⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान लोक सेवा आयोग PYQ in Hindi - पेज 2

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान लोक सेवा आयोग से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 62 प्रश्नों में से यह पेज 2 है।

11

वर्ष 1951 में राजस्थान लोक सेवा आयोग के कार्यों को नियमित करने के लिए कौन से नियम पारित किए गए -

Aराजस्थान लोक सेवा आयोग सेवा की शर्ते नियम, 1951
Bराजस्थान लोक सेवा आयोग कार्यो की सीमा नियम, 1951
Cदोनों a और b
Dराजस्थान लोक सेवा आयोग अध्यादेश, 1949

सही उत्तर: दोनों a और b

व्याख्या (Explanation)

वर्ष 1951 में आयोग के कार्यों को नियमित करने के उद्देश्य से राज प्रमुख द्वारा भारत के संविधान के अनुसार निम्न विनियम पारित किये गये- 1. राजस्‍थान लोक सेवा आयोग सेवा की शर्ते नियम, 1951 एवं 2. राजस्‍थान लोक सेवा आयोग कार्यो की सीमा नियम, 1951

12

राजस्थान लोक सेवा आयोग के प्रारंभिक चरण में आयोग में कितने सदस्य थे -

Aएक अध्यक्ष और एक सदस्य
Bएक अध्यक्ष और दो सदस्य
Cदो अध्यक्ष और दो सदस्य
Dएक अध्यक्ष और तीन सदस्य

सही उत्तर: एक अध्यक्ष और दो सदस्य

व्याख्या (Explanation)

आरंभिक चरण में आयोग में एक अध्यक्ष एवं दो सदस्य थे। राजस्थान के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश सर एस. के. घोष को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। तत्पश्चात् श्री देवीशंकर तिवारी एवं श्री एन. आर. चन्दोरकर की नियुक्ति सदस्यों के रूप में एवं संघ लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य श्री एस. सी. त्रिपाठी, आई. ए. एस. की नियुक्ति अध्यक्ष के रूप में की गई।

13

राजस्थान लोक सेवा आयोग की स्थापना कब हुई थी -

A20 अगस्त, 1949
B22 दिसम्बर, 1949
C15 जनवरी, 1950
D1 नवंबर, 1956

सही उत्तर: 22 दिसम्बर, 1949

व्याख्या (Explanation)

रियासतों के एकीकरण के पश्चात्, राजस्थान राज-पत्र में दिनांक 20 अगस्त, 1949 के प्रकाशन के अनुसार राजस्थान लोक सेवा आयोग अध्यादेश, 1949 प्रभाव में आया था । अध्यादेश की धारा 1(3) के मुताबिक उक्त अध्यादेश आगामी उस तिथि को प्रभाव में आना बता रखा है जिस तिथि को नियुक्ति बाबत् नोटिफिकेशन का गजट में प्रकाशन होगा एवं 22 दिसम्बर, 1949 को राजपत्र में राजस्थान लोक सेवा आयोग अध्यादेश की धारा 1(3) की पालना में नोटिफिकेशन का गजट में प्रकाशन किया गया । अतः स्पष्ट है कि राजस्थान लोक सेवा आयोग दिनांक 22 दिसम्बर, 1949 को अस्तित्व में आया था अर्थात् राजस्थान लोक सेवा आयोग की स्थापना दिनांक 22 दिसम्बर, 1949 को हुयी थी।

14

संविधान के किस अनुच्छेद के तहत राजस्थान सरकार के अधीन सेवारत व्यक्ति को प्रभावित करने वाले अनुशासनात्मक मामलों पर राजस्थान लोक सेवा आयोग से अनिवार्य परामर्श का प्रावधान है -

📋 पूछा गया: Raj. State and Sub. Services Comb. Comp. (Pre) Exam - 2024
Aअनुच्छेद 320(3)
Bअनुच्छेद 318(1)
Cअनुच्छेद 322(2)
Dअनुच्छेद 325(4)

सही उत्तर: अनुच्छेद 320(3)

व्याख्या (Explanation)

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 320(3) के तहत, राजस्थान सरकार के अधीन कार्यरत कर्मियों से संबंधित नियुक्ति और अनुशासनात्मक मामलों पर राजस्थान लोक सेवा आयोग से परामर्श अनिवार्य किया गया है। यह अनुच्छेद लोक सेवा आयोग की भूमिका और कार्यक्षेत्र को स्पष्ट करता है।

📋

स्रोत: Raj. State and Sub. Services Comb. Comp. (Pre) Exam - 2024

15

राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति निम्न में से किसके द्वारा की जाती है -

📋 पूछा गया: CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-II
Aराष्ट्रपति
Bराज्यपाल
Cसंघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष
Dमुख्यमंत्री

सही उत्तर: राज्यपाल

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा की जाती है।

📋

स्रोत: CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-II

16

भारत के संविधान का निम्नलिखित में से कौन सा अनुच्छेद राजस्थान लोक सेवा आयोग के कार्यों के विषय में जानकारी देता है -

📋 पूछा गया: CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-I
Aअनुच्छेद 320
Bअनुच्छेद 317
Cअनुच्छेद 312
Dअनुच्छेद 316

सही उत्तर: अनुच्छेद 320

व्याख्या (Explanation)

भारतीय संविधान का अनुच्छेद 320 राज्य लोक सेवा आयोग के कर्तव्यों और कार्यों का विवरण देता है, जिसमें भर्ती और परीक्षा आयोजित करना शामिल है।

📋

स्रोत: CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-I

17

राजस्थान लोक सेवा आयोग कहाँ स्थित है -

📋 पूछा गया: CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-I
Aअजमेर
Bजयपुर
Cजोधपुर
Dअलवर

सही उत्तर: अजमेर

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) अजमेर में स्थित है, जो राज्य की प्रतियोगी परीक्षाओं का संचालन करता है।

📋

स्रोत: CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-I

18

भारत के संविधान के अनुच्छेद 323 के तहत, राज्य लोक सेवा आयोग का कर्त्तव्य है कि वह प्रतिवर्ष आयोग द्वारा किए गये कार्य के बारे में किसे प्रतिवेदन प्रस्तुत करें -

📋 पूछा गया: CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-II
Aविधानसभा
Bराष्ट्रपति
Cमुख्यमंत्री
Dराज्यपाल

सही उत्तर: राज्यपाल

व्याख्या (Explanation)

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 323 के तहत, राज्य लोक सेवा आयोग अपने कार्यों का वार्षिक प्रतिवेदन राज्यपाल को प्रस्तुत करता है।

📋

स्रोत: CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-II

19

राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति निम्नलिखित में से किस के द्वारा की जाती है -

📋 पूछा गया: CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-I
Aराज्यपाल
Bउच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
Cअध्यक्ष यू पी एस सी
Dमुख्यमंत्री

सही उत्तर: राज्यपाल

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के अध्यक्ष और सदस्यों को राज्यपाल द्वारा नियुक्त किया जाता है लेकिन, उन्हें केवल राष्ट्रपति द्वारा ही (राज्यपाल द्वारा नहीं) हटाया जा सकता है।

📋

स्रोत: CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-I

20

भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में लोक सेवकों की पदोन्नति के लिए राज्य सरकार को राजस्थान लोक सेवा आयोग का परामर्श लेना आवश्यक है -

📋 पूछा गया: Asst. Prof. (Sanskrit College Edu.) - 2024 (Rajasthan Gk)
Aअनुच्छेद 145 (g.)
Bअनुच्छेद 300 (A)
Cअनुच्छेद 245 (2)
Dअनुच्छेद 320 (3)

सही उत्तर: अनुच्छेद 320 (3)

व्याख्या (Explanation)

अनुच्छेद 320 (3) के अनुसार, लोक सेवकों की पदोन्नति, भर्ती, स्थानांतरण, और सेवा मामलों पर राज्य सरकार को लोक सेवा आयोग से परामर्श लेना आवश्यक है।

📋

स्रोत: Asst. Prof. (Sanskrit College Edu.) - 2024 (Rajasthan Gk)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams