 पूछा गया: Animal Attendant 2023 Exam (December 3 Shift I)
Aविगत
Bझमाल
Cवात
Dपार्ची

सही उत्तर: वात

व्याख्या (Explanation)

वात राजस्थानी साहित्य की एक विधा है, जिसमें कहानियाँ कही और सुनी जाती हैं। ये लोक कथाएँ और वीरगाथाएँ मौखिक परंपरा के रूप में प्रचलित हैं।

📋

स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 3 Shift I)

45

‘राने जगपत रा मरस्या’ किसके मृत्यु का शोक प्रकट करने के लिए लिखा गया - निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:

📋 पूछा गया: Animal Attendant 2023 Exam (December 3 Shift I)
Aराव इन्द्र सिंह
Bमहाराणा कुम्भा
Cमहाराणा जगत सिंह
Dसंत नामदेव जी

सही उत्तर: महाराणा जगत सिंह

व्याख्या (Explanation)

मरस्य से तात्पर्य ‘शोक काव्य’ से है। किसी व्यक्ति विशेष की मृत्यु के पश्चात् शोक व्यक्त करने के लिए ‘मरस्या’ काव्यों की रचना की जाती थी। इसमें उस व्यक्ति के चारित्रिक गुणों के अतिरिक्त अन्य महान कार्यो का वर्णन भी किया जाता था। ‘राणे जगपत रा मरास्या’ महाराजा जगत सिंह की मृत्यु पर लिखा गया शोकगीत है।

📋

स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 3 Shift I)

46

निम्न में से ‘राजविलास’ के रचनाकार कौन हैं -

📋 पूछा गया: Deputy Jailor (Jail Deptt.) Comp. Exam-2024
Aजोधराज
Bवीरभाण
Cकुशललाभ
Dमान

सही उत्तर: मान

व्याख्या (Explanation)

राज विलास की रचना कवि मान द्वारा लिखा गया था​। कवि मान (1629 ई. - 22 अक्टूबर 1700 ई.) मेवाड़ के महाराजा राज सिंह के दरबारी कवि थे।

📋

स्रोत: Deputy Jailor (Jail Deptt.) Comp. Exam-2024

47

वह काव्य ग्रंथ जिसमें राजा के गौरवशाली वैभव, युद्ध और वीरता का वर्णन मिलता है, वह है: निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:

📋 पूछा गया: Animal Attendant 2023 Exam (December 2 Shift II)
Aविगट
Bरासो
Cरूपक
Dवेली

सही उत्तर: रासो

व्याख्या (Explanation)

वीरता परक काव्यों को रासों कहते है। इनकी रचना राजा के आश्रय में की गई थी। मोतीलाल मेनारिया के अनुसार, “जिस काव्य ग्रंथ में किसी राजा की कीर्ति, विजय, युद्ध, वीरता आदि का विस्तृत वर्णन हो, उसे रासो कहते हैं।” प्रमुख रासो ग्रन्थ : पृथ्वीराज रासो - चन्द्रबरदाई

📋

स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 2 Shift II)

48

‘समता दर्शन और व्यवहार’ पुस्तक किसने लिखी: निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें

📋 पूछा गया: Animal Attendant 2023 Exam (December 2 Shift II)
Aआचार्य नानेश मुनि
Bआचार्य प्रमोड़ मुनि
Cआचार्य विशेष मुनि
Dआचार्य तुलसी

सही उत्तर: आचार्य नानेश मुनि

व्याख्या (Explanation)

‘समता दर्शन और व्यवहार’ पुस्तक आचार्य नानेश मुनि ने लिखी थी।

📋

स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 2 Shift II)

49

पं. देबी प्रसाद द्वारा ‘राज प्रशस्ति’ का किस भाषा में अनुवाद किया गया था -

📋 पूछा गया: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-C)
Aसंस्कृत
Bफ़ारसी
Cराजस्थानी
Dउर्दू

सही उत्तर: उर्दू

व्याख्या (Explanation)

राज प्रशस्ति एक संस्कृत काव्य और शिलालेख है जो महाराणा राज सिंह द्वारा 1676 में राजसमंद झील के निर्माण की स्मृति में रचा गया है। प्रशस्ति काव्य रणछोड़ भट्ट तैलंग द्वारा अपने संरक्षक राज सिंह के आदेश पर लिखा गया था। ‘राज प्रशस्ति’ का पं. देबी प्रसाद ने उर्दू में अनुवाद किया था।

📋

स्रोत: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-C)

50

निम्नलिखित युग्मों में से कौन सा/से सुमेलित है/हैं - ग्रंथ रचयिता A. वेलि क्रिसन-रुकमणी-री - पृथ्वीराज B. वीरमायण - दुरसा आढ़ा C. अचलदास खींची री - शिवदास गाडण वचनिका कूट :

📋 पूछा गया: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-B)
Aकेवल A
BA और B
CA और C
DA, B और C

सही उत्तर: A और C

व्याख्या (Explanation)

वीरमायण के लेखक 'बादर ढ़ाढी' थे। इस रचना का पुराना नाम ‘बादर ढ़ाढी की निसाणियाँ’ था, जोधपुर के महाराजा मानसिंह के काल में उनके आश्रित कवि बुधजी आशिया ने इसका प्रथम बार संकलन कर इसका नाम ‘वीरमायण’ रखा।

📋

स्रोत: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-B)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams